विज्ञापन

गुजरात ATS ने वडोदरा से पकड़ा संदिग्ध आतंकी, जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन, AK-47 के साथ दबोचा

गुजरात ATS ने वडोदरा में बड़ी कार्रवाई की है. यहां पर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से एक एक राइफल और 20 से ज्यादा कारतूस भी मिले हैं.

गुजरात ATS ने वडोदरा से पकड़ा संदिग्ध आतंकी (फोटो:NDTV)
  • गुजरात के वडोदरा में ATS ने एक संदिग्ध आतंकवादी को जरोद बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया है.
  • आरोपी के कब्जे से AK-47 राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.
  • आरोपी असम का रहने वाला है और उसके पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से संबंध होने का संदेह है.

गुजरात के वडोदरा से एक संदिग्ध आतंकवादी पकड़ा गया है,  यह कार्रवाई ATS ने की है, जिसके पास से पास से एक राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस मिले हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद ATS का एक बड़ा ऑपरेशन अभी चल रहा है, यह पूरी कार्रवाई गिरफ्तारी शुक्रवार को वडोदरा के जरोद बस स्टैंड के पास हुई. ATS को पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि एक संदिग्ध हथियारों के साथ इस इलाके से गुजरने वाला है. इसके बाद ATS की टीम ने इलाके में जाल बिछाया और एक चलती गाड़ी को रोककर तलाशी ली,, तलाशी में गाड़ी के अंदर से AK-47 और कारतूस मिले.  इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है.

असम का रहने वाला बताया जा रहा संदिग्ध

शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से असम का रहने वाला है, वह असम से गुजरात आया था. ATS के मुताबिक आरोपी का संबंध पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से होने का संदेह है. हालांकि अभी तक ATS ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है. एजेंसी का कहना है कि एक बड़ा ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए नाम और अन्य डिटेल उजागर करना जांच को नुकसान पहुंचा सकता है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अहमदाबाद ATS मुख्यालय ले जाया गया है। वहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

AK-47 के साथ 20 कारतूस जब्त

पकड़े गए संदिग्ध के पास से ATS को AK-47 के साथ 20 जिंदा कारतूस मिले हैं. ऐसे में फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, पता लगाने की कोशिश की जा रही है. आरोपी अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा मॉड्यूल काम कर रहा है? ATS उसके मोबाइल, कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और संपर्कों की जांच कर रही है. इसके अलावा वह  जैश से कब जुड़ा इसकी भी तलाश की जा रही है. ATS अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को 6 महीने से ज्यादा समय से ट्रैक किया जा रहा था. खुफिया इनपुट मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की गई.

यह पहली बार नहीं है जब गुजरात में जैश का मॉड्यूल पकड़ा गया हो.  इसी साल 3 जुलाई 2026 को गुजरात ATS और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त मेगा ऑपरेशन में गुजरात और मध्य प्रदेश से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. उस समय भी वडोदरा और कश्मीर कनेक्शन सामने आया था. जांच में पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर काम करने का खुलासा हुआ था और जैश के झंडे समेत 254 साहित्य बरामद किए गए थे. 

ये भी पढ़ेंः सूरत में शराबबंदी में BJP नेता का ही खेल? वार्ड महामंत्री के घर से मिली शराब की 645 बोतलें, बेटा फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat ATS, Gujarat ATS Arrested Terrorists, Gujarat ATS Latest News, Vadodara News, Vadodara News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com