UP 2027 से पहले बड़ा खुलासा! कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें, अखिलेश ने किया दावा

  • 22:40
  • प्रकाशित: नवम्बर 14, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि कांग्रेस ने यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. खास बात यह रही कि उन्होंने यह आंकड़ा सीधे बताने के बजाय अपने अंदाज में सामने रखा. हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2026 में जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि कांग्रेस कितनी सीटें मांग रही है और क्या उसने 100 सीटों की मांग की है, तो उन्होंने कहा, "देखिए, कांग्रेस पार्टी के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं. और जितनी सीटों की बात आप कह रहे हैं, उससे ज्यादा सीटें उन्होंने मांगी हैं."

संबंधित वीडियो