Babar Azam record in Test, WI vs PAK: पिछले कुछ समय से बाबर आजम का करिश्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से गायब था. ऐसा लगा कि बाबर का करिश्मा खत्म हो गया है लेकिन अब पाकिस्तानी कप्तान ने वापसी की है, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उसने यह उम्मीद फिर से कायम की है कि यह बल्लेबाज अपनी खोई हुई फॉर्म को वापस पाने में सफल हो जाएगा. दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बाबर क्रीज पर 86 रन बनाकर नाबाद हैं. शतक से केवल 14 रन दूर, इस पारी के दौरान बाबर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. (PAK vs WI, 2nd Test SCORECARD)
एक ओर बाबर आजम इस दशक में इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं तो वहीं दूसरी ओर इस दशक में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बाबर बन गए हैं. दोनों मामले में बाबर सभी दिग्गजों से 10 सालों में आगे हैं. बाबर ने जो रिकॉर्ड इस दशक में बनाएं हैं यकीनन वह ऐतिहासिक है.
2020 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा चौके
- बाबर आजम - 1002
- जो रूट - 849
- शुभमन गिल - 823
- पाथुम निसंका - 802
- ट्रैविस हेड - 772
- कुसल मेंडिस - 746
इस दशक में सबसे ज़्यादा बार 50+ रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 87 - बाबर आजम
- 65 - जो रूट
- 65 - मोहम्मद रिज़वान
- 57 - कुसल मेंडिस
- 52 - शुभमन गिल
इसके अलावा वेस्टइंडीज में टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज़्यादा बार 50 + स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर उन्होंने वसीम राजा की बराबरी कर ली है.
- वसीम राजा - 6 (10 पारियां)
- इंजमाम-उल-हक - 6 (12 पारियां)
- बाबर आज़म - 6 (13 पारियां)*
- सईद अहमद - 5 (9 पारियां)
- मिस्बाह-उल-हक - 5 (10 पारियां)
मैच में बाबर के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने शतक जमाया है और 107 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने मिलकर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. दरअसल, इस सदी में वेस्टइंडीज में टेस्ट मैच के दौरान तीसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी करने के मामले मेंअब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम पाकिस्तान की दूसरी जोड़ी बन गई है. दोनों ने मिलकर अबतक ये खबर लिखे जाने तक 168 रन की साझेदारी कर ली है. इससे पहले 2017 में किंग्स्टन में बाबर आज़म और यूनिस खान ने ऐसी साझेदारी की थी, जिसमें उन्होंने 131 रन आपस में जोड़े थे.
वैसे, टेस्ट मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 344 का स्कोर किया है. वहीं, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 2 विकेट पर 266 रन बनाने में सफलता हासिल कर ली है. पाकिस्तान, अभी भी वेस्टइंडीज से 78 रन पीछे है. बता दें कि पहले टेस्ट में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराया था.
दूसरी ओर यदि बाबर शतक जमाने में सफल रहे तो टेस्ट में यह उनका 10वां शतक होगा.
ये भी पढ़ें- Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन
ये भी पढ़ें- IND vs SL: एक बल्लेबाज ने मिस्ट्री बॉलिंग से सचिन को कर दिया था परेशान, रातभर सो नहीं पाए थे 'क्रिकेट के भगवान'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं