Sarfaraz Khan got surprise video call from brother Musheer: राजकोट में हो रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में सरफराज खान ने अपना डेब्यू किया है. सरफराज खान ने अपनी डेब्यू पर धमाकेदार पारी खेली और सिर्फ 48 गेंदों में ही अर्द्धशतक लगाया. हालांकि, सरफराज बेहतरीन पारी खेलने के बाद रन आउट हुए लेकिन आउट होने से पहले तक उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सरफराज ने 62 रनों की पारी खेली. सरफराज की इस पारी के बाद कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की. वहीं सरफराज को अपने डेब्यू के बाद अपने छोटे भाई मुशीर का एक स्पेशल वीडियो कॉल आया, जिसमें उनके भाई और उनकी बल्लेबाजी को लेकर बातचीत हुई. बता दें, सरफराज के भाई मुशीर हाल ही में अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. मुशीन ने टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें क्या हुई सरफराज और मुशीर की बातचीत
- सरफराज- भाई
- मुशीर- अस्सलाम वालेकुम
- सरफराज-वालेकुम अस्सलाम...कैसा है..
- मुशीर- ठीक हूं भाई...वैल प्लेड भाई(अच्छा खेले भाई)
- सरफराज- और सब ठीक, सही खेल रहा था ना...
- मुशीर- भाई एक नंबर, मजा आ गया भाई...दिल खुश हो गया भाई..
- सरफराज-चलो अच्छा है. हां तू भी इंशाल्लाह एक दिन इधर आएगा खेलने...ये देख(अपनी टेस्ट कैप मुशीर को दिखाते हुए)
- सरफराज इसके बाद कहते हैं- मुशीर खान जो कि मैं जभी भी थोड़ा स्ट्रगल करता हूं तो मैं इसकी बैटिंग जरुर देखता हूं क्योंकि हम दोनों की बैटिंग सेम है...
- सरफराज- चल भाई..और सब ठीक है ना..
𝗦𝘂𝗿𝗽𝗿𝗶𝘀𝗲 𝗦𝘂𝗿𝗽𝗿𝗶𝘀𝗲!
— BCCI (@BCCI) February 15, 2024
A special phone call 📱 after a memorable Test Debut!#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/QcAFa5If9o
सरफराज ने इसके बाद कहा बहुत अच्छा लगा भाई से बात करके. आधी फैमिली इधर और आधी फैमली मुंबई में घर पर है...
- मुशीर- मैं भाई थोड़ा सा डर गया था...
- सरफराज- जब स्वीप लगा तब डर गए थे.
- मुशीर-वो जो जो रूट का टॉप एज लगा था ना...
- सरफराज-उधर पीछे...दोनों ऊपर रखे थे ना..
- मुशीर- मैंने वो देखा, जैसी ही शॉट लग गया ना...मैं एक बार देखा...बॉल देखा पार हो रही है तो ठीक है अब..
सरफराज ने इसके बाद कहा,"बहुत अच्छा लगा..आज का दिन काफी यादगार दिन है मेरी लाइफ का काफी महत्वपूर्ण दिन था..मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं..थैंक्यू."
सरफराज खान ने घरेलू सर्किट में रनों का आंबार लगाने के बाद भारतीय टीम का कॉल-अप हासिल किया था. केएल राहुल के चोटिल होने के चलते पहले से माना जा रहा था कि सरफराज खान को इस मैच में डेब्यू का मौका मिलेगा. वहीं टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने कंफर्म किया कि सरफराज खान और ध्रुव जुरेल इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे हैं. बात अगर मैच की करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन रोहित शर्मा की 131 और रवींद्र जडेजा की नाबाद 110 रनों की पारी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: "विश्व कप के बाद राहुल भाई को तुरंत ही..." जय शाह ने मुख्य कोच द्रविड़ के कार्यकाल को लेकर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: आईपीएल की एक और टीम की कप्तानी में होगा बदलाव? सुनील गावस्कर को उम्मीद पूर्व चैंपियन टीम को मिलेगा नया कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं