Jay Shah on Rahul Dravid tenure: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कंफर्म किया है कि राहुल द्रविड़ इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप तक भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे. राहुल द्रविड़ का अनुबंध पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें कार्यकाल तय किए बिना उनके सहयोगी स्टाफ के साथ दिसंबर जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के दौरे तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया था. लेकिन शाह ने कहा कि उन्होंने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप तक द्रविड़ को मुख्य कोच बनाए रखने का फैसला करने से पहले इस पूर्व कप्तान के साथ बातचीत की.
शाह ने बुधवार रात सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के नाम बदलने के समारोह से इतर यह बात कही. जय शाह ने कहा,"विश्व कप के बाद राहुल भाई को तुरंत ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना पड़ा. इस बीच हमारी मुलाकात नहीं हो पाई जो आखिर में आज संभव हुई."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा,"आप राहुल द्रविड़ जैसे सीनियर व्यक्ति के अनुबंध को लेकर चिंतित क्यों हैं. वह टी20 विश्व कप में भी कोच बने रहेंगे." शाह ने हालांकि संकेत दिए कि टी20 विश्व कप से पहले उनके बीच कुछ दौर की बातचीत होगी. उन्होंने कहा,"जब भी समय मिलेगा मैं उनसे बात करूंगा. अभी लगातार सीरीज हो रही हैं. वे पहले दक्षिण अफ्रीका में थे और फिर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज हुई और अब हम इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे हैं. हमारी इस बीच कोई बातचीत नहीं हुई."
जय शाह ने इस दौरान यह भी कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई द्वारा निर्धारित कार्यभार प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. जय शाह ने कहा,"यह बीसीसीआई का आदेश है. बीसीसीआई सर्वोच्च संस्था है और वह जो भी फैसला करेगी फ्रेंचाइजी को उसका पालन करना होगा - हम फ्रेंचाइजियों से ऊपर हैं."
राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में दो साल के कार्यकाल के लिए मुख्य कोच बनाया गया था. उनका कार्यकाल वनडे विश्व कप के बाद समाप्त होना था. जबकि द्रविड़ के कोच रहते हुए भारत टेस्ट, वनडे और टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा, लेकिन टीम इस दौरान कोई भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में असमर्थ रही. भारत 2022 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनलिस्ट रही जबकि 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप में उपविजेता रही.
भारत ने वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी. वहीं नवंबर में बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव दिया था, जिसे मुख्य कोच ने स्वीकार किया था. हालांकि बीसीसीआई ने इस दौरान यह साफ नहीं किया था कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ाया गया है. लेकिन तब दावा किया गया था कि राहुल द्रविड़ कम से कम टी20 विश्व कप 2024 तक के लिए भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे.
यह भी पढ़ें: "हर किसी को खेलना होगा वरना..." BCCI सचिव जय शाह ने खिलाड़ियों की दी सख्त चेतावनी
यह भी पढ़ें: क्यों T20 World Cup के लिए हार्दिक पांड्या को नहीं बल्कि रोहित शर्मा को चुना गया कप्तान? जय शाह ने दिया ये जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं