विज्ञापन

Virat Kohli Top 10 ODI Records: 139 रन की पारी, 10 बड़े रिकॉर्ड: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच दिया इतिहास

Virat Kohli's Top 10 Records: विराट कोहली ने पहले वनडे में 139 रन की पारी केवल 88 गेंद पर खेली, अपनी पारी में किंग कोहली ने 9 छक्के और 10 चौके लगाए, कोहली के अलावा शुभमन गिल ने 110 रन की पारी खेली थी.

Virat Kohli Top 10 ODI Records: 139 रन की पारी, 10 बड़े रिकॉर्ड: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच दिया इतिहास
विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा

 तिरुवनंतपुरम वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हार दिया. भारत की जीत में किंग कोहली ने इतिहास रच दिया है. विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 55वां शतक लगाया और भारत को जीत दिलाने वाली पारी खेली, कोहली ने 88 गेंद पर 139 रन की नाबाद पारी खेली, अपनी इस ऐतिहासिक पारी में कोहली ने 9 छक्के लगाए और साथ ही 10 चौके लगाने में सफल रहे. कोहली की यह पारी हमेशा के लिए फैन्स का जेहन में कैद हो गई है. विराट की पारी के दम पर भारतीय टीम यह मैच 41.4 ओवर में ही जीतने में सफल हो गई. कोहली को अलावा गिल ने भी 110 रन की पारी खेली लेकिन इस वनडे मैच में कोहली की तेज पारी को याद किया जाएगा. दऱअसल, इस पारी में कोहली ने एक दो नहीं बल्कि 10 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं जिसने वनडे क्रिकेट के इतिहास को बदल कर रख दिया है 

पहले वनडे में कोहली के बल्ले से बने 10 बड़े रिकॉर्ड

  • विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया. सुनील गावस्कर ने 38 मैचों में 13 शतक लगाए थे, जबकि कोहली ने 74 मैचों में यह मुकाम हासिल किया.
  • विराट कोहली ने किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.  उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी 10 वनडे शतक लगाए हैं.
  • कोहली वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले दूसरे और सबसे तेज बल्लेबाज़ बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर की 377 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 303 पारियों में यह मुकाम हासिल किया.
  • कोहली ने वनडे में अपना तीसरा सबसे तेज शतक लगाया. उनका सबसे तेज शतक 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में आया था, और उसके बाद उसी साल नागपुर में उसी टीम के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों में शतक लगाया था.
  • विराट कोहली के नाम अब घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है. भारत में कोहली ने 131 मैचों में 63.69 की औसत से 7,006 रन बनाए हैं, और इस तरह उन्होंने भारतीय जमीन पर सचिन तेंदुलकर के 6,976 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.
  • विराट कोहली ने सबसे ज्यादा लिस्ट-ए शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. कोहली ने 351 मैचों में 60 लिस्ट-ए शतक लगाए हैं. इंग्लैंड के ग्राहम गूच 44 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और उनके बाद कुमार संगकारा (39) का नंबर आता है.
  • विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में 200 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया.
  • विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम वनडे में अपनी शतकीय पारी में 9 छक्के लगाए जो उन्होंने अपने वनडे करियर में पहली बार यह कारनामा किया है. इससे पहले 2023 में, उन्होंने तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ आठ छक्के जड़े थे. 
  • विराट कोहली ने वनडे में सफल रन चेज करते हुए अपना 25वां शतक लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए.
  • भारत के लिए 150+ स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी कोहली बन गए हैं. कोहली ने 5 बार अपने वनडे करियर में 150+ स्ट्राइक रेट के साथ वनडे शतक लगाया है. तिरुवनंतपुरम वनडे में कोहली ने 88 गेंद पर नाबाद 139 रन बनाए, इसमें कोहली का स्ट्राइक रेट 157.95 का रहा है.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा नंबर 2, सफल रन-चेज में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- दो या तीन नहीं! एक दिन में लगे 6 शतक, वनडे क्रिकेट में फैंस को हमेशा याद रहेगा 27 सितंबर का दिन

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Day 9 LIVE Updates: मनु भाकर ने मेडल के लिए शुरू किया अभियान

ये भी पढ़ें- बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान मैच? क्या है एशियन गेम्स का नियम, जानें कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल, समझिए पूरा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com