विज्ञापन

आज 28 सितंबर को देशभर में लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप ,PF और पेंशन से जुड़े अटके काम का ऑन-द-स्पॉट होगा समाधान

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: आज 28 सितंबर को देशभर में ‘निधि आपके निकट 2.0’ कैंप लग रहा है. जानिए कैंप की लोकेशन कैसे खोजें और अधिकारियों से ऑन-द-स्पॉट समाधान पाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने जरूरी हैं.

आज 28 सितंबर को देशभर में लगेगा EPFO का स्पेशल कैंप ,PF और पेंशन से जुड़े अटके काम का ऑन-द-स्पॉट होगा समाधान
EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: PF-पेंशन की अटकी शिकायतों पर सीधे अधिकारियों से शिकायत का मौका

अगर आपका पीएफ से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है या EPFO की किसी सर्विस को लेकर की परेशानी हो रही है, तो ये खबर आपके लिए है. आज 28 सितंबर को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देशभर में जिला स्तर पर ‘निधि आपके निकट 2.0' कैंप आयोजित कर रहा है. यहां EPFO मेंबर PF या  पेंशन से जुड़ी अपनी छोटी से बड़ी समस्या भी सीधे अधिकारियों के सामने रख सकते हैं. 

बता दें कि ‘निधि आपके निकट 2.0' EPFO का हर महीने चलने वाला आउटरीच प्रोग्राम है. इसके तहत अलग-अलग जिलों में कैंप लगाए जाते हैं, ताकि पीएफ, पेंशन और ईडीएलआई से जुड़ी समस्याओं के लिए लोगों को सिर्फ ऑनलाइन प्रसेस पर निर्भर न रहना पड़े. इस बार कैंप 28 सितंबर 2026 को हो रहा है. आम तौर पर ये कैंप हर महीने की 27 तारीख को आयोजित होते हैं. लेकिन 27 सितंबर को छुट्टी होने की वजह से इस महीने कैंप अगले वर्किग डे यानी 28 सितंबर को रखा गया है. 

EPFO अधिकारियों से सीधे होगी बात

कैंप में EPFO सदस्य अधिकारियों से सीधे बातचीत कर सकते हैं. पीएफ खाते से जुड़ी किसी शिकायत, पेंशन से जुड़े मामले या EPFO की किसी सर्विस को समझने में दिक्कत है, तो वहां अपनी बात रखी जा सकती है.

EPFO के मुताबिक, कैंप में EPFO  स्कीमेस और उसके फायदों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. साथ ही सर्विस और उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी. आपकी शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर सहायता देने की भी कोशिश की जाएगी. 

शिकायत के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं 

इस कैंप का मकसद शिकायतों को मौके पर सुनना और जहां संभव हो, उनका समाधान भी ऑन द स्पॉट  करना है. लेकिन हर मामले का सॉल्यूशन उसी समय हो जाएगा, ऐसा जरूरी नहीं है. 

ऐसे में अगर आप कैंप में जा रहे हैं तो अपनी शिकायत से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट, पीएफ खाते की जानकारी और  रिकॉर्ड साथ रखना बेहतर रहेगा. इससे अधिकारी आपकी परेशानी को बड़े ही आराम से फटाफट समझ पाएंगे. इससे काम काम भी चुटकियों में हो सकता है.

कैंप कहां लगा है ये कैसे पता करें?

शिकायत की ओर से अलग-अलग जिलों के कैंप की जगह की जानकारी जारी की जाती है. अपने जिले के कैंप की जगह जानने के लिए संबंधित पीएफ ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं. शिकायत की वेबसाइट पर भी कैंप से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है. आप हेल्पलाइन नंबर 14470 पर भी कॉल करके इससे जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.  

ये भी पढ़ें-  EPF Wage Ceiling: हर महीने ₹3,000 तक कटेगा PF, घट सकती है टेक-होम सैलरी! लेकिन रिटायरमेंट पर मिलेगा बड़ा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO News, EPFO Campaign, EPFO Pension, PF Account Complain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com