- 25 जुलाई को भारतीय मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- दिल्ली-NCR में आज दिनभर बूंदाबांदी की संभावना रहेगी. जबकि यूपी बिहार में तेज बारिश का अलर्ट है.
- गुजरात, महाराष्ट्र में झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि असम में भी आज रेड अलर्ट है.
यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 25 जुलाई 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मॉनसून फिलहाल पूरी तरह से एक्टिव है, जिससे पूर्वी और पश्चिमी भारत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है. जबकि गुजरात में भी पिछले 3 दिनों से भारी बारिश जारी है. शनिवार को भी यहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि असम में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में उत्तर पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई हैं.
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जुलाई 2026 को मॉनसून के पूर्वानुमान के तहत उत्तर भारत से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी के साथ बिजली का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और लैंडस्लाइड की आशंका जताई गई है. वहीं मध्य, पश्चिम और पूर्व भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी जारी की गई है.
Latest satellite animation pic.twitter.com/lFhYZHBepS
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 24, 2026
दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी
दिल्ली-NCR में मौसम बदलने वाला है, यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है. दिल्ली-NCR में शनिवार को दिनभर बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है. यहां दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके अलावा आज दिन दिनभर हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती हैं.
ये भी पढ़ेंः अल नीनो से 50 दिन तक कितना परेशान रहा मानसून, अगस्त-सितंबर में होगी बारिश या पड़ेगा सूखा
पहाड़ी राज्यों में IMD का अलर्ट
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भी शनिवार को अच्छी बारिश की संभावना जताई है. उत्तराखंड में नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट रहेगा. यहां लैंडस्लाइड जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश में मंडी, कांगड़ा, शिमला, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लु में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू-कश्मीर में कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल, कुपवाड़ा, जम्मू, पूंछ, कुलगाम और उधमपुर में बारिश-आंधी की दिनभर संभावना रहेगी.
District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 24, 2026
Issue Time: 24-07-2026 07:46 Hrs IST
Validity Time: 24-07-2026 10:46 Hrs IST
Red Warnings: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following districts… pic.twitter.com/qGMFdEOfVM
गुजरात में रेड अलर्ट जारी
गुजरात में मौसम विभाग ने तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. यहां मॉनसून फिलहाल सबसे ज्यादा सक्रिए हैं, जिसके चलते पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. ऐसे में गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और तटीय इलाकों में बनी ट्रफ लाइन के कारण पूरे गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने शनिवार को अहमदाबाद, आनंद, खेड़ा, सूरत, वडोदरा, नवसारी में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि सौराष्ट्र-कच्छ के इलाकों में जूनागढ़, जामनगर, द्वारका, भावनगर, कच्छ में भी सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. रेड अलर्ट के चलते निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है. मछुआरों को समुद्र में न जाने और आम नागरिकों को बिना बेहद जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
महाराष्ट्र में भी अलर्ट
महाराष्ट्र में भी मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. आईएमडी ने आज मुंबई में तेज बरसात की संभावना जताई है. सुबह के बाद यहां का मौसम बदल सकता और तेज बरसात की संभावना है. जबकि कुछ इलाकों में तेज बरसात हो सकती है. शनिवार को मुंबई, ठाणे, चंद्रपुर, भंडारा, जालना, बीड, नांदेड जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं