जैसे-जैसे भारतीय वनडे क्रिकेट आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पूर्व कप्तान कोहली का कद और विराट होता जा रहा है! विंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में विंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले ही कोहली के सचिन तेंदुलकर के मेगा रिकॉर्ड को तोड़ने के चर्चे थे. और कोहली ने बहुत ही स्टाइल में उपलब्धि हासिल करते हुए न केवल वनडे इतिहास के करीब 55 साल में 15,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज ही नहीं बने, बल्कि वह इस मामले में सचिन से भी आगे निकल गए. कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को सिर्फ सबसे तेजी से पंद्रह हजार रन बनाने के मामले में एक नहीं, बल्कि कुल तीन बड़े पहलुओं से पीछे छोड़ा. चलिए जान लीजिए कि ये तीन बड़े पहलू कौन कौन से हैं
उम्र में सचिन पीछे छूटे
सचिन तेंदुलकर ने जब वनडे करियर में 15,000 रनों के आंकड़े को छुआ था, तो उनकी उम्र 37 साल और 326 दिन थी, लेकिन कोहली ने यह कारनामा 34 साल और 66 दिन की उम्र में ही कर डाला. मतलब विराट ने यह उपलब्धि सचिन से करीब चार साल पहले ही हासिल कर ली, जो बताता है कि कोहली का दबदबा कैसा रहा है.
2. पारियां भी सचिन से कम लीं
इस मामले में कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ दिया. सचिन ने आंकड़ा छूने के लिए सचिन ने 377 पारियां लीं तो कोहली ने तेंदुलकर के मुकाबले 74 पारियां कम लीं. कोहली ने 15,000 का आंकड़ा 303 पारियों में हासिल किया, जो कोहली की भूख को बयां करती है. इतिहास के महानतम बल्लेबाज सचिन में भी रन बनाने की भूख कम नहीं थी, लेकिन सचिन से कहीं कम पारियों में पंद्रह हजार रनों के आंकड़ें को छूना एक और बात है, जो कोहली को वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज बनाता है.
3. सचिन सें कहीं कम गेंद खेलीं विराट ने
जब सचिन ने अपने पंद्रह हजार रनों के आंकड़े को छुआ था, तो उन्होंने इसके लिए 17,528 गेंदों का सामना किया था, लेकिन कोहली ने उनके मुकाबले 1578 गेंद कम लीं. कोहली ने इस उपलब्धि के लिए 15950 गेंदों का सामना किया. यह पहलू बयां करता है कि विराट ने सचिन की तुलना में ज्यादा गति से बैटिंग की. जाहिर है कि ऐसे में उनका स्ट्राइक-रेट भी सचिन से बेहतर होगा.
...बस इसमें पीछे रह गए सचिन से
जब बात करियर के आगाज के बाद से यानी पहला वनडे खेलने के बाद से सबसे तेज पंद्रह हजार रन पूरे करने की आती है, तो इस मामले में विराट सचिन से पीछे रह गए. इसके बावजूद जब उनके दौर में सचिन के समय से वनडे मैच ज्यादा गति से आयोजित हो रहे हैं. सचिन ने पहला वनडे खेलने के बाद से आंकड़ा छूने के लिए जहां 6402 रन लिए, तो कोहली ने यही उपलब्धि हासिल करने के लिए 6,614 दिन का समय लिया. विराट ने इस मामले में सचिन से 212 दिन ज्यादा का समय लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं