नुसरत फतेह अली खान वह सिंगर हैं, जिन्होंने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी फैन फॉलोइंग हासिल की है. उन्होंने कई बॉलीवुड के गानों को आवाज दी. जबकि अपने कई पॉपुलर एल्बम भी निकाले, जिन्हें फैंस का प्यार मिला. वहीं बॉलीवुड ने उनकी एल्बम के पॉपुलर गानों को अपनी फिल्मों में कुछ खास अंदाज में पिरोया. इसी के चलते हम नुसरत फतेह अली खान के 26 साल पुराने पंजाबी गाने के बारे में बताने वाले हैं, जो जुदाई और इश्क के दर्द को बयां करता है. लेकिन बॉलीवुड ने नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खान की आवाज के साथ इस गाने को 18 साल बाद रोमांटिक हिंदी सॉन्ग बना दिया, जिसे आज लोग बड़े शौक से सुनते हैं. आइए आपको बताते हैं नुसरत फतेह अली खान का दर्द भरा गाना, जिसे बॉलीवुड ने बनाया रोमांटिक सॉन्ग.
नुसरत फतेह अली खान का 26 साल पुराना गाना
नुसरत फतेह अली खान के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वह साल 2000 में आया गाना सानु एक पल चैन ना आवे गाना है, जो उनकी एल्बम बोले अली बोलो का सॉन्ग था. इसके कंपोजर और लिरिसिस्ट भी खुद नुसरत फतेह अली खान थे. यह कव्वाली और सूफी शैली में बना पंजाबी गाना था, जिसमें जुदाई और इश्क के दर्द को बयां किया गया था, जिसके लिरिक्स इस प्रकार थे....
सानु एक पल चैन ना आवे
सजना तेरे बिना
दिल जाने क्यूं घबरावे
दिल जाने क्यूं घबरावे
सजना तेरे बिना
सानु एक पल चैन ना आवे
सजना तेरे बिना
ये दिन है प्यारे हिरिए
जो साथ हमने जी लिए
जाना नहीं मुंह मोड़ के
अंखियों में पानी छोड़ के
ये पानी आग लगावे
सजणा तेरे बिना
तेरा ख्याल हर घडी
है आदतें मुझे तेरी
एक दिन तुझसे ना मिलूं
पागल के जैसा मैं फिरूं
कोई रुत ना मुझको भावे
सजणा तेरे बिना
सानु एक पल चैन ना आवे
सजना तेरे बिना
गानों का मतलब था मुझे तेरे बिना चैन नहीं आता है सजना. दिल घबराता है और हर घड़ी तेरा ख्याल आता है.
हिंदी गाने के लिरिक्स
2018 में रेड फिल्म में सानु एक पल चैन ना आवे को हिंदी लिरिक्स के साथ फिर से बनाया गया, जिसे नुसरत फतेह अली खान के भतीजे राहत फतेह अली खान ने गाया. इस गाने को रोमांटिक लिरिक्स के साथ नए अंदाज में पेश किया गया, जो कुछ इस तरह थे....
सानु एक पल चैन ना आवे
सजना तेरे बिना
दिल जाने क्यूं घबरावे
दिल जाने क्यूं घबरावे
सजना तेरे बिना
ये दिन है प्यारे हिरिए
जो साथ हमने जी लिए
जाना नहीं मुंह मोड़ के
अंखियों में पानी छोड़ के
ये पानी आग लगावे
सजणा तेरे बिना
तेरा ख्याल हर घडी
है आदतें मुझे तेरी
एक दिन तुझसे ना मिलूं
पागल के जैसा मैं फिरूं
कोई रुत ना मुझको भावे
सजणा तेरे बिना
सजणा रे, तेरे बिना
गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने दिया. जबकि लिरिक्स मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने लिखे थे. गाना 12 फरवरी 2018 को आया, जिसे अजय देवगन और इलियाना डी'क्रूज पर फिल्माया गया था. वेलेंटाइन डे पर रिलीज किया गया ये गाना कपल्स के बीच खूब पॉपुलर हुआ, जिन्होंने अपने प्यार का इजहार इस गाने से किया. हालांकि इसके कई वर्जन हैं, जिन्हें कई सिंगर्स ने गाया. लेकिन राहत फतेह अली खान का यह गीत नुसरत फतेह अली खान के 26 साल पुराने गाने पर भारी पड़ा.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह का रोमांटिक भोजपुरी गाना, खुशी कक्कड़ ने की साड़ी की डिमांड, शानदार केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं