Virender Sehwag India Playing XI for T20 World Cup 2024: क्लब प्रेयरी फायर के पॉडकास्ट पर भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. पॉडकास्ट में सहवाग ने ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय इलेवन में जगह मिल सकती है. सहवाग ने रोहित शर्मा और जायसवाल को ओपनर बल्लेबाज चुना है तो वहीं नंबर 3 पर सहवाग की पसंद कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली बने हैं. वहीं, शुभमन गिल को सहवाग ने प्लेइंग इलेवन (India Playing XI For T20 World Cup 2024) का हिस्सा नहीं माना है. इसके अलावा नंबर 4 पर सहवाग ने सूर्यकुमार यादव को जगह दी है. नंबर 5 पर सहवाग की पसंद कोई और नहीं बल्कि बल्लेबाज और विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत बने हैं. यानी सहवाग ने माना है कि इलेवन में पंत विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे.
ये भी पढ़े- धोनी ने पैड और हेलमेट को ड्रेसिंग रूम में दे पटका, गुस्सा 7वें आसमान पर, जानें कब हुई घटना
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़े- "रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान कौन? 'टर्बनेटर' ने इस मैच विनर खिलाड़ी पर लगा दिया मोहर
इसके अलावा रिंकू सिंह और शिवम दुबे को लेकर सहवाग कंफ्यूज दिखे हैं. सहवाग ने दोनों में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में रखने की वकालत की है. इसके बाद सहवाग ने जडेजा को इलेवन का हिस्सा माना है वहीं, स्पिनर के तौर पर सहवाग इलेवन में कुलदीप यादव को जगह दी है. तेज गेंदबाज के तौर पर सहवाग ने जसप्रीत बुमराह के साथ संदीप शर्मा को जगह दी है. बता दें कि संदीप शर्मा ने आईपीएल 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभाव डाला है, यही कारण है कि सहवाग ने भारतीय इलेवन में बुमराह के साथ तेज गेंदबाज के लिए संदीप शर्मा की वकालत की है.
सहवाग ने चुना टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन (Team India XI for T20 World Cup 2024)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और संदीप शर्मा
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान चयनकर्ता जल्द ही करने वाले हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व दिग्गजों के द्वारा चुने गए खिलाड़ियों में किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल पाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं