Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) 'व्यक्तिगत कारणों' के चलते इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को एक बयान के जरिए इसकी पुष्टि की है. बता दें कि 25 जनवरी को हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. विराट के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अबतक बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है.
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) January 22, 2024
Virat Kohli withdraws from first two Tests against England citing personal reasons.
Details 🔽 #TeamIndia | #INDvENGhttps://t.co/q1YfOczwWJ
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीसीसीआई ने बयान में कहा है कि "विराट कोहली ने निजी कारणों के चलते अपना नाम पहले दो टेस्ट मैचों से वापस ले लिया है. कोहली ने बीसीसीआई से टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का अनुरोध किया है. विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से इस बारे में बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियां ऐसी बनी है जिसके कारण वो शुरूआती दो टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे."
यह भी पढ़ें: मोहम्मद रिजवान ने ऐसा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: "एकतरफा तलाक...", पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ शोएब मलिक ने की शादी, सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन हुआ वायरल
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. अब ये देखना है कि कोहली के न रहने से पहले दो टेस्ट के लिए उनकी जगह कौन लेता है.
टेस्ट शेड्यूल (IND vs ENG Test Series)
पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड.
पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली (निजी कारणों से हुए बाहर) , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/बल्लेबाज), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं