Dharmendra Pradhan Resign Live Updates: नीट पेपर लीक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है. राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया. साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है. जोशी फिलहाल खाद्य और उपभोक्ता मामले मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस राजनीतिक घटनाक्रम के साथ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथों में आ गई है. NEET पेपर लीक के खिलाफ जारी प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि अब वे अपने घर लौट जाएं. पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करने की अपील करते हुए कहा कि जिन मेट्रो स्टेशनों को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया था उन्हें भी खोल दिया गया है.
पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट्स जानें NDTV इंडिया के इस लाइव ब्लॉग पर...
पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढे़ं-
24 जुलाई का Live: जंतर-मंतर पर CJP Protest में शनिवार को क्या कुछ हुआ?
जंतर मंतर के आस-पास 'कई जंतर मंतर', बोल रही हैं दीवारें- Ground Report
22 जुलाई का Live: जंतर-मंतर पर CJP Protest में गुरुवार को क्या कुछ हुआ?
CJP Protest Jantar Mantar Updates:
जंतर-मंतर से सिमटने लगा CJP आंदोलन, प्रदर्शन खत्म होते ही हटने लगे तंबू-टेंट
नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन अब समाप्ति की ओर है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और संगठन द्वारा प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा के बाद धरनास्थल से तंबू और टेंट हटाए जाने लगे हैं. जंतर-मंतर पर कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन अब धीरे-धीरे पूरी तरह समेटा जा रहा है.
आंदोलन खत्म होने के बाद तंबू हटने लगे, इसी जगह पर CJP का प्रदर्शन चल रहा था#CJP | #JantarMantar pic.twitter.com/HmswIXGHUl
— NDTV India (@ndtvindia) July 25, 2026
आंदोलन खत्म करने के ऐलान के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों को खोला गया | Entry gates at all Delhi Metro stations were opened following the CJP's announcement to call off the agitation - NDTV India
दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लेते हुए नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार खोल दिए हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.
कौन होगा देश का अगला शिक्षा मंत्री? सरकार जल्द कर सकती है नए नाम का ऐलान: सूत्र
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब नए शिक्षा मंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार सरकार शनिवार रात या रविवार सुबह नए मंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है. तब तक किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.
युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, छात्रों की हर चिंता का होगा समाधान: राजनाथ सिंह
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह फैसला युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के लिए छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है. राजनाथ सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विद्यार्थियों की सभी चिंताओं का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रों की आवाज सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी. रक्षा मंत्री ने कहा कि अब युवा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई और सपनों पर ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल को समर्पित, दूरदर्शी और नए भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप बताया.
युवाओं और विद्यार्थियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। श्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और हमारी सरकार के लिए हमारे विद्यार्थियों और युवाओं…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 25, 2026
PM युवाओं से माफी मांगें, छात्रों पर हुई हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार: राहुल गांधी
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर हुई हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं. राहुल ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जो गलत था. उन्होंने कहा कि देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है. राहुल गांधी ने यह मुद्दा संसद में उठाने की भी बात कही.
मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है... आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक | Sonam Wangchuk congratulate CJP and the younger generation on the conclusion of the movement - NDTV India
केंद्र सरकार और CJP के बीच सहमति बनने के बाद सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए छात्रों, युवाओं और आंदोलन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी है.
सभी राज्यों में FIR वापसी पर बनी सहमति, आंदोलनकारियों पर आगे नहीं होगी कार्रवाई
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार और CJP के बीच हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि सरकार ने दिल्ली समेत सभी भाजपा शासित और सहयोगी राज्यों में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग स्वीकार कर ली है. साथ ही भविष्य में किसी प्रदर्शनकारी, आयोजक या CJP टीम के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. सौरव दास ने बताया कि इस संबंध में लिखित आश्वासन का मसौदा सरकार को सौंपा गया है.
सभी मांगों को सहानुभूति और समझ के साथ स्वीकार किया गया:जेपी नड्डा
केंद्र सरकार और CJP के बीच हुई वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP द्वारा उठाई गई सभी मांगों को सरकार ने सहानुभूति और समझ के साथ स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि छात्र आत्महत्या से जुड़े मामलों में नियमों के तहत अधिकतम संभव सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा. वहीं शिक्षा परीक्षा प्रणाली में सुधार संबंधी पांच सूत्रीय सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा. नड्डा ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों से शांतिपूर्वक आंदोलन वापस लेने की अपील भी की.
VIDEO | Delhi: After talks between the CJP delegation and the government, during a joint press conference, Union Minister JP Nadda (@JPNadda) says, "The second point concerns compensation. On the issue of compensation, the government stated its position in very clear terms. We… pic.twitter.com/02YSWOY9lq
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
सरकार से समझौते के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ ऐलान
केंद्र सरकार और CJP के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के सौरव दास ने कहा कि संगठन सद्भावना और आपसी समझ के आधार पर आंदोलन वापस ले रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि सहमति से तय सभी शर्तें निर्धारित समयसीमा में लागू की जाएंगी.
VIDEO | Delhi: After talks between the CJP delegation and the government, during a joint press conference, with Union Ministers Jitendra Singh and JP Nadda, CJP 's Saurav Das says, "The CJP declares that we withdraw the agitation in good faith and understanding that the agreed… pic.twitter.com/4kmBNDFER3
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
प्रदर्शनकारियों पर हुई FIR होगी वापस
केंद्र सरकार और CJP की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सरकार ने मांग स्वीकार कर लीं. इस दौरान बताया गया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने का फैसला किया गया है। सरकार और CJP के बीच 3 राउंड की बात हुई है.
देश में जब-जब होता है विरोध प्रदर्शन, भीमराव आंबेडकर की तस्वीरों के क्यों होते हैं दर्शन | why Babasaheb bhimrao Ambedkar photos seen cjp protest to kisan andolan - NDTV India
आज के युवाओं को शायद बाबा साहेब का तरीका ज्यादा करीब लगता है. अपनी आवाज खुलकर उठाओ और मुखर हो जाओ.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कुछ नहीं बदलेगा: जस्टिस मार्कंडेय काटजू | supreme court former Justice Markandey Katju say Dharmendra Pradhan resignation change nothing - NDTV India
पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू ने आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिस पर अब नई चर्चा शुरू हो गई है.
'देश के लिए अच्छी खबर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद छात्र क्या बोले? | Dharmendra Pradhan resignation What students saying Jantar Mantar protest - NDTV India
प्रोटेस्ट साइट पर मौजूद एक छात्रा ने कहा, "अनशन रंग लाया है. हम खुश हैं कि बच्चों के द्वारा लाठी खाने और इतना प्रोटेस्ट करने के बाद किसी ने तो जिम्मेदारी ले ली है."
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी बोले: 'लड़ाई अभी बाकी है'
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आंदोलन की दो प्रमुख मांगें अभी बाकी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से छात्रों से माफी मांगने और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग दोहराई.
2018 में एम.जे. अकबर के बाद विवाद के कारण इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने धर्मेंद्र प्रधान | After MJ Akbar in 2018 Dharmendra Pradhan became the first minister to resign due to a controversy - NDTV India
अपना पद छोड़ने के बाद, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने NEET पेपर लीक की पूरी ज़िम्मेदारी ली और कभी भी स्थिति से मुंह नहीं मोड़ा, लेकिन ज़िम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने मुश्किलें पैदा करने और छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पुलिस की अपील: मेट्रो स्टेशन खुल गए, अब जंतर-मंतर खाली करें
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने की अपील कर रही है. पुलिस का कहना है कि मेट्रो स्टेशनों के गेट अब खोल दिए गए हैं, इसलिए प्रदर्शनकारी वापस अपने घर लौटें और स्थल खाली करें.
आज शाम शहीद छात्रों की याद में अपने जिले में निकाले कैंडल मार्च- अभिजीत दीपके
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने देशभर के लोगों से आज शाम 6 बजे अपने-अपने जिलों में कैंडल मार्च निकालने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह मार्च उन छात्रों की स्मृति में होगा, जिन्होंने पेपर लीक की वजह से अपनी जान गंवाई.
जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह भी संविधान क्लब पहुंचे
CJP और सरकार के बीच शुक्रवार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद बातचीत का नया दौर शुरू हो गया है. पहले आशुतोष रांका और सौरव दास संविधान क्लब पहुंचे, वहीं अब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह भी क्लब पहुंच गए हैं.
VIDEO | Delhi: Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh arrive at Constitution Club to meet delegation of CJP.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Delhi pic.twitter.com/j9CZIb4MhX
दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक समेत 3 बड़े स्टेशन फिर से खोले
दिल्ली मटेरो ने बीती रात सुरक्षा कारणों से 18 मेट्रो स्टेशनों बंद किए थे. वहीं अब इनमें से तीन को फिर से खोल दिया गया है. दिल्ली मेट्रो ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों के एंट्री गेट अब यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 25, 2026
Entry gates for Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat metro stations are now open.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपक ने संविधान को हाथ में लेकर "thank you" लिखा है.'
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफ़े के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत डुबके ने इसे संविधान और लोकतंत्र की जीत बताई है और संविधान को हाथ में लेकर "thank you" लिखा है. Thank you pic.twitter.com/AfQVVVTa10
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से नहीं थमा CJP आंदोलन, 3 मांगों पर अड़ा संगठन
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने अपनी मांगों की सूची अपडेट कर दी है. संगठन ने इसे पहली बड़ी जीत बताते हुए कहा कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है. CJP के अनुसार अब भी तीन प्रमुख मांगें लंबित हैं, जिनमें छात्र आत्महत्या मामलों के पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई कार्रवाई न होना और RAF व दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक माफी शामिल है. संगठन ने कहा कि जंतर-मंतर से लेकर पूरा देश बाकी मांगों पर फैसले का इंतजार कर रहा है.
CJP’s Demand Rooster Has Been Updated:
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 25, 2026
1. Dharmedra Pradhan must resign - ✅
2. Rs 1 Cr to the families of all students who died by suicide - Pending
3. No action against any of the student protesters - Pending
4. Public Apology From RAF & Delhi Police - Pending
Jantar Mantar…
ये लोकतंत्र की जीत है... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक | this is a victory for democracy says Sonam Wangchuk on Dharmendra Pradhan's resignation - NDTV India
ये लोकतंत्र की जीत है... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक
आज फिर बैठक के लिए संविधान क्लब पहुंचे आशुतोष रांका और सौरव दास
CJP और सरकार के बीच शुक्रवार को हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. गतिरोध जारी रहने के बीच अब आशुतोष रांका और सौरव दास एक और दौर की बातचीत के लिए संविधान क्लब पहुंच गए हैं. दोनों पक्षों के बीच समाधान की संभावनाओं को लेकर फिर से चर्चा शुरू होने की उम्मीद है.
जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक हम कहीं नहीं जा रहेः सौरव दास
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "हमें दोपहर 3:30 बजे बुलाया गया है. जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और वे उन्हें लिखकर नहीं देते, हम कहीं नहीं जा रहे हैं. यह एक बहुत बड़ी जीत है."
#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "हमें दोपहर 3:30 बजे बुलाया गया है। जब तक हमारी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं और वे उन्हें लिखकर नहीं देते, हम कहीं नहीं जा रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी जीत है।" pic.twitter.com/ugliAEekAR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
प्रधान के इस्तीफे पर हुड्डा बोले- देर आए दुरुस्त आए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, "देर आए दुरुस्त आए. यह पहले होना चाहिए था. इतना नुकसान नहीं होता. देश भर की युवा पीढ़ी का एग्जाम से भरोसा उठ गया है इसलिए पूरा सिस्टम बदलना चाहिए. एक नया सिस्टम लाना चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे की मांग सिर्फ कांग्रेस की तरफ से नहीं थी; यह पूरे देश के युवाओं की तरफ से थी..."
प्रधान के इस्तीफे के बाद दीपके ने लगवाए नारे- हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी
प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, "अगर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति न हो, और सिर्फ़ मुद्दों पर आधारित राजनीति हो, तो बड़े-बड़े सिंहासन हिल जाएंगे. जब हम हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से ऊपर उठकर मुद्दों पर बात करेंगे, तो यह देश के लिए अच्छा होगा..."
VIDEO | Delhi: Addressing a gathering at Jantar Mantar, CJP founder Abhijeet Dipke says, "If there is no Hindu Muslim politics, if there is only issue based politics, then big thrones will be shaken. When we rise above Hindu and Muslim politics and talk about issues, then it will… pic.twitter.com/ZBE5dlx0V9
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
गिरिराज सिंह ने कहा- मोदी देश के छात्रों के प्रति संवेदनशील
पेपर लीक को लेकर सरकार के सख्त कानून को विपक्ष द्वारा न माने जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "नरेंद्र मोदी देश के छात्रों के प्रति संवेदनशील हैं. मैं यह बात पहले दिन से कह रहा हूं. और जब छात्र पहली बार सड़कों पर उतरे, तो उन्होंने बिना किसी देरी के तुरंत एक सिस्टम बनाया, NEET परीक्षा आयोजित की, नतीजे घोषित किए और अब एडमिशन की तैयारी चल रही है..."
Dharmendra Pradhan Resign Updates: प्रधान के इस्तीफे पर केजरीवाल बोले- यह हमारे लोकतंत्र की जीत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आप सभी को बधाई. हमारे देश के युवाओं को बधाई. यह बहुत खुशी की बात है कि आपके संघर्ष का फल मिला है. आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. यह हमारे लोकतंत्र की बड़ी जीत है. हमारे देश के लोगों का लोकतंत्र से भरोसा उठने लगा था. उन्हें लगता था कि सरकारें सुनती नहीं हैं. लोग सरकार के सामने अपनी आवाज़ उठाते थे और हाथ जोड़कर गुहार लगाते थे, लेकिन सरकार कभी नहीं सुनती थी."
VIDEO | AAP National Convenor Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) says, "Congratulations to all of you. Congratulations to the youth of our country. It is a matter of great joy that your struggle has borne fruit. Dharmendra Pradhan ultimately had to resign. This is a great victory… pic.twitter.com/yXsDyNLWUQ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
Dharmendra Pradhan Resign Updates: प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी बोले- अब प्रदर्शन वापस हो जाना चाहिए
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कहते हैं, "प्रधानमंत्री ने खुद छात्रों के प्रति संवेदनशीलता, ज़िम्मेदारी और जवाबदेही दिखाई है. जिस तरह से वे उनसे जुड़ रहे हैं, वह अभूतपूर्व है. वे छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. प्रधानमंत्री का हर फ़ैसला स्वागत योग्य है. छात्रों की मांगें मान ली गई हैं, इसलिए अब विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री की हर बात पक्की और महत्वपूर्ण होती है, और छात्रों को उनके उठाए जा रहे कदमों का सम्मान करना चाहिए."
Dharmendra Pradhan Resign Updates: यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था, प्रधान के इस्तीफे पर अधीर रंजन चौधरी बोले
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "आखिर में, कम से कम मैं यह कह सकता हूं कि सरकार ने समझदारी दिखाई है. यह बहुत पहले किया जा सकता था. अगर यह बहुत पहले किया गया होता, तो इस तरह की अनहोनी से बचा जा सकता था. पेलेट गन, आंसू गैस, लाठीचार्ज, सब कुछ टाला जा सकता था... अब मुझे लगता है कि निराशा में सरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देने पर मजबूर हुई है... निराशा में सरकार अपने ही मंत्री का इस्तीफा देने पर मजबूर हुई है. मुझे प्रदर्शनकारियों, उनके जज़्बे और पक्के इरादे को सलाम करना चाहिए. मैं अपने नेता राहुल गांधी को सलाम करता हूं कि वे हमेशा उनके(युवाओं) साथ खड़े रहे..."
Dharmendra Pradhan Resign Updates: युवाओं के आंदोलन ने मोदी सरकार को जगाया, प्रधान के इस्तीफे पर बोले आप सांसद संजय सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आप सांसद संजय सिंह ने एक्स पर लिखा- "युवा शक्ति जिंदाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद. जिस और जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं. देश के करोड़ों युवाओं ने अपने आंदोलन के बदौलत कुम्भकरण की नींद में सो रही मोदी सरकार को जगाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए मजबूर किया. पेपर लीक से शुरू हुई लड़ाई, रोज़गार तक जाएगी. इसके बाद अब देश में हर गलती की जवाबदेही तय होगी. आंदोलन के विजय की बधाई. जय हिंद"
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे क्या कुछ लिखा
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा- मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है.
मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूँ. भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है.
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं.
किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई. भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई. इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया.
इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए. इसके लिए whole of government approach के तहत काम किया गया. इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई.पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा. मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.
16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली.परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ.
मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूं. वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं.
पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दु:खी है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है.देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है.
जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है.
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूँगा.प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूँगा.
आपका,धर्मेंद्र प्रधान
प्रधान के इस्तीफे पर दीपके बोले- यह इस बात का सबूत कि लोकतंत्र में डरें नहीं
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक पत्र पोस्ट करके बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफ़ा भेज दिया है, तो CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफा ले सकते हैं. लोकतंत्र में डरें नहीं.”
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है. वहां मौजूद प्रदर्शनकारी नाच-गा रहे हैं. अभिजीत दीपके ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे- इस सरकार में इस्तीफा नहीं होता. लेकिन इस्तीफा हुआ. उन्होंने फिर कहा- झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए.
पेपर लीक पर बवाल के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने PM मोदी को इस्तीफा भेजा
पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली सहित कई राज्यों में चल रहे प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दो पन्नों की चिट्ठी में पीएम मोदी को इस्तीफा भेज दिया है. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने लिखा कि वह पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम में देखकर मेरा मन दुखी है. यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है. भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है. देश की युवा शक्ति को कुचक्र में फंसने नहीं देंगे. यही मेरा संकल्प है.
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
जंतर-मंतर पर झड़प के बाद इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे प्रदर्शनकारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर झड़प के बीच घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.
#WATCH | Delhi: Latest visuals from Jantar Mantar, where CJP (Cockroach Janta Party) continues its protest. pic.twitter.com/9J7qLwF3pz
— ANI (@ANI) July 25, 2026
लखनऊ में भी छात्रों का भारी बवाल, यूनिवर्सिटी गेट पर पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लिया
लखनऊ के यूनिवर्सिटी पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है. पुलिस ने यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों को रोक कर उन्हें हिरासत में ले लिया है. छात्र आंदोलन पर यूपी बीजेपी ने एजेंडा चलाने का आरोप लगाया. सोशल मीडिया पोस्ट में यूपी बीजेपी ने कहा कि यूपी सरकार को खुली धमकी देने वाले पंजाब पर चुप हैं.
जंतर-मंतर के पास टॉलस्टाय मार्ग पर झड़प, कुछ पुलिसकर्मी के भी हुए घायल
जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच फ्रेश झड़प से जुड़ी जो खबर सामने आई है, उसके अनुसार पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे.
झड़प टॉलस्टाय मार्ग पर हुआ. पहले भी 2 बार इसी जगह पर हो चुकी है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुआ. पुलिस शांत करने की कोशिश में लगी है. कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है.
दीपके की मां बोलीं- इंस्टाग्राम से मिली बेटे के बीमार होने की खबर, सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले
अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने कहा- 'उसे टाइफाइड हुआ है, सलाइन चढ़ रही है. उसका जीवन ऐशो-आराम का था, आज वो इतनी परेशानी में है. इंस्टाग्राम के जरिए मिली बेटे के बीमार होने की खबर मिली है. मेरे न होने पर बच्चे चले जाएंगे, इसलिए वो उस हालत में भी स्टेज पर आ रहा है, बीमारी और उल्टियों के बीच भी आंदोलन को टूटने से बचा रहा है.
अभिजीत दीपके की मां ने कहा- आज 35 दिन हो गए हैं, बच्चे मैदान पर डटे हुए हैं. उन्होंने सरकार से अपील, छात्रों की मांगें मानकर मामले को गंभीरता से लें. उन्होंने कहा- बच्चे बहुत गुस्से में हैं, लाठीचार्ज से मामला भयानक हो गया है. सरकार से जल्द समाधान निकालकर बच्चों को सुरक्षित घर भेजने की गुहार भी लगाई.
26 जुलाई को देश भर में CJP का कैंडल मार्च, कलेक्ट्रेट के पास होगा प्रदर्शन
जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा हमने घोषणा की है कि 26 जुलाई, रविवार को देश भर में लोग अपने-अपने गांवों और शहरों में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालेंगे. जो भी युवा इस सिस्टम का शिकार है, जो भी छात्र इस शिक्षा व्यवस्था से परेशान है, उनके लिए एक मोमबत्ती जलाई जाएगी. हमारी अपील है कि लोग उस मोमबत्ती के साथ अपने कलेक्टर ऑफिस तक मार्च निकालें और वहां शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करें. कोई नारे नहीं लगाए जाने चाहिए। हमने सभी छात्र संगठनों से इस पहल का नेतृत्व और समन्वय करने का आग्रह किया है...
Delhi: CJP Spokesperson Saurav Das says, "On July 26th, Sunday, we have declared that all people across the country, in their respective villages and cities, will take out a peaceful candle march. Every youth who is a victim of this system, every student who is suffering because… pic.twitter.com/c5zGwIunIq
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
Students protest LIVE: सुधांशु त्रिवेदी बोले- आंदोलनकारी छात्रों को अराजक तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता
प्रदर्शन के बीच भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "सरकार पूरी तरह से तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है... मैं कांग्रेस से स्पष्ट रूप से पूछना चाहता हूं कि जब सरकार इस (छात्र आंदोलन) पर चर्चा करने को तैयार है तो क्या आप अब चर्चा में भाग लेंगे या भागेंगे? छात्रों के बीच बहुत से अराजक तत्व उनके आंदोलन में घुसकर अपनी स्वार्थ सिद्धि करना चाह रहे हैं... दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोनम वांगचुक को लेकर भी फेक वीडियो बनाए जा रहे हैं... आंदोलनकारी छात्रों को अराजक तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता है..."
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "सरकार पूरी तरह से तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है... मैं कांग्रेस से स्पष्ट रूप से पूछना चाहता हूं कि जब सरकार इस(छात्र आंदोलन) पर चर्चा करने को तैयार है तो क्या आप अब चर्चा में भाग लेंगे या भागेंगे? छात्रों के बीच… pic.twitter.com/kqQyf6gtDq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो प्रदर्शन और उग्र हो सकते हैंः सीजेपी
सुलह नहीं हुई तो प्रदर्शन और उग्र होगे. दिल्ली के जंतर-मंतर में थोड़ी देर पहले हुए झड़प के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने चेतावनी देते हुए यह बयान दिया है. सीजेपी और सरकार के बीच आज तीन बजे बातचीत होनी थी, लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बातचीत का समय बढ़ गया है. अब चार बजे के करीब बातचीत होगी.
दिल्ली के जंतर-मंतर में फिर हंगामा, लाठीचार्ज के साथ-साथ आंसू गैस के गोले भी दागे
दिल्ली के जंतर-मंतर में फिर हंगामा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्ग की ओर जाने वाली सड़क पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. यहां आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ बिहार की राजधानी पटना से भी बवाल की खबरें सामने आई है. जंतर-मंतर के भीतर सामान्य माहौल है. लेकिन संसद मार्ग के पास झड़प हुई है.
पेपर लीक पर योगी आदित्यनाथ बोले- सपा-कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रहे
पेपर लीक पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान भी सामने आया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा, "जिन लोगों ने युवाओं का शोषण किया, छात्रों को अनिश्चित भविष्य की ओर धकेला और पूरी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया — आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उनके लिए मगरमच्छ के आँसू बहा रही हैं. हम प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने पिछले तीन दिनों में छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लिए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल यह तय किया कि जो लोग नकल और परीक्षा में गड़बड़ी — यानी पेपर लीक माफिया — में शामिल होंगे, उन्हें छात्रों के भविष्य को नुकसान पहुँचाने के लिए कम से कम 10 साल की सज़ा और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भरना होगा..."
Fatehpur, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath says, "Those who exploited the youth, pushed students towards an uncertain future, and played with the future of an entire generation — today, the Samajwadi Party and Congress are shedding crocodile tears. We are grateful to… pic.twitter.com/XXqo0Lxglw
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
पटना में लगातार तीसरे दिन छात्रों का प्रदर्शन, तेज प्रताप भी सड़क पर उतरे
पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप भी सड़क पर उतर आए हैं. आज बिहार में AISA ने बिहार बंद का ऐलान किया था. जिसके लिए पुलिस की भारी मुस्तैदी की गई थी. इस बीच पटना में छात्रों के प्रदर्शन में तेज प्रताप सड़क पर उतरे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
#WATCH | Patna, Bihar: A clash erupts between the police and protestors after the call for a statewide shutdown today over the NEET paper leak issue and Police action during student protests in the state. Heavy police force was deployed in the area during the protest. They are… pic.twitter.com/fDL6GFr7rR
— ANI (@ANI) July 25, 2026
पटना में लगातार तीसरे दिन विरोध, पुलिस की भारी तैनाती
पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच सड़क पर पुलिस की भारी तैनाती दिख रही है. प्रदर्शन में तेज प्रताप यादव भी सड़क पर उतर गए हैं. पटना में लगातार तीसरे दिन छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है. इस बीच कुछ देर के लिए तनाव भी दिखा. AISA ने बिहार बंद का आवाहन किया है. जिसके बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी को हटाने के लिए पुलिस के जवान भी गुत्थम गुत्थी करते दिखे.
VIDEO | Bihar: Tight security in Patna in view of bandh called by left-wing student organisations against NEET paper leak and police action on protesting students. Visuals from JP Golambar and Gandhi Maidan area.#PatnaNews #BiharBandh
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/3KNn1o4hK3
CJP Protest Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने पीसी में साफ कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा
प्रेस कॉफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा- छात्रों की 3 मांगें हैं, और इन मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता... पहली मांग यह है कि शिक्षा मंत्री को हटाया जाए, क्योंकि वे भ्रष्ट और अयोग्य हैं और उनका रवैया गलत है... मिस्टर मोदी की कैबिनेट में इस बात पर चर्चा हो रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय में भेज दिया जाए. भारत के छात्रों को यह मंज़ूर नहीं है. यह किसी को भी मंजूर नहीं है. इसकी वजह यह है कि प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बच्चों के भविष्य के साथ जो हुआ है, उसकी निशानी हैं. वे इस देश की सबसे कीमती चीज़—यानी हमारे छात्र और उनका भविष्य—को बर्बाद करने के प्रतीक हैं. इसलिए, धर्मेंद्र प्रधान को इधर-उधर करने, पीछे या आगे करने या ऐसी किसी भी चीज़ पर कोई बातचीत नहीं होगी. धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा.
CJP Protest Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी के साथ आंदोलन का चेहरा रहीं 3 छात्राएं भी थी मौजूद
राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉफ्रेंस में तीन छात्राएं भी मौजूद थीं. जिसमें 22 दिन तक अनशन करने वाली जेएनयू की छात्रा नेहा के साथ-साथ दानिश और डीयू की अंजलि भी साथ थी. राहुल गांधी की पीसी के बाद जेएनयू की नेहा ने भी कहा कि सर ने जो तीन मांगे की हैं, वो सभी छात्रों की मांग हैं. उसे पूरा किया ही जाना चाहिए. 
CJP Protest Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी बोले- तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा
प्रेस कॉफ्रेंस में राहुल गांधी ने साफ कहा कि इन तीन मांगों पर कोई समझौता नहीं होगा. धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा, वो भ्रष्ट है उनको कैबिनेट से हटाया जाए. छात्रों के साथ हुई हिंसा के धर्मेंद्र प्रधान प्रतीक है,
छात्रों को मारा गया है पीटा गया है उठाया गया है.
LIVE: Media Byte | 10 Janpath, New Delhi https://t.co/v5ydbMPdFF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
कैबिनेट से धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही पड़ेगा... राहुल ने उठाई तीन मांगे
पेपर लीक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर तीन मांगें उठाई हैं-
- धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा.
- जिन लोगों ने छात्रों को पीटा, उन्हें सजा मिले.
- प्रधानमंत्री माफी मांगें.
पेपर लीक पर मायावती का लंबा पोस्ट, लिखा- राजनीति का बाजार काफी गर्म
पेपर लीक पर जारी प्रदर्शन के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती का लंबा पोस्ट सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- देश में नीट-यूजी सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपरलीक व उसके उपरान्त परीक्षार्थियों द्वारा होने वाली आत्महत्याओं से उपजे छात्र-छात्राओं/युवाओं के ’कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) आन्दोलन के नई दिल्ली जन्तर-मन्तर में लगातार जारी शान्तिपूर्ण धरना को हालांकि लोगों की व्यापक सहानुभूति हासिल है, किन्तु सरकारी जवाबदेही के रूप में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उनकी जिद्दी मांग को लेकर विपक्ष व सरकार दोनों के बीच ज़बरदस्त राजनीति का बाज़ार काफी गर्म है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में ज़रूरी व्यापक सुधार का असली मुद्दा ही कहीं लुप्त ना हो जाए?
वैसे इस गर्म मुद्दे को भुनाने हेतु विशेषकर विरोधी पार्टियों में सड़क से लेकर संसद तक में ज़बरदस्त होड़ लगी हुई है, उससे भी सरकार व विपक्ष के बीच तनाव व टकराव की भी परिस्थिति हिंसक होकर किसी न किसी रूप में राज्यों में भी फैल रही है, जिससे अपनी पार्टी के लोगों को सचेत व सजग रहने की सलाह.
इस प्रकार इस मुद्दे का पूरी तरह से राजनीतिकरण हो जाने के साथ ही जन्तर-मन्तर में आन्दोलनकारियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाईयों ने स्थिति को और अधिक गर्म व गंभीर बना दिया है.
इस भारी तनाव व टकरावपूर्ण स्थिति के कारण संसद का वर्तमान मानसून सत्र अभी तक एक दिन भी सही व सुचारू रूप से नहीं चल पाया है, जिससे देश व जनहित के और भी अनेकों महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही एक प्रकार से रुक सी गयी है.
इसके साथ ही, सरकार सीजेपी के आन्दोलन से निपटने हेतु जो उपाय ढूंढने का प्रयास कर रही है वह भ्रष्टाचार एवं अयोग्यता आदि के कारण होने वाले पेपरलीक होने के बाद की सख़्त कार्रवाई के द्योतक हैं, जबकि पेपरलीक के जघन्य अपराध ना हों इसके नियंत्रण हेतु उचित उपाय नहीं होता दिखने से भी लोगों में असंतोष बढ़ रहा है.
इसलिए वर्तमान राजनीतिक हालात में उग्र व निराश होने के बजाय अपने लागों को अपने मिशन के प्रति पूरी लगन व तन, मन, धन से लगातार डटे रहना है, यही अपील.
1.देश में नीट-यूजी सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपरलीक व उसके उपरान्त परीक्षार्थियों द्वारा होने वाली आत्महत्याओं से उपजे छात्र-छात्राओं/युवाओं के ’कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) आन्दोलन के नई दिल्ली जन्तर-मन्तर में लगातार जारी शान्तिपूर्ण धरना को हालाँकि लोगों की व्यापक सहानुभूति…
— Mayawati (@Mayawati) July 25, 2026
CJP Protest LIVE Updates: थोड़ी देर में राहुल गांधी का प्रेस कॉफ्रेंस
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रेस कॉफ्रेंस करने वाले हैं. थोड़ी देर में 10 जनपथ से राहुल गांधी का प्रेस कॉफ्रेंस होगा. शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस में राहुल गांधी पैलेट गन से घायल हुए प्रदर्शनकारी को लेकर आए थे. आज देखना होगा कि वो क्या कुछ कहते है?
जम्मू कश्मीर के भाजपा विधायक सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय बेहतरीन
पेपर लीक आरोप के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे से मांग तेज होती जा रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के भाजपा विधायक विक्रम रंधावा शिक्षा मंत्री की पूरजोर पैरवी करते नजर आए. भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर कहा, "जिस सोच के साथ सोनम वांगचुक ने वह धरना रखा था, जिन बच्चों को लेकर वह चले थे, आज वे बच्चे कहां दिखते हैं?... अब तो उपद्रवी है, जो उस धरने के माध्यम से सामने आए... जिन्होंने उस धरने के माध्यम से पूरे देश में अराजकता फैलाई है... सोनम वांगचुक को यह मानना चाहिए कि ये जो वातावरण बना है यह मेरी गतिविधियों के कारण बना है, मैं वातावरण न बनाता, तो न देश में ऐसी अराजकता का माहौल बनता, जहां से कभी बांग्लादेश, कभी नेपाल और कभी श्रीलंका का उदाहरण दिया जाता है, क्योंकि ऐसे उदाहरण देने वाले यह भूल जाते हैं कि यह नरेंद्र मोदी का भारत है, यह किसी और का भारत नहीं है... "
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री का बेहतरीन निर्णय है... वे लोग इस तरीके की हरकतें करें, तो उनको बख्शा नहीं जाना चाहिए.
जम्मू, जम्मू और कश्मीर: भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर कहा, "जिस सोच के साथ सोनम वांगचुक जी ने वह धरना रखा था, जिन बच्चों को लेकर वह चले थे, आज वे बच्चे कहां दिखते हैं?... अब तो उपद्रवी है, जो उस धरने के माध्यम से सामने आए... जिन्होंने उस धरने के माध्यम से पूरे… pic.twitter.com/4sfZHB8sAb
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 25, 2026
जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सड़कों पर वेल्डिंग से फिक्स किए गए बैरिकेड्स
जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सड़कों पर वेल्डिंग से फिक्स किए गए बैरिकेड्स, संसद मार्ग और जयसिंह मार्ग सील कर दिया गया है. 20 जुलाई को 'संसद चलो मार्च' के दौरान हुए उपद्रव के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए जंतर-मंतर की मजबूत किलेबंदी कर दी है.
6 लेयर की फिक्स बैरिकेडिंग: दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग और जयसिंह मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाते हुए लोहे की रॉड, सरियों और वेल्डिंग की मदद से बैरिकेड्स को जमीन पर पूरी तरह फिक्स कर दिया है. इसके साथ ही जंतर-मंतर के पास वाली सड़क पर 6 लेयर की बैरिकेडिंग लगा दी गई है.
सीमित दायरे में रोकने की कोशिश: पुलिस प्रशासन का मुख्य मकसद सीजेपी (CJP) प्रदर्शनकारियों को किसी भी हाल में आगे बढ़ने से रोकना और उन्हें जंतर-मंतर के तय दायरे तक ही सीमित रखना है.
रिपोर्ट- दिव्यांकर तिवारी
फास्ट-ट्रैक कोर्ट की विशेष जज अनु ग्रोवर ने संभाला पदभार
पेपर लीक मामले में स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट की विशेष जज अनु ग्रोवर बालिगा ने राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में कार्यभार संभाला.
CJP Protest LIVE Updates: CJP दिल्ली प्रदर्शन में दर्ज FIR में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं
CJP दिल्ली प्रदर्शन में दर्ज FIR में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराएं दर्ज की गई है. FIR की डिटेल्स सामने आई है. कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में बड़ा खुलासा हुआ है. इसमें FIR में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराएं दर्ज है.
- रेल भवन और संसद के बेहद नजदीक हुई हिंसा मामले में लगाई गई हत्या के प्रयास की धारा.
- कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक FIR में हत्या के प्रयास (BNS 109(1)) समेत गंभीर धाराएं लगाई गईं.
- FIR कर्तव्य पथ थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर की शिकायत पर दर्ज हुई.
- FIR में रफी मार्ग पर हुई हिंसा का पुलिस पक्ष दर्ज किया गया.
- शिकायत के अनुसार इंस्पेक्टर की ड्यूटी सुबह 5 बजे से C-Hexagon, ज़ोन-11 (पिंक बूथ) पर थी.
- वायरलेस सूचना मिलने पर पुलिस टीम रेल भवन राउंडअबाउट के बैरिकेड्स पर पहुंची, जहां हजारों प्रदर्शनकारी मौजूद थे.
- FIR के मुताबिक लाउडस्पीकर से BNSS की धारा 163 लागू होने और प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की घोषणा की गई.
- FIR के अनुसार चेतावनी के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं हटे और नारेबाजी जारी रखी.
- FIR के मुताबिक कुछ लोगों ने भीड़ को बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर बढ़ने के लिए उकसाया.
- प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को घेरा, मारपीट की और चप्पल व पत्थर फेंके.
- भीड़ ने पुलिसकर्मियों की हत्या की नीयत से हमला किया, जिससे कई जवान घायल हुए.
- FIR के मुताबिक सरकारी संपत्ति और निजी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया.
- संसद और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े.
- FIR में BNS की 13 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
- FIR में हत्या का प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में बाधा, गैरकानूनी जमावड़ा, दंगा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और लोगों की जान को खतरे में डालने से संबंधित प्रावधान.
- 20 जुलाई की झड़पों में 129 पुलिसकर्मी और 60 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए.
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर सहित कई जगहों पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. इस बीच पेपर लीक के खिलाफ एक बड़ा एक्शन हुआ है. महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले का कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे बिहार से गिरफ़्तार किया गया है.
पढ़ें पूरी खबर- बिहार से गिरफ्तार हुआ महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य आरोपी
Students protest LIVE: जंतर-मंतर पर लगा FRS सिस्टम, चेहरा पहचान खोल देगा क्राइम कुंडली
दिल्ली में जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध-प्रदर्शन जारी रहने के कारण वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने इस जगह पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) टेक्नोलॉजी से लैस AI-पावर्ड मोबाइल सर्विलांस वैन तैनात की हैं. इसी टेक्नोलॉजी से यह पता चला था कि बीते दिनों हुए प्रदर्शन के दौरान वहां 400 से अधिक आपराधिक तत्व मौजूद थे.
Delhi: Security has been heightened at the Jantar Mantar protest site as the Cockroach Janta Party's protest continues. Delhi Police have deployed AI-powered mobile surveillance vans equipped with Facial Recognition System (FRS) technology at the site pic.twitter.com/By9RRwVg96
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
CJP Protest LIVE Updates: वांगचुक की ट्रोलिंग पर CJP प्रवक्ता बोले- BJP IT सेल कर रही फ्रेम
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर हो रही आलोचना पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका कहते हैं, "बीजेपी का IT सेल सवाल उठा रहा है. मुझे असल में बीजेपी के IT सेल के लिए भी बुरा लगता है, क्योंकि पहले उन्हें देश-विरोधी कहना पड़ा और उन पर NSA लगाना पड़ा. फिर, जब उन्होंने भूख हड़ताल शुरू की, तो उन्हें उनकी तारीफ़ करनी पड़ी ताकि वे CJP को नीचा दिखा सकें..."
Delhi: On criticism over activist Sonam Wangchuk ending his hunger strike, Cockroach Janta Party spokesperson Ashutosh Ranka says, "The BJP's IT cell is raising questions. I actually feel bad for the BJP's IT cell too, because earlier they had to call them anti-national and… pic.twitter.com/0K6Ee5TNa2
— IANS (@ians_india) July 25, 2026
Students protest LIVE: अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पोस्ट पर दी. दीपके ने एक्स पोस्ट पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि मुझे टाइफाइड हो गया है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरी तबीयत खराब थी. जिसकी जांच रिपोर्ट अब आ गई है. जांच रिपोर्ट में मुझे टाइफाइड बताया गया है. जिसका इलाज चल रहा है. सुबह-शाम इलाज चल रहा है.
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 25, 2026
मेट्रो, दुकान, इंटरनेट सब बंद, बस एक चीज बंद नहीं कर पाए- पेपर लीक, राहुल गांधी का तीखा हमला
छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच मेट्रो, इंटरनेट आदि बंद किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाया है. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा- मेट्रो बंद करो. रास्ते बंद करो. दुकानें बंद करो. Internet बंद करो. खाना बंद करो. अपना हक मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए. बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक.
मेट्रो बंद करो।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
रास्ते बंद करो।
दुकानें बंद करो।
Internet बंद करो।
खाना बंद करो।
अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।
बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।
Students protest LIVE: पेपर लीक प्रदर्शन के दौरान कोलकाता में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने दर्ज की 6 FIR
बंगाल की राजधानी कोलकाता में NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर कोलकाता पुलिस ने 6 FIR दर्ज की है. रैली के दौरान मीडिया पर हमले के लिए 5 FIR दर्ज की गईं. पुलिस ने एक 'सुओ मोटो' (खुद से संज्ञान लेकर) FIR दर्ज की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा किया. हमलावरों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है. ड्यूटी के दौरान कई पत्रकार घायल हुए.
इनपुट- श्रेयसी
Students protest LIVE: हाजत से AISA बिहार अध्यक्ष बोले- छात्रों से अमानवीयता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बिहार बंद से पहले गिरफ्तार किए गए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के राज्य अध्यक्ष धनंजय ने कहा, "हम एक व्यक्ति धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे. यह सरकार हम सभी को जेल में डालने की कोशिश कर रही है. जिस तरह की गिरफ्तारियां आपने की हैं और बिहार के युवा छात्रों के साथ जिस तरह की अमानवीयता की जा रही है, वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..."
#WATCH | Patna, Bihar: State President of the All India Students' Association (AISA), Dhananjay says, "We were on the streets demanding the resignation of one man, Dharmendra Pradhan... This government is trying to put all of us in jail... The kind of arrests you have made, the… https://t.co/x2ymfVJ0E3 pic.twitter.com/GYq1tnKT7k
— ANI (@ANI) July 25, 2026
Students protest LIVE: छात्रों के प्रदर्शन पर बंगाल के मंत्री बोले- हम जानते हैं वे किससे प्रेरित हैं
मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "हम जानते हैं कि वे किससे प्रेरित हैं और किसके लिए काम कर रहे हैं. कुछ लोग राहुल गांधी की तरह नेता बन जाते हैं, तो कुछ टिकैत की तरह, और एक जैसे नारे अपनाते हैं. कोई भी आंदोलन हो, वे नेता बन जाते हैं और नारे वही होते हैं. कभी-कभी, हम पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों से भी उनसे ऐसी ही आवाजे सुनते हैं. इससे सवाल उठता है कि उनके कनेक्शन कहां हैं."
न्यू टाउन, पश्चिम बंगाल: मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "हम जानते हैं कि वे किससे प्रेरित हैं और किसके लिए काम कर रहे हैं। कुछ लोग राहुल गांधी की तरह नेता बन जाते हैं, तो कुछ टिकैत की तरह, और एक जैसे नारे अपनाते हैं। कोई भी आंदोलन हो, वे नेता बन जाते हैं और नारे वही होते हैं। कभी-कभी,… pic.twitter.com/tYvSi3QdyC
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 25, 2026
Students protest LIVE: जंतर-मंतर के पास फूड डिलीवरी ऐप पर रोक का दावा गलतः दिल्ली पुलिस
सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में फूड डिलीवरी ऐप सेवाओं पर रोक लगा दी है. यह दावा पूरी तरह से गलत, बेबुनियाद और गुमराह करने वाला है. दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में फ़ूड डिलीवरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई है. दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिना पुष्टि वाली और गुमराह करने वाली जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे शेयर करें. कृपया सही और पक्की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.
🚨 FAKE NEWS ALERT 🚨
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 24, 2026
Rumours are circulating on social media claiming that Delhi Police has imposed a ban on food delivery app services across the New Delhi area.
This claim is completely false, baseless, and misleading. Delhi Police has not imposed any ban on food delivery…
CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने जारी किए 20 जुलाई संसद चलो मार्च के VIDEO
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को 'संसद चलो मार्च' का आह्वान किया था. सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन कुछ ही देर में तेज हो गया था. इस दौरान लाठीचार्ज भी हुआ था. जिसके बाद देशभर में इस मुद्दे पर जमकर सियासत हुई थी, इस मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख दिखाया था. इस बीच 24 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े कुछ वीडियो जारी किए हैं, जिसमें 20 जुलाई के दिन क्या-क्या हुआ, कैसे प्रदर्शन तेज हुआ, बैरिकेड्स तोड़ कैसे प्रदर्शनकारी आगे बढ़े. यह सबकुछ वीडियो में दिख रहा है.
पढ़ें पूरी खबर- दिल्ली पुलिस ने जारी किए 20 जुलाई के VIDEO, CJP आंदोलन के प्रदर्शन की दिखी तस्वीर
इंस्टा पर मंत्रियों की मजबूत मौजूदगी चाहते हैं PM, जानें इस प्लेटफार्म पर कौन कितना बड़ा धुरंधर!
नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट के साथियों को सलाह दी है कि वे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करें. यदि पहले से ही कर रहे हैं तो उसे बढ़ाएं. पीएम मोदी का कहना है कि इंस्टाग्राम पर रील्स डालें ताकि यूथ से कनेक्ट करें. पीएम मोदी ने बीती रात भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.
पढ़ें पूरी खबर- इंस्टा पर मंत्रियों की मजबूत मौजूदगी चाहते हैं PM, जानें इस प्लेटफार्म पर कौन कितना बड़ा धुरंधर!
CJP Jantar Mantar protest LIVE: जंतर-मंतर पर गर्मी और उमस के बीच ऐसे प्रदर्शन कर रहे छात्र, वीडियो
जंतर-मंतर पर गर्मी और उमस के बीच प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं. प्रदर्शनकारियों के आज सुबह का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें युवा पेपर, कार्टून से हाथ पंखा बनाकर उसे झेलते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं.
VIDEO | Delhi: Latest visuals from Jantar Mantar as Cockroach Janta Party (CJP)-led protest continues.#JantarMantar #CJP
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/u2LpyyXWd6
Students protest LIVE: सिलीगुड़ी में आज भी छात्रों की रैली, कहा- NTA को जल्द से जल्द भंग किया जाना चाहिए
बंगाल के सिलीगुड़ी में भी आज छात्रों ने रैली बुलाई है. DYFI नेता सागर शर्मा ने कहा, "हम आज सभी युवा छात्रों को बुलाकर यह रैली कर रहे हैं. देश भर के छात्रों और युवाओं की बस एक ही मांग है- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा. मुद्दे से ध्यान भटकाने के बजाय, हमें मुख्य मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए... कई छात्र घायल हुए, और जिस तरह से उन पर लाठियों और नुकीली चीज़ों से हमला किया गया, वह बिल्कुल निंदनीय है. पुलिस के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए... हम अपनी आवाज़ उठा रहे हैं, और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को जल्द से जल्द भंग किया जाना चाहिए. इन्हीं मांगों के साथ, हम दिल्ली के छात्र आज सिलीगुड़ी में रैली कर रहे हैं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं... अगर पुलिस छात्रों की रैली में रुकावट डालती है, तो यह रैली दिन में तीन बार होगी..."
#WATCH | Siliguri, West Bengal | DYFI leader Sagar Sharma says, "... We are holding this rally today by inviting all the young students. Students and youth across the country have only one demand: the resignation of Education Minister Dharmendra Pradhan. Instead of sidestepping… pic.twitter.com/SNjDS0ODlz
— ANI (@ANI) July 25, 2026
CJP Jantar Mantar protest LIVE: AISA का आज बिहार बंद का ऐलान, माले विधायक गिरफ्तार
छात्र संगठन AISA ने आज बिहार बंद का ऐलान किया है. इससे पहले नीट पेपर लीक के विरोध में दो दिन पहले पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन के संबंध में भाकपा (माले) के विधायक संदीप सौरभ को कथित तौर पर ‘‘हिंसा भड़काने'' के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
सौरभ ने 22 जुलाई को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें भाजपा नेताओं पर हमला किया गया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी. इस मामले में सौरभ की भूमिका को लेकर बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और उन पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था.
CJP Jantar Mantar protest LIVE: दिल्ली में शराब की दुकानें अब रात 8 बजे तक ही खुलेंगी
दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए शराब की सभी दुकानों को पूरे वीकेंड शाम 8 बजे तक ही खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं. शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी. गुरुवार को बिना पूर्व सूचना के दुकानों के जल्दी बंद होने से कई लोगों को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें शराब न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा. दिल्ली में शराब की दुकानें आमतौर पर रात 10 बजे बंद होती हैं.
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब सप्ताहांत तक दुकानें रात आठ बजे तक ही खुलेंगी. यह फैसला जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन की वजह से बनी मौजूदा स्थिति के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है.”
CJP Protest Live Updates: CJP प्रवक्ता बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं, सरकार अड़ी रही कठोर फैसला लेंगे
सरकार और CJP से बातचीत के बारे में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "कल की मीटिंग में हमें मुआवज़े और कानूनी मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. हमें सैद्धांतिक सहमति मिल गई है और उम्मीद है कि आज लिखित समझौता भी मिल जाएगा. हालांकि, हमारी मुख्य मांग- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई ठोस फ़ैसला नहीं हुआ है. असल में, कल हमने मुख्यधारा की मीडिया में सूत्रों के हवाले से देखा कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देंगे. अगर वे इस्तीफ़ा नहीं देने वाले हैं, तो इन मीटिंग्स का कोई मतलब नहीं है. ऐसे में, हम अपनी अगली रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे. अगर सरकार अड़ी रहती है और कहती है कि प्रधान इस्तीफा नही देंगे तो हम भी कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर होंगे.
VIDEO | Delhi Jantar Mantar Protest: CJP spokesperson Ashutosh Ranka, says, "In yesterday's meeting, we received a positive response regarding compensation and legal cases. We got an in-principle agreement, and we hope to receive the written agreement today as well. However,… pic.twitter.com/BFvGHOZWBm
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
CJP Protest Jantar Mantar Live Updates: दिल्ली में आज भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद हैं. इसमें राजीव चौक, ITO , मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे स्टेशन शामिल हैं. DMRC ने लगातार चौथे दिन ये बड़ा फैसला लिया है. सुबह 7.30 बजे से ये आदेश प्रभावी रहेगा. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के कारण आज लगातार चौथा दिन है, जब दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (25th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…