- रविवार से शुरू हो रहा है दूसरा चरण
- चेन्नई और मुंबई के बीच है पहला मुकाबला
- इंग्लैंड के कई खिलाड़ी नहीं दिखेंगे इस बार
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का दूसरा चरण रविवार से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला चरण मई में कोविड-19 के कारण रद्द हो गया था, लेकिन अब ब्रेक के बाद टूर्नामेंट फिर से पैर पसारने के लिए तैयार है और फैंस दूसरे हिस्से को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं, लेकिन एक बात साफ है कि दूसरे हिस्से में फैंस को स्टार विदेशी खिलाड़ियों की बहुत ही ज्यादा कमी खलने जा रही है. इन विदेशी खिलाड़ियों की लोकप्रियता भी भी भारत में स्थानीय सितारों जैसी ही है और इनका खेल भी टूर्नामेंट में चार चांद लगाता है.
vs #CSK #MI
— IndianPremierLeague (@IPL) September 17, 2021
Which colour will prevail in #CSKvMI when #VIVOIPL 2021 resumes?#AsliPictureAbhiBaakiHai #ChennaiSuperKings #MumbaiIndians pic.twitter.com/Xe85t5S1lF
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन बड़े सितारों में बड़ी संख्या इंग्लैंड के खिलाड़ियों की है. इनमें बेन स्टोक्स, जोस बटलर जॉनी बैर्यस्टो, डेविड मलान, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप की तैयारी या अलग-अलग कारणों के कारण आईपीएल से हट चुके हैं और प्रशंसकों को इनकी बहुत ही ज्यादा कमी खलने जा रही है.
ये भी पढ़ें
आईपीएल के दूसरे चरण में इन 5 बड़े रिकॉर्डों पर है दिग्गजों की नजर
इस वजह से इंग्लैंड के क्रिकेटर एशेज सीरीज का बहिष्कार करने के लिए तैयार
गंभीर ने बतायी वजह है कि क्यों उन्होंने एबी डिविलियर्स जैसा बल्लेबाज नहीं देखा
ये 4 विराट सवाल लगातार कप्तान कोहली का विश्व कप में पीछा करेंगे
इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर पैट कमिंस भी दूसरे सेशन से बाहर हो चुके हैं, जिनकी पत्नी गर्भवती हैं. जहां तक इंग्लैंड के खिलाड़ियों का सवाल है, तो उसके कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं, जबकि कुछ विश्व कप से पहले आराम के नाम पर हट गए हैं. लेकिन कुछ खिलाड़ियों के निजी कारणों पर सवाल उठाया गया है. एक फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्र ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों का रवैया अच्छा रहा, जिन्होंने काफी पहले ही हमें न खेलने के बारे में सूचित कर दिया था, लेकिन इनमें से एक ने बहुत ही गैरपेशेवर अंदाज में बात की. बहरहाल, शुरू हो रहे दूसरे चरण में न खेलने वाले अन्य विदेशी खिलाड़ियों में आरसीबी के केन रिचर्डसन, पंजाब के रिले मेरेडिथ, आरसीबी के डेनियल सैम्स, पंजाब के ही झाय रिचर्डसन, आरसीबी के ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा और आरसीबी के ही फिन एलेन शामिल हैं.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं