विज्ञापन

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी vs अभिषेक शर्मा, 38 टी-20 मैचों के बाद किसमें कितना है दम !

IND vs ZIM, Vaibhav Sooryavanshi vs Abhishek Sharma: अगर वर्तमान क्रिकेट में सबसे विस्फोटक T20 बल्लेबाज की बात करें, तो सबेस आगे दो दावेदार भारतीय क्रिकेट में नजर आते हैं. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, जिनकी बल्लेबाजों ने टी-20 क्रिकेट में रनों की सुनामी ला दी है.

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी vs अभिषेक शर्मा, 38 टी-20 मैचों के बाद किसमें कितना है दम !
Vaibhav Sooryavanshi vs Abhishek Sharma किसमें कितना है दम !

Vaibhav Sooryavanshi vs Abhishek Sharma:in T20: टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे विस्फोटक बल्लेबाज इस समय कोई है तो वह है 15 साल के वैभव सूर्यंवंशी और अभिषेक शर्मा, दोनों बल्लेबाज अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंंदबाजों के नाक में दम करते हैं. दोनों के खेलने का अंदाज पहली ही गेंद से चौके और छक्के लगाने वाला है. यही कारण है कि दोनों बल्लेबाजों की तुलना भी होने लगी है. भले ही वैभव सूर्यवंशी केवल 15 साल के हैं लेकिन खेल के मैदान पर उम्र कोई मायने नहीं लगता है. अब वैभव ने टी-20 करियर में 38 मैच खेल लिए हैं. ऐसे में जानते हैं 38 टी-20 मैचों के बाद अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी में किस बल्लेबाज का परफॉर्मेंस बेहतर रहा है. 

38 टी-20 मैचों के बाद वैभव सूर्वंशी

वैभव सूर्यवंशी ने 38 T20 मैचों में 42.40 की औसत और 219.74 की स्ट्राइक रेट से 1,569 रन अबतक बहनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स  के लिए 23 IPL मैचों में उन्होंने 44.69 की औसत और 228.95 की स्ट्राइक रेट से 1,028 रन बनाने में अबतक सफलाच हासिल की थी.  बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट में वैभव ने 7 मैचों में उन्होंने 170.73 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं.  साथ ही, भारत के लिए 4 टी-20 मैचों में उन्होंने 209.09 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं. जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. 

वैभव सूर्यवंशी ने 11 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं.  उनका सबसे अच्छा स्कोर 144 रन रहा, जो उन्होंने नवंबर 2025 में दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स के दौरान UAE के खिलाफ भारत A के लिए केवल 42 गेंदों में बनाया था. वैभव ने अपनी उस पारी में 11 चौके और 15 छक्के शामिल थे. उन्होंने दिसंबर 2025 में कोलकाता में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार के लिए 61 गेंदों में नाबाद 108 रन भी बनाने का कमाल किया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

वहीं, 14 जीत वाले मैचों में, वैभव सूर्यवंशी ने 57.78 की औसत और 252.81 के स्ट्राइक रेट से 809 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं, 23 हार वाले मैचों में, इस 15 साल के बल्लेबाज ने 32.81 की औसत और 190.50 के स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और1 अर्धशतक शामिल है.  उन्होंने एक टाई हुए T20 मैच में भी 38 रन की पारी खेली थी. 

रन चेज करते हुए 20 मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने 34.90 की औसत और 225.16 की स्ट्राइक रेट से 698 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 मैचों में उन्होंने 51.23 की औसत और 215.59 की स्ट्राइक रेट से 871 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है.

अभिषेक शर्मा 38 टी-20 मैचों के बाद रिकॉर्ड

38 T20 मैचों में अभिषेक ने 32.08 के औसत और 136.37 के स्ट्राइक रेट से 1,091 रन बनाए थे.  पंजाब के लिए 22 T20 मैचों में उन्होंने 34.38 के औसत और 136.34 के स्ट्राइक रेट से 619 रन बनाने में सफलता हासिल की थी. साथ ही, सनराइजर्स हैदराबाद  के लिए 16 आईपीएल मैचों में उन्होंने 29.50 के औसत और 136.41 के स्ट्राइक रेट से 472 रन बनाने का कमाल किया था. 

बतौर ओपनर 38 T20 मैचों में अभिषेक ने 7 बार 50 से ज्यादा का स्कोर करने में सफलता हासिल की थी. जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे. जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अलूर में रेलवे के खिलाफ पंजाब के लिए खेलते हुए अभिषेक ने 62 गेंदों पर 107 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के शामिल थे. अभिषेक ने IPL 2022 में नवी मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ SRH के लिए 50 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा अभिषेक की बात करें तो 23 जीत वाले मैचों में, अभिषेक ने 38.68 के औसत और 133.63 के स्ट्राइक रेट से 735 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे. 15 हार वाले मैचों में, उन्होंने 23.73 के औसत और 142.40 के स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक लगाने का कमाल किया था. 

रनों का पीछा करते हुए इस दौरान 26 मैचों में अभिषेक ने 34.45 की औसत और 135.84 की स्ट्राइक रेट से 758 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.75 की औसत और 137.60 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे.

किसमें कितना है दम !

ओवरऑल अभिषेक ने अबतक 204 टी-20 मैचों में कुल 5985 रन बनाए हैं जिसमें 9 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है. अभी वैभव को काफी दूर निकलना है. लेकिन बात करें पहले 38 मैचों की तो यहां 15 साल का यह बल्लेबाज अभिषेक से आगे निकल गया है

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 2nd T20I FREE Live Telecast: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live

ये भी पढ़ें- कौन है भारत का पहला क्रिकेटर जिसे Live मैच में लड़की ने किया KISS, कहलाया ग्लैमर बॉय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com