Abbas Ali Baig's famous kiss at Old Trafford in 1959: क्रिकेट में, "ग्लैमर" का मतलब आम तौर पर उस स्टार पावर, मनोरंजन और सेलिब्रिटी अपील से होता है .यही कारण है कि हाल के समय में फैन लाइव मैच के दौरान क्रिकेट के मैदान पर जाकर अपने फेवरेट क्रिकेटर के पैर पर गिरकर अपना प्यार जताते हैं. क्रिकेटरों की फैन फॉलोइंग में सिर्फ पुरूष ही नहीं बल्कि महिला भी रही हैं. वर्तमान में महिला फैन अपने फेवरेट को क्रिकेटरों को किस करने में पीछे नहीं रहती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पहली बार भारतीय क्रिकेटर को कब किसी लड़की ने मैदान पर जाकर किस किया है. ऐसी पहली घटना संभवत: 60 के दशक में हुई थी जब भारतीय क्रिकेटर अब्बास अली बेग को एक महिला फैन ने खुले मैदान पर जाकर किस किया था. कहा जाता है कि भारतीय क्रिकेट इतिहास की यह पहली घटना थी जब किसी लड़की ने भारतीय क्रिकेटर को मैदान पर जाकर किस किया था.
अब्बास अली बेग भारत के हैंडसम क्रिकेटरों में थे शुमार, कहलाए भारत के 'ग्लैमर ब्वॉय
अब्बास अली बेग को भारतीय क्रिकेट का सबसे हैंडसम क्रिकेटर गया है. उनके खेलने के समय में लड़कियों उनकी दिवानी थी. उन्हें भारतीय क्रिकेट का 'ग्लैमर ब्वॉय' कहा जाता था. अब्बास अली बेग ने अपना पहला टेस्ट शतक विदेशी धरती पर जमाया था. साल 1959 में मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 112 रनों की पारी खेली थी. उस समय अब्बास अली बेग भारतीय टेस्ट इतिहास में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया था. जिस समय अब्बास अली ने यह शतक जमाया था उस समय उनकी उम्र 20 साल 131 दिन की रही थी. बाद में अब्बास अली बेग के इस रिकॉर्ड को कपिल देव ने तोड़ा था. कपिल देव ने साल 1979 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में शतक जमाया. कपिल उस समय 20 साल 21 दिन के थे.
Abbas Ali Baig is 81 today. One of the most charming & stylish cricketers. He was playing for Oxford when he was called up & made a test century on debut against England. Was also the 1st Indian cricketer to be kissed on a cricket field, decades before social media! pic.twitter.com/UJ8log299V
— Joy Bhattacharjya (@joybhattacharj) March 19, 2020
जब एक महिला ने मैदान पर जाकर अब्बास अली बेग को किस कर लिया
साल 1960 में मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला जा रहा था. टेस्ट मैच के आखिरी दिन जब अब्बास अली बेग बल्लेबाजी कर वापस पवेलियन की ओर लौट रहे थे तभी एक लड़की मैदान के अंदर आई और उनसे लिपट कर किस करने लगी. कहा जाता है कि उस लड़की ने अब्बास को एक नहीं बल्कि 13 किस किए थे . वहीं, जब यह घटना घट रही थी तो ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मौजूद दर्शक शांत भाव से इस दृथ्य को देख रहे थे.
बता दें कि इस टेस्ट में अब्बास अली बेग ने भारतीय दूसरी पारी में 58 रन बनाए थे. रामनाथ केनी के साथ मिलकर अब्बास अली ने टेस्ट मैच को ड्रा कराने में सफलता पाई थी.
अब्बास अली बेग ने 10 टेस्ट मैच खेले
अब्बास अली बेग ने अपने करियर में 10 टेस्ट खेले और इस दौरान केवल एक शतक ही जमा पाए. टेस्ट करियर में अब्बास ने 428 रन बनाए जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल रहा. वैसे, अब्बास अली बेग का फर्स्ट क्लास करियर अच्छा रहा. 235 फर्स्ट क्लास करियर में अब्बास अली बेग ने 12367 रन बनाए जिसमें 21 शतक और 64 अर्धशतक शामिल रहा.
बृजेश पटेल को भी महिला से मिल चुका है किस
अब्बास अली बेग के अलावा भारतीय पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल को भी मैच के दौरान महिला का चुंबन मिल चुका है. साल 1975 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान साड़ी पहने एक महिला ने मैदान के अंदर जाकर बृजेश पटेल को चूमा था. तब बृजेश पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी.
How is this for #SareeTwitter? Brijesh Patel received a kiss from a member of the audience after completing his 50 during the 5th test match in 1975 India tour of the West Indies cricket team. Brijesh remained not out at 73, but India lost the match. https://t.co/NH14nONgGI pic.twitter.com/ktWiQOp0oo
— r/India on Reddit 🇮🇳 (@redditindia) July 18, 2019
हाल के समय में बृजेश पटेल और साड़ी पहने महिला के चुंबन वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया गया था.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे टी-20 में श्रेयस अय्यर रच देंगे इतिहास, बतौर कप्तान बना देंगे 'किस्मत' वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं