Asia cup 2022 Final: वनिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) और भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) ने एशिया कप के फाइनल (Asia Cup Final 2022 SL vs PAK) में शानदार परफॉर्मेंस कर अपनी टीम को जीत दिलाई. छठी बार श्रीलंका एशिया कप का खिताब जीतने में सफल रहा है. बता दें एशिया कप का खिताब जीतने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में भरपूर जश्न मनाया, सभी खिलाड़ी एशिय़ा का किंग बनने के बाद ट्रॉफी को लेकर उछल-उछल कर जश्न मनाते हुए नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर श्रीलंका बोर्ड ने जश्न का वीडियो भी शेयर किया है. बता दें कि फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की.
Now, that's how champions celebrate! https://t.co/ruP7lLtgnH!
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 11, 2022
Send us your celebration video by using the hashtag #RoaringForGlory ! pic.twitter.com/LpijSdLaAq
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. श्रीलंका की पारी के दौरान वनिन्दु हसरंगा ने राजपक्षे का भरपूर साथ दिया और 21 गेंद पर 36 रन की ऐसी पारी खेली और टीम को 170 रन तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई.
दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 49 गेंद पर 55 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा पाए.
राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे श्रीलंका के लिए एशिया कप का खिताब आने वाले समय के लिए यकीनन संजीवनी बूटी का काम करेगी.
T20 WC के लिए इस दिग्गज ने सेट किया भारत का मिडिल ऑर्डर, इन दोनों विकेटकीपर को प्लेइंग XI में लिया
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं