BBL 2021-22: बिग बैश लीग 2021-22 (Big Bash League 2021-22) के 31वें मैच में एक ऐसी घटना हुई जिसने गेंदबाज के होश उड़ा दिए. दऱअसल मेलबर्न स्टार्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मैच के दौरान एक घटना घटी जिसे देखकर आप लोट पोट हो जाएंगे.. हुआ ये कि पर्थ स्कॉर्चर्स की पारी के दौरान जब कप्तान एश्टन टर्नर 10 रन पर थे, तभी गेंदबाज जेवियर क्रोन की एक बाउंसर गेंद उनके हेलमेट से लगकर विकेटकीपर के पास गई. जिसपर गेंदबाज ने आउट की अपील की. आउट की अपील किए जाने के बाद अंपायर ने बल्लेबाज टर्नर को आउट करार दे दिया. लेकिन तुरंत ही अंपायर ने अपनी गलती मानी और अपने फैसले से मुकर गए. दरअसल अंपायर बल्लेबाज को नॉट आउट देने ही वाले थे लेकिन गलती से अंपायर ने आउट की अपील होने पर उंगली उठाकर आउट करार दे दिया,लेकिन तुरंत अपने फैसले को बदल लिया.
डेब्यूटेंट शेन वार्न को कपिल देव ने हवा में गेंद नचाकर ऐसे किया था आउट, होश उड़ गए थे ,देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक पल के लिए गेंदबाज जेवियर को लगा कि उन्हें अपने बीबीएल करियर का पहला विकेट मिल गया था. पहले 3 सेकेंड के लिए गेंदबाज ने खूब जश्न मनाया लेकिन आखिर में अंपायर द्वारा फैसले को बदले जाने पर गेंदबाज जेवियर क्रोन को मायूसी हाथ लगी.
Xavier Crone had his first BBL wicket on debut - for all of three seconds! @KFCAustralia | #BBL11 pic.twitter.com/LDz2frhXOV
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2022
वैसे इस मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए., कुर्टिस पैटरसन ने 54 और कॉलिन मुनरो ने 40 रन की पारी खेली. वहीं, क़ैस अहमद और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिले.
बता दें कि मेलबर्न स्टार्स की टीम के 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आए हैं और उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया है. ऐसे में इस मैच में मेलबर्न की टीम में 6 स्थानिय खिलाड़ियों को जगह दी गई.
मेलबर्न स्टार्स टीम: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), कैस अहमद (एएफजी), हिल्टन कार्टराईट, जो क्लार्क (इंग्लैंड), ब्रॉडी काउच, टॉम ओ'कोनेल, हारिस रउफ (पीएके), जस्टिन एवेंडानो, लचलान बैंग्स, जेवियर क्रोन, टॉम रोजर्स , पैट्रिक रोवे, चार्ली वाकिमी
पर्थ स्कॉर्चर्स टीम: एश्टन टर्नर (कप्तान), एश्टन एगर, कैमरन बैनक्रॉफ्ट, जेसन बेहरेनडॉर्फ, लॉरी इवांस (इंग्लैंड), आरोन हार्डी। पीटर हटज़ोग्लू, टायमल मिल्स (इंग्लैंड), डेविड मूडी, लांस मॉरिस, कॉलिन मुनरो (न्यूज़ीलैंड), कुर्टिस पैटरसन, एंड्रयू टाय
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं