विज्ञापन
9 minutes ago

Asian Games 2026 Day 9 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 में 37 पदक जीत चुका भारत अब नौवें दिन अपनी पदक संख्या बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगा. आज सबसे ज्यादा उम्मीदें शूटिंग और एथलेटिक्स से होंगी, जहां कई भारतीय खिलाड़ी पोडियम फिनिश के लिए चुनौती पेश करेंगे. बॉक्सिंग में भारत पहले ही तीन पदक पक्के कर चुका है, लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है. कपिल पोखरिया, लवलीना बोरगोहेन और प्रिया अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में उतरेंगी और सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी. दिन का एक और बड़ा आकर्षण भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले से करेगा. क्रिकेट में भारत स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

शूटिंग में भी भारत की नजरें पदकों पर होंगी. मनु भाकर समेत भारतीय निशानेबाज फाइनल और पदक की दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगे. वहीं एथलेटिक्स में पारुल चौधरी एक बार फिर मैदान में उतरेंगी. 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीत चुकी पारुल अब महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में एक और पदक जोड़ने की कोशिश करेंगी. भारत के लिए दिन 9 कई अहम मुकाबलों और संभावित पदकों से भरा रहने वाला है.

एशियन गेम्स 2026, 28 सितंबर के अबतक के रिजल्ट

आर्चरी (पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत राउंड ऑफ़ 32): साहिल जाधव ने जमियांगोंबो पुरेवदोर्ज (मंगोलिया) को 149–137 से हराया।

आर्चरी (पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत राउंड ऑफ़ 32): गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने सोस्टार अंडारू रिनाल्डी (इंडोनेशिया) को 144–142 से हराया।

आर्चरी (पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत राउंड ऑफ़ 16): गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने साहिल जाधव को 149–148 से हराकर 1 अक्टूबर को होने वाले क्वार्टर-फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई किया।

सर्फ़िंग (पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड 3): शिवराज बाबू, जयुआर्ड अल्सीसो (फ़िलीपींस) से 7.83–11.50 से हार गए।

Here are the LIVE Scores and Updates of India's action on Day 9 of Asian Games 2026

Asian Games 2026 Live Updates, कुराश: पिंकी बलहारा ने भारत का पदक किया पक्का

महिला 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पिंकी बलहारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लिम गराम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के साथ पिंकी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया है. अब उनकी नजर सेमीफाइनल जीतकर पदक का रंग बदलने पर होगी.

 

Asian Games 2026 Live Updates, वॉलीबॉल: भारत ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को सीधे सेटों में हराया

भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हांगकांग को 25-22, 25-19, 25-21 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली. भारत की जीत में कप्तान जेरोम विनिथ ने अहम भूमिका निभाई, जबकि जॉन जोसेफ, अश्वल राय और चिराग यादव ने भी दमदार खेल दिखाते हुए टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया. भारतीय खिलाड़ियों के स्पाइक्स और ब्लॉकिंग के सामने हांगकांग की टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी.

वियतनाम के खिलाफ पहले मैच में भी सीधे सेटों में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम अब पूल-सी में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. अब भारत का अगला मुकाबला कतर से होगा, जो संभवतः ग्रुप में शीर्ष स्थान का फैसला करेगा.

Asian Games 2026 Live Updates, वॉलीबॉल: भारत जीत से एक सेट दूर, हांगकांग पर 2-0 की बढ़त

पुरुष वॉलीबॉल मुकाबले में भारतीय टीम शानदार लय में नजर आ रही है. कप्तान जेरोम विनिथ, चिराग यादव और जॉन जोसेफ के दमदार स्पाइक्स और मजबूत ब्लॉकिंग के सामने हांगकांग की टीम बेबस दिखी.

भारत ने पहला सेट 25-22 से जीतने के बाद दूसरा सेट भी 25-19 से अपने नाम कर लिया. अब भारतीय टीम मुकाबले में 2-0 से आगे है और जीत दर्ज करने के लिए उसे सिर्फ एक और सेट जीतने की जरूरत है.

वियतनाम के खिलाफ पहले मैच में सीधे सेटों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम लगातार दूसरी जीत की ओर बढ़ रही है और नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर रही है. 🇮🇳

Asian Games 2026 Live Updates, स्क्वैश: 2-0 की बढ़त के बावजूद चीन ने पलटा मैच, शमीना रियाज की हार

महिला टीम स्पर्धा के पहले पूल मुकाबले में भारत की शमीना रियाज बेहद करीबी संघर्ष में चीन की यिन जियुआन से 2-3 (11-8, 11-6, 9-11, 9-11, 12-14) से हार गईं.

शमीना ने शुरुआती दो गेम जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को निर्णायक पांचवें गेम तक पहुंचाया. आखिरी गेम बेहद रोमांचक रहा, जहां स्कोर 9-9, 10-10, 11-11 और 12-12 तक बराबरी पर रहा. अंत में यिन ने लगातार दो अंक जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.

इस हार के साथ महिला टीम मुकाबले में भारत को शुरुआती झटका लगा है.

Asian Games 2026 Live Updates, शूटिंग: ईशा सिंह ने 580 अंकों के साथ फाइनल की दावेदारी मजबूत की

महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में ईशा सिंह ने रैपिड चरण में 98, 96 और 96 की सीरीज़ खेलीं. इसके साथ उन्होंने रैपिड में 290 अंक जुटाए, जो प्रिसिजन चरण में बनाए गए 290 अंकों के बराबर रहे.

ईशा का कुल स्कोर 580/600 रहा है. अभी आधे से ज्यादा निशानेबाजों का प्रदर्शन बाकी है, लेकिन फिलहाल भारतीय शूटर पांचवें स्थान के आसपास बनी हुई हैं. अब नजरें बाकी खिलाड़ियों के नतीजों पर होंगी, जिनके बाद फाइनल की तस्वीर साफ होगी.

Asian Games 2026 Live Updates, क्रिकेट: बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान मैच?

शियन गेम्स 2026 में सोमवार को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के क्रिकेट क्वार्टरफाइनल पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. नागोया और निशिन इलाके में लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने भी मैच के दिन भारी बारिश की आशंका जताई है. 

Asian Games 2026 Live Updates, टेनिस: सुमित नागल के साथ भारत के अभियान की शुरुआत, लेकिन मौसम बना बाधा

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टेनिस अभियान की शुरुआत आज होने वाली थी. सुमित नागल पुरुष एकल के दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया के होंग सियोंग-चान से भिड़ने वाले हैं.

हालांकि, खराब मौसम के कारण फिलहाल सभी टेनिस मुकाबलों में देरी हो गई है. बारिश की वजह से आयोजकों को कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है और मैच शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है.

Asian Games 2026 Live Updates, स्क्वैश: महिला टीम स्पर्धा में भारत की शुरुआत, चीन से मुकाबला

व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल के एक दिन बाद अब स्क्वैश में टीम इवेंट का आगाज हो गया है. महिला टीम स्पर्धा के पहले पूल मुकाबले में भारत का सामना चीन से हो रहा है.

भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए शमीना रियाज, तन्वी खन्ना और जोशना चिनप्पा को उतारा है, जबकि एक दिन पहले महिला एकल में रजत पदक जीतने वाली अनाहत सिंह को आराम दिया गया है.

मुकाबले की शुरुआत शमीना रियाज बनाम यिन जियुआन मैच से हो रही है. भारत की नजर जीत के साथ टीम स्पर्धा का आगाज करने पर होगी.

Asian Games 2026 Live Updates, शूटिंग: मनु भाकर ने 579 अंक के साथ क्वालिफिकेशन पूरा किया

महिला 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन में मनु भाकर ने अंतिम रैपिड सीरीज़ में शानदार 99 अंक हासिल किए और कुल 579/600 के स्कोर के साथ अपना अभियान पूरा किया.

फिलहाल मनु अस्थायी रूप से टॉप-8 के आसपास बनी हुई हैं, लेकिन फाइनल में जगह मिलेगी या नहीं, इसका फैसला बाकी निशानेबाजों के प्रदर्शन के बाद होगा. अभी कई शूटरों की सीरीज़ बाकी हैं, इसलिए भारतीय स्टार को फाइनल का टिकट मिलने के लिए इंतजार करना होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com