वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अपने पहले दोनों मैच क्राइस्टचर्च में खेले हेैं, लेकिन इस बार तीसरे मैच के लिए वेन्यू बदल गया है. वेलिंगटन में ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच भी खेला जाने वाला है. बता दें कि वेलिंगटन में भारतीय टीम को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. पहले दो टी-20 के बाद कोच गौतम गंभीर को अपनी रणनीति पर फिर से वर्क करनी होगी.
वेलिंगटन की पिच क्या असर दिखाएगी
वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार वेलिंगटन में पिच को स्पिन फ्रेंडली बनाया जाने की बात सामने आई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पिच पर दोनों टीमों के स्पिनर्स किस तरह से अपना दबदबा बनाए रख सकते हैं. वैसे, वेलिंगटन की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. पिच पर अच्छा बाउं देखने को मिलता है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. हालांकि, पिच से तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है.खासतौर पर शुरुआती ओवरों में गेंद काफी स्विंग करती है.
बारिश का रहता है असर
यहां खेले गए ज्यादातर मैचों में बारिश का बड़ा असर रहा है. न्यूजीलैंड के ज्यादातर मैदानों की तरह, वेस्टपैक स्टेडियम में भी 'ड्रॉप-इन' पिच का इस्तेमाल होता है. ड्रॉप-इन पिचों की तरह, यह भी बल्लेबाजों के पक्ष में रहती है. अबतक कुल 26 टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें 12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है तो वहीं 14 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रहा है तो वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 133 रन रहा है. हेनरी स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 219 रन है जो न्यूजीलैंड ने साल 2019 में भारत के खिलाफ ही बनाया था.
Welcome to windy Wellington 💨 #NZvIND https://t.co/Quxjx2IjAk
— BCCI (@BCCI) October 26, 2026
तीसरे टी-20 में हैं बारिश का खतरा
वेलिंगटन में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाले तीसरे T20I मैच के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है, तेज हवाओं का अलर्ट (120 km/h तक) जारी किया गया है और बारिश के भी आसार हैं. वेलिंगटन में मंगलवार को सुबह के समय बारिश होने की आशंका है. इसके साथ ही तेज हवा के साथ बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें | 41वें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 थ्रोअर, 17 साल के कृष्ण चंद्र ने जीता गोल्ड
यह भी पढ़ें | वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 संजू, भुवनेश्वर कुमार OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें | 97 रन पर OUT थे शादाब खान? UltraEdge के एक स्पाइक ने पलट दिया पूरा मैच, इंग्लैंड को कुछ समझ नहीं आया
यह भी पढ़ें- वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं