Wasim Akram Picks most talented batsman in world cricket: दुनिया के सबसे महान तेज गेंदबाज में से एक वसीम अकरम ने ऐसे बल्लेबाज का चुनाव किया है जिसे वो विश्व क्रिकेट का सबसे टैलेंटेड बल्लेबाज मानते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट के यू-ट्यूब चैनल पर वसीम ने उस बल्लेबाज का खुलासा किया है. 'स्विंग के सुल्तान' के नाम से मशहूर वसीम ने अपने टॉप 5 बल्लेबाज में से एक बल्लेबाज का नाम बताया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में 900 से ज्यादा विकेट लेने वाले वसीम ने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सईद अनवर को विश्व क्रिकेट का सबसे टैलेंटेड बल्लेबाज करार दिया है. वसीम ने उन्हें बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर सबसे बेस्ट बैटर हैं.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
स्विंग ऑफ सुल्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "मैं उन्हें ग्रेट मानता हूं, मैंने उसकी बैटिंग दबाव में , उसकी फील्डिंग, वह एक टीम मैन थे. उनके 19 शतक है. वह भी उस दौर में जब एक से एक गेंदबाज हुआ करते थे. किसी भी गेंदबाज के खिलाफ, कोई भी गेंदबाज हो, दुनिया के किसी भी पिच पर उसे बैटिंग करा दो..वह बतौर बल्लेबाज अपराजेय था. पाकिस्तान के तो वो सबसे महान बल्लेबाज थे. मेरे फेवरेट बल्लेबाज में से एक थे. सबसे बड़ी बात की वो एक मैच विनर थे. "

सईद अनवर ने अपने करियर में 55 टेस्ट मैच खेले और 4052 रन बनाने में सफल रहे. टेस्ट में अनवर के नाम 11 शतक थे. वहीं, वनडे में पाकिस्तानी ओपनर ने 247 मैच खेले और कुल 20 शतक लगाने में सफल रहे थे. वनडे में उनके नाम 8824 रन दर्ज है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं