वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत को 8 विकेट से शानदार जीत मिली, भारत की जीत में कुलदीप यादव की गेंदबाजी अहम रही, जिसके कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया, वहीं, बल्लेबाजी में विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली जिसके दम पर भारत ने आसानी के साथ पहला वनडे मैच जीत लिया. खासकर विराट की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया, कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक ठोका और 88 गेंद पर नाबाद 139 रन बनाने में सफल रहे. गिल ने 110 रन बनाए. कोहली और गिल की पारी ऐसी पारी थी जिसने वेस्टइंडीज को मैच से पूरी तरह से बाहर कर दिया. एक ओर जहां कोहली की पारी को देखकर ऐसा लगा कि वह ही मैच के असली हीरो हैं लेकिन शुभमन गिल ने मैच के बाद उस खिलाड़ी के बारे में बात की जिसे वो पहले वनडे मैच का असली हीरो मानते हैं. कप्तान गिल ने स्पिनर कुलदीप यादव को मैच का असली हीरो करार दिया है.
शुभमन गिल पहले वनडे मैच का असली हीरो
मैच जीतने के बाद कप्तान गिल ने कहा, "सच कहूं तो जब मैं आउट हुआ, तो लगा कि मुझे ही मैच खत्म करना चाहिए था, लेकिन यह मेरे लिए एक संतोषजनक पारी थी. वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह खेल का बहुत आनंद ले रहे हैं, आजादी से खेल रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी की यही खासियत है और उनमें हमेशा से ही बाउंड्री पार करने की क्षमता रही है। वह अभी ऐसा कर भी रहे हैं. उनके जैसे खिलाड़ी, जिन्होंने भारत के लिए इतने मैच जीते हैं, उन्हें बस खेलने दें और जब उनका दिन होगा, वे आपके लिए मैच जीतेंगे." कप्तान ने रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव की भी तारीफ की, जिन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप ने यह शानदार प्रदर्शन उस मुकाबले में किया, जिसमें जॉन कैंपबेल ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ पहले विकेट के लिए 135 रन जुटाए थे.
गिल ने कहा, "कुलदीप जैसे खिलाड़ी, खासकर मिडिल ओवर्स में अगर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हों, तो वे विकेट लेने वाले गेंदबाज होते हैं. उनकी (कैंपबेल-ग्रीव्स) ओपनिंग पार्टनरशिप की वजह से हम बैकफुट पर थे, लेकिन उन्होंने हमें गेम में वापस ला दिया. एक समय तो ऐसा लग रहा था कि उन्हें 300 रन पर रोकना ही बहुत बड़ी बात होगी."
गिल ने यह भी कहा कि भारत अभी भी अपनी बल्लेबाजी में और गहराई चाहता है, उन्होंने कहा, "आदर्श स्थिति में, हम आठवां बल्लेबाजी विकल्प चाहेंगे.कोई ऐसा खिलाड़ी जो कम से कम 20-30 रन बना सके। हम मनचाहा स्कोर तो नहीं बना पाए, लेकिन हम अलग-अलग संयोजन आजमाने के लिए तैयार हैं ताकि देख सकें कि हमारे लिए क्या काम करता है."
ये भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा नंबर 2, सफल रन-चेज में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- दो या तीन नहीं! एक दिन में लगे 6 शतक, वनडे क्रिकेट में फैंस को हमेशा याद रहेगा 27 सितंबर का दिन
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Day 9 LIVE Updates: मनु भाकर ने मेडल के लिए शुरू किया अभियान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं