IPL 2021 के लिए आरसीबी टीम (RCB) ने पूरी तैयारी कर ली है. आईपीएल के दूसरे दौर में आरसीबी अपना पहला मुकाबला 20 सितंबर को केकेआर के साथ खेलेगी. दूसरे फेज में विराट कोहली (Virat Kohli) की आरसीबी को 7 मैच और खेलने हैं. बता दें कि क्वारंटीन में रहने के बाद पहली बार विराट कोहली टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं. आरसीबी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में कोहली अपने आरसीबी के साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए और साथ ही सभी खिलाड़ियों से मिलते हुए भी दिखे. खासकर कोहली और एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) एक दूसरे से साथ हंसी-मजाक करते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं. वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. फैन्स को कोहली और डीविलियर्स के बीच का ब्रोरोमांस देखकर काफी अच्छा रह रहा है.
Bold Diaries: Virat Kohli joins the RCB team after quarantine
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 18, 2021
There were smiles, hugs and laughter in the RCB camp as captain Virat Kohli, Mohammed Siraj and some of our foreign players had their first hit in the nets.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 pic.twitter.com/gxSEVf15rR
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि आरसीबी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मोहम्मद सिराज भी साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा टीम में शामिल किए गए श्रीलंका के स्पिनर वनिंदु हसारंगा भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोहली से हाथ मिलाते हुए नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद भी किया गया है.
ये भी पढ़ें
* PAK vs NZ: पीसीबी चेयरमैन और शोएब अख्तर न्यूजीलैंड बोर्ड पर पुरी तरह बरसे, रमीज राजा ने दी वॉर्निंग- Video
* Pak vs Nz: पाकिस्तान की बुरी तरह भद पिटी, इमरान ने खूब मनाया लेकिन नहीं ही मानी न्यूजीलैंड टीम
* PAK vs NZ: फिर खुली पाकिस्तान की पोल, न्यूजीलैंड ने रद्द किया दौरा, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला- Video
* IPl 2021: दूसरे चरण में फैंस को खलेगी इन विदेशी सितारों की बहुत ज्यादा कमी
बता दें कि भारतीय खेमें में कोरोना के मामले सामने आने के बाद बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट को रद्द कर दिया था. जिसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी वापस आ गए थे. वहीं कोहली भी सिराज के साथ यूएई पहुंचे. आरसीबी के ये खिलाड़ी दुबई में 6 दिन के सख्त क्वारंटीन में थे.
अब सभी खिलाड़ी क्वारंटीन से बाहर आ गए हैं. विराट कोहली की टीम आरसीबी इस बार प्ले ऑफ की रेस में बनी हुई है. देखना होगा कि दूसरे हाफ में बैंगलोर की टीम अपने परफॉर्मेंस को बरकरार रख पाती है या नहीं. एक बार फिर क्रिकेट फैन्स डीविलियर्स और कोहली की आतिशी पारी का इंतजार कर रहे हैं.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं