MS Dhoni races superbike : रूप एक काम अनेक, कुछ ऐसा ही अंदाज है भारतीय पूर्व कप्तान धोनी का, जब धोनी क्रिकेटखेलते हैं तो उनके बल्ले से छक्कों की बरसात होती है. और जब माही मैदान के बाद होते हैं तो उनका सादगी भरा अंदाज फैन्स का दिल जीत लेता है, अब एक बार फिर धोनी का एक खास अंदाज फैन्स का दिल जीत लिया रहा, दरअसल, सभी को पता है कि धोनी को बाइक से कितना प्यार है. इसका ताजा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब माही ने चेन्नई सर्किट पर सुपरबाइक लेकर उतरे और तेज रफ्तार से फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया पर धोनी का यह नया अवतार फैन्स को मोहित कर रहा है.
THE RACER, MS DHONI IN CHENNAI 🥹💛 pic.twitter.com/urmG3ERVbq
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 3, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी इंटरनेशनल सर्किट पर राइडिंग का मजा ले रहे हैं. उन्होंने पूरी रफ्तार से कई हाई-स्पीड लैप पूरे किए. जैसे ही वे पिट लेन में लौटे, फोटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया. माही ने अपना हेलमेट उतारा और पिट लेन के आस-पास जमा सैकड़ों उत्साहित फैन्स का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.
इस समय आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से, धोनी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट से दूर रहे हैं और ज्यादातर समय रांची में अपने बड़े गैराज में बिता रहे हैं, साथ ही ब्रांड से जुड़े काम कर रहे हैं और क्रिकेट के मैदान से बाहर की जिन्दगी का आनंद ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन
ये भी पढ़ें- IND vs SL: एक बल्लेबाज ने मिस्ट्री बॉलिंग से सचिन को कर दिया था परेशान, रातभर सो नहीं पाए थे 'क्रिकेट के भगवान'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं