Damien Fleming Picks top 5 most dangerous Batsman in world cricket: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग (Damien Fleming) ने विश्व क्रिकेट के टॉप 5 ऐसे बल्लेबाजों का चुनाव किया है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को चौंकाया है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पांच बल्लेबाजों के बारे में बात की है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने नंबर 5 पर भारत के विराट कोहली (Damien Fleming on Kohli)को जगह दी है तो वहीं, नंबर 4 पर फ्लेमिंग की पसंद इंग्लैंड के केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) बने हैं. इसके अलावा पूर्व कंगारू गेंदबाज ने नंबर तीन पर ब्रायन लारा (Brian Lara) का चुनाव किया है.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड (Viv Richards record in Australia)
फ्लेमिंग ने नंबर एक पर विवियन रिचर्ड्स को रखा है, रिचर्ड्स ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 22 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1760 रन बनाने में सफल रहे. ऑस्ट्रेलिया में महान रिचर्ड्स ने 4 शतक और 11 अर्धशतक लगाने का कमाल किया है. वहीं, ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विवियन ने अपने करियर में 34 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान कुल 2266 रन बनाने में कामयाबी पाई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर रिचर्ड्स ने 5 शतक और 14 अर्धशतक लगाने का कमाल किया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (Sachin Tendulkar record in Australia)
नंबर 2 पर फ्लेमिंग की पसंद सचिन तेंदुलकर बने हैं. तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 20 टेस्ट मैच खेले और कुल 1809 रन बनाने में सफल रहे. ऑस्ट्रेलिया में सचिन के नाम टेस्ट में 6 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है. वहीं, अपने करियर में ओवर ऑल सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 39 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 3630 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने कुल 11 शतक लगाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है ब्रायन लारा का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ब्रायन लारा ने 19 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 1469 रन बनाने में सफल रहे. लारा ने टेस्ट में 4 शतक और 4 अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जड़े हैं. ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लारा ने 31 मैच खेले और 2856 रन बनाने में कामयाबी पाई. लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कुल 9 शतक लगाने में सफलता हासिल की है.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है केविन पीटरसन का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया में 14 टेस्ट मैच खेले और 1144 रन बनाने में सफल रहे. पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया में 2 शतक और 6 अर्धशतक जमाने का कमाल किया है. वहीं, पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 टेस्ट खेले और 2158 रन बनाए. 4 शतक और 13 अर्धशतक पीटरसन ने ओवरऑल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया में कैसा रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड (Virat Kohli record in Australia)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने 30 टेस्ट मैच खेल लिए हैं. इस दौरान उनके नाम 2232 रन दर्ज है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिाय के खिलाफ 9 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली ने 18 टेस्ट मैच खेलकर 1542 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोहली ने 7 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं