विज्ञापन

अनंत सिंह के दामाद फूट-फूट कर रोए... हल्दी रस्म के वक्त हो गए इमोशनल, देखिए सेरेमनी की तस्वीरें

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी चर्चा में है. हल्दी रस्म का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दामाद ऋषिकेश कुमार भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं.

अनंत सिंह के दामाद फूट-फूट कर रोए... हल्दी रस्म के वक्त हो गए इमोशनल, देखिए सेरेमनी की तस्वीरें
हल्दी रस्म के दौरान रोने लगे अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश
Photo: Screengrab
मोकामा:

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी पिछले कई दिनों से सुर्खियों की वजह बनी हुई है. लाखों लोगों के खाने-पीने के लिए तैयारियां हो रही हैं और तरह-तरह कार्यक्रम किए जा रहे हैं. यह भव्य शादी किसी बॉलीवुड फिल्म या टीवी सीरियल से कम लग्जरी नहीं है. इसी बीच सोशल मीडिया पर हल्दी रस्म के वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार बेहद इमोशनल नजर आ रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
वयारल वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्दी रस्म के दौरान ऋषिकेश कुमार शादी की खुशी में भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं.

इस दौरान हल्दी चढ़ाते हुए रस्म अदा कर रहा शख्स उनके आंसू पोछने की कोशिश करता है. ऋषिकेश का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह उस वक्त का है, जब हल्दी रस्म निभाई जा रही थी. अनंत सिंह के दामाद पीले रंग के कुर्ते में बैठे नजर आते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

शादी की भव्य तैयारियां...

अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए बड़े-बड़े टेंट लगाए गए हैं और बड़ा अस्थायी किचन बनाया गया है. हाईवे के ठीक बगल में एक हेलीपैड बनाया गया है और घुड़दौड़ की तैयारी चल रही है, जिसमें जीतने वाले को इनाम के तौर पर 'थार' कार दी जाएगी. यह शादी इतनी भव्य है कि इसके सामने बॉलीवुड की फिल्में या टीवी सीरियल भी फीके पड़ जाएं. शादी 25 नवंबर को पटना के लदमा गांव में होगी, जो अनंत सिंह का पैतृक गांव है. उनकी बेटी शिवांगी की शादी कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार से हो रही है. 100 फीट से भी लंबे टेंट के अंदर एक बड़ा किचन बनाया गया है, जहां 50 लाख से ज्यादा गुलाब जामुन बन रहा है.

200 से ज्यादा कारीगर मिलकर खाना बना रहे हैं. करीब 50 से भी ज्यादा मिट्टी के चूल्हे बनाए गए हैं, 1 ट्रक चीनी लाई गई है. अनंत सिंह के करीबी कन्हैया सिंह ने एनडीटीवी को बताया है कि ऐसे 12 अलग-अलग और पंडाल बन रहे हैं. वहीं, इस शादी में मिठाई बनाने के लिए सुधा मिल्क के 10000 किलोग्राम के टैंकर से सीधा दूध मेगा किचन में भेजा जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTVकई वीआईपी मेहमानों का होगा आगमन...

25 नवंबर यानी आज दोपहर के पहले से ही मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाएगा. उसके बाद दोपहर 2 बजे के आसपास घुड़दौड़ की प्रतियोगिता होगी, जिसमें देशभर से आए घोड़े भाग लेंगे. इसके बाद अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव सिंह का जनेऊ कार्यक्रम शाम 5 बजे के आसपास होगा. शाम 7 बजे से संगीत और म्यूजिकल कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे, जिसमें कई कलाकार परफॉर्म करेंगे. इसमें पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मैथिली ठाकुर जैसे कलाकारों के नाम हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रात में 9 बजे के आसपास बारात लदमा पहुंचेगी, जिसको लेकर पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है. शादी में 4 बड़े-बड़े अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं, वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग पंडाल बनाए गए हैं. इन पंडालों को यूपी के मऊ से आए कारीगरों ने बनवाया है. 100 फीट का लंबा मंच बनाया जा रहा है, जिस पर दूल्हा-दुल्हन की जयमाला होगी. शादी में कई तरह के खानों का इंतजाम किया गया है, जिसमें कई तरह की मिठाई भी हैं.

इस शादी में लाखों लोगों के आने की उम्मीद रखी गई है. बृज भूषण शरण सिंह और राजा भैया भी इस शादी में शामिल होंगे. इसके अलावा, सोनू सूद के आने की भी खबरें हैं.

(इनपुट- मोहित जोशी)

यह भी पढ़ें | 5 लाख लोगों का खाना, 500 हलवाई... अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए पूरे नदवां में दिवाली जैसी रंगत

यह भी पढ़ें | पीच पिंक लहंगे में बेटी, मूंछों पर ताव देते अनंत सिंह... शिवांगी की हल्दी से सामने आया वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Mokama Anant Singh, Anant Singh Daughter Marriage, Emotional Moment, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com