आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनाए जाने के फैसले को लेकर अभी भी चर्चा होती है. कई दिग्गज मुंबई इंडियंस में हुए इस कप्तानी में बदलाव को लेकर आश्वस्त थे, तो कई हैरान रहे. वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक और टीम में कप्तानी में बदलाव की भविष्यवाणी की है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीज़न से पहले सनराइजर्स हैदराबाद कप्तानी में बदलाव कर सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन में 14 मैचों में सिर्फ चार मुकाबलों में जीत दर्ज की थी और अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी. इस महीने की शुरुआत में, मार्कराम की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद की सहयोगी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगातार दूसरे साल SA20 लीग खिताब अपने नाम किया. हालांकि, एडेन मार्करम की अगुवाई में टीम ने पहला खिताब जीता था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया था. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस पर 20.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था.
पैट कमिंस पहले खिलाड़ी थे, जिन पर आईपीएल नीलामी के दौरान करीब 20 करोड़ रुपये की बोली लगी थी. इसके बाद इसी नीलामी में कोलकाता ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथी मिशेल स्टार्क को 24.75 रुपये में खरीदा था, जिसके बाद मिशेल स्टार्क आईपीएल नीलामी में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बने थे. हालांकि, गावस्कर को यकीन है कि मार्करम की जगह कमिंस ही टीम का नेतृत्व करेंगे.
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,"तो अब पैट कमिंस के आने से मुझे पूरा यकीन है कि वह टीम के कप्तान होंगे और इससे बहुत बड़ा अंतर आएगा. गावस्कर ने कमिंस के कप्तानी को लेकर कहा,"मुझे लगता है कि पैट कमिंस एक स्मार्ट खरीदारी थी, शायद थोड़ी अधिक महंगी. स्मार्ट खरीदारी क्योंकि वह उनकी टीम में नेतृत्व का पहलू लाएंगे, जिसकी पिछली बार कमी थी. पिछली बार, महत्वपूर्ण मैचों में जो हमने गेंदबाजी में बदलाव देखे थे वह सिर्फ सिर खुजलाने वाले थे, और इससे उन्हें मैच गंवाने पड़े." बता दें, पैट कमिंस के लिए पिछला साल बतौर कप्तान काफी सफल रहा था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब के साथ-साथ वनडे विश्व कप भी दिलाया.
यह भी पढ़ें: क्यों T20 World Cup के लिए हार्दिक पांड्या को नहीं बल्कि रोहित शर्मा को चुना गया कप्तान? जय शाह ने दिया ये जवाब
यह भी पढ़ें: "विश्व कप के बाद राहुल भाई को तुरंत ही..." जय शाह ने मुख्य कोच द्रविड़ के कार्यकाल को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं