Virat Kohli in Asia Cup 2023: जैसे जैसे एशिया कप की तारीखें नजदीक आ रही है फैंस के ऊपर इसकी खुमारी चढ़ती हुई नज़र आ रही है. टीम इंडिया अपने एक दशक पुराने आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी जिसके लिए को इस बार कोई कमी नहीं रखना चाहेगी. भारतीय फैंस के लिए एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप ये दोनों मेगा इवेंट बहुत खास है क्योंकि वो विराट कोहली की बल्लेबाज़ी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचते देखना चाहते हैं. विराट कोहली अपने ख़राब फॉर्म से जूझते हुए एशिया कप 2022 (Virat Kohli in Asia Cup 2022) में शानदार वापसी की थी और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा. विराट (Virat Kohli ODI Century) ने 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया और इस साल दो शतक लगाए और कुल 46 वनडे शतक दर्ज किए.
कोहली को शानदार फार्म में देखकर, कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने व्यक्त किया है कि भारत के पूर्व कप्तान के सचिन के 49 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड (Virat Kohli Break Sachin Tendulkar Record) को पार करने की बहुत अधिक संभावना है. हालाँकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa on Virat Kohli Record) ने कहा कि कोहली किसी भी रिकॉर्ड को तोड़ने के बजाय आगामी टूर्नामेंट में केवल मैच जीतने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"विराट कोहली को अब रिकॉर्ड तोड़ने की कोई परवाह नहीं है. हम लोग और प्रशंसक इसके प्रति जुनूनी हैं. वह उन शतकों के बावजूद भारत के लिए मैच जीतना ज्यादा पसंद करेंगे. विराट का ध्यान एशिया कप और विश्व कप में भारत के लिए मैच जीतने पर होगा. उथप्पा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "उन्हें वास्तव में रिकॉर्ड्स की परवाह नहीं है."
हाल ही में, कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग लिया जहां उन्होंने एक शतक बनाया और दो मैचों में कुल 197 रन बनाए. बाद में, उन्होंने विंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में एक मैच खेला और बाकी दो मैचों में उन्हें बाहर रखा गया क्योंकि टीम इंडिया नए संयोजनों के साथ आगे बढ़ी. आयोजनों की बात करें तो एशिया कप 2023, 31 अगस्त से शुरू होगा और इसकी सह-मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे. वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI WC 2023 Schedule) की शुरुआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं