इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. पांच बार की चैंपियन टीम ने अगले सीजन की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अपने स्क्वॉड में कई अहम फैसले लिए हैं. अब टीम की नजर 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन पर होगी. चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है.
फ्रेंचाइजी ने मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, मैकनील नरोन्हा और एमएस धोनी को रिलीज किया है. इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के बाद CSK के पर्स में 24.5 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं.
रिलीज खिलाड़ी
- मैथ्यू शॉर्ट
- मैट हेनरी
- जैक फॉल्क्स
- प्रशांत वीर
- अमन खान
- कुलदीप यादव
- आकाश मधवाल
- डियान फॉरेस्टर
- मैकनील नरोन्हा
- एमएस धोनी
रिलीज खिलाड़ियों से बची राशि
24.5 करोड़ रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं