विज्ञापन

थाईलैंड की लड़की से उदयपुर में मांगा Lip Kiss, VIDEO वायरल होते ही युवक गिरफ्तार

उदयपुर में थाई-फ्रेंच यूट्यूबर JustKeth से लाइव वीडियो के दौरान 'लिप किस' मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वायरल वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जताई.

थाईलैंड की लड़की से उदयपुर में मांगा Lip Kiss, VIDEO वायरल होते ही युवक गिरफ्तार
थाईलैंड की लड़की से उदयपुर में मांगा Lip Kiss
Instagram/justketh_irl

Viral Video: भारत घूमने आई एक थाई-फ्रेंच यूट्यूबर के साथ उदयपुर में बदसलूकी की घटना सामने आई. विदेशी महिला अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उदयपुर ट्रिप के समय लाइव कर रखी थी. इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए लिप किस (Lip Kiss) करने को कहा. वीडियो जैसे वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. थाई-फ्रेंच महिला के बदसलूकी करने वाले युवक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. उदयपुर पुलिस ने एक्स पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है.

Justketh ने शेयर किया वीडियो

थाईलैंड के बैंकॉक में रहने वाली Justketh ने इंस्टाग्राम पर भी उस युवक का वीडियो पोस्ट किया है, जिसने उससे किस करने को कहा था. वीडियो में युवक थाई महिला से लिप किस करने को कहता हुआ नजर आ रहा है. इस पर विदेशी युवती नो, नो कहती दिखाई दी. भारत घूमने आई विदेशी लड़की के साथ बदसलूकी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुआ है. 

justketh के अकाउंट पर ही इस वीडियो को 6 मिलियन से अधिक देख चुके हैं, जबकि वीडियो पर करीब 4 हजार लोगों ने कमेंट किया है. कई लोगों ने उस स्थानीय युवक की इस हरकत पर शर्मिंदगी जाहिर की है.

विदेशी युवती के पोस्ट पर एक कमेंट किया कि भारतीय लोग उस लड़के के धर्म को लेकर आपस में लड़ रहे हैं. भारत में सभी धर्मों के पुरुष ऐसे ही होते हैं, और खासकर धार्मिक पुरुष तो निश्चित रूप से ऐसे ही होते हैं.

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

वहीं, जब यह वीडियो उदयपुर पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. उदयपुर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम आफताब उर्फ ​​गबरू (23) है, जिसके खिलाफ पुलिस ने BNS 2023 की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उदयपुर पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने को लेकर एक्शन लिया गया है. 

पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सर्विलांस कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान करने के लिए चश्मदीदों की मदद ली. उदयपुर पुलिस ने 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान में कहा, "एक विदेशी महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सूरजपोल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. जो लोग पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

गिरफ्तारी के बाद युवक ने मांगी माफी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी आफताब उदयपुर पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में माफी मांगते हुए नजर आ रहा है. आफताब विदेशी युवती के साथ बदसलूकी पर पछतावा जताते हुए लोगों से महिलाओं का सम्मान करने की अपील करता है. 

बता दें कि बैंकॉक की जस्टकेथ' (JustKeth) के साथ यह घटना उदयपुर में उस समय हुई, जब वह उदयपुर की खूबसूरती व भारत ट्रिप के एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर लाइव शेयर कर रही थी. इसी दौरान काले रंग की शर्ट और टोपी पहने एक व्यक्ति उनके पास आया और एक अजीब सी मांग रखी.

उस शख्स ने बार-बार कहा, "एक किस दे दो, प्लीज़... एक लिप किस." जिस पर थाई युवती काफी असहज महसूस नजर आई और उसने तुरंत साफ कर दिया कि उसे कोई दिलचस्पी नहीं है. विदेशी युवती द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद शख्स ने कई बार किस करने के लिए कहा. बाद में वह JustKeth के साथ फोटो खिंचवाने के बाद वहां से चला गया. 

यह भी पढ़ें | 'मदद के नाम पर थमाए पैसे, फिर लिए वापस', छलका शरद कपूर का दर्द, बोले- अब किसी से नहीं मिलूंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udaipur Viral Video, Foreign Tourist In India Video, Foreign Woman India Viral Video, Viral Video, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com