विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2024

धोनी ने पैड और हेलमेट को ड्रेसिंग रूम में दे पटका, गुस्सा 7वें आसमान पर, जानें कब हुई घटना

MS Dhoni Angry Moment: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और धोनी के पूर्व साथी बल्लेबाज सुरेश रैना ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि कब धोनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था और ड्रेसिंग रूम में वह आग बबूला हो गए थे.

धोनी ने पैड और हेलमेट को ड्रेसिंग रूम में दे पटका, गुस्सा 7वें आसमान पर, जानें कब हुई घटना
MS Dhoni

MS Dhoni Angry Moment: क्रिकेट जगत में एमएस धोनी की पहचान एक चतुर चालाक और शांत कप्तान के रूप में है. लेकिन कई बार वह भी गुस्से में अपना आपा खो बैठे हैं. यह हम नहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और उनके पूर्व साथी बल्लेबाज सुरेश रैना का कहना है. हाल ही में रैना ने धोनी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों को साझा किया है. 37 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर का कहना है कि आईपीएल 2014 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (मौजूदा समय में पंजाब किंग्स) के खिलाफ सीएसके की टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद धोनी बुरी तरह से टूट गए थे. दिल दहला देने वाली हार के बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही अपने पैड और हेलमेट को निकालकर दूर फेंक दिया और निराश होकर एक कोने में बैठ गए थे. 

रैना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने धोनी को कभी भी इतने गुस्से में नहीं देखा था. हालांकि, उस मैच के बाद उनका क्रोध सबके सामने आ चुका था. मैच के बाद उनका कहना था कि हम रन नहीं बनाते हैं. हम प्लान के तहत काम नहीं करते. उनकी कई सारी शिकायते थीं. जिसके बाद उन्होंने अपना पैड और हेलमेट निकालकर ड्रेसिंग रूम में फेंक दिया था.

लल्लनटॉप के साथ हुई खास बातचीत के दौरान रैना ने यह बात कही. रैना ने आगे बताया कि वह (धोनी) इस बात से नाराज थे कि हम वह मैच हार गए थे, जो हमें जीतना चाहिए था. अगर हम वह मैच नहीं हारते तो हम उस साल भी ट्रॉफी उठाने के प्रबल दावेदार थे.

बात करें इस मुकाबले के बारे में तो सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी का निमंत्रण प्राप्त होने के बाद पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 226 बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 122 रन की उम्दा शतकीय पारी खेली थी. वहीं डेविड मिलर ने महज 19 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया था.

लक्ष्य का पीछा करते हुए रैना ने सीएसके को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी. उन्होंने महज 25 गेंदों में 87 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं धोनी ने निचले क्रम में 31 गेंदों का सामने करते हुए नाबाद 42 रन का योगदान दिया. इसके बावजूद सीएसके की टीम को इस मुकाबले में 24 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. 

यह भी पढ़ें- जब धोनी ने पैड और हेलमेट को ड्रेसिंग रूम में दे पटका,  गुस्सा 7वें आसमान पर, आखिर कब हुई यह घटना?
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, India, Punjab Kings, Mahendra Singh Dhoni, Suresh Kumar Raina, Indian Premier League 2014, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com