NATION WIDE PROTEST TODAY BY CJP LIVE: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के बीच परीक्षा सुधारों को लेकर हुई आज की बैठक फिलहाल बेनतिजा समाप्त हुई थी. लगभग दो घंटे चली इस उच्च-स्तरीय बैठक में CJP प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें और पांच अहम सुझाव रखे. बैठक के बाद जेपी नड्डा ने चर्चा को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर रही है. अंदरूनी चर्चा के बाद दोनों पक्ष अब कल दोपहर 3 बजे दोबारा मिल सकते हैं.
CJP Protest All Live Updates Here...
ये भी पढ़ें- रात 11.04 बजे से 12.32 तक... वो 88 मिनट जिसमें NEET पेपर लीक से जुड़े 4 बड़े एक्शन हुए
ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक का जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने तुड़वाया अनशन, पीएम मोदी ने की बेहतर स्वास्थ की कामना
संसद मार्ग पर निहंग सिखों ने प्रदर्शनकारियों को मारी लाठियां
दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक निहंग सिख ने लाठी घुमाते हुए वहां मौजूद लोगों की ओर बढ़त बनाई. लाठी चलने के बाद कई लोग पीछे हट गए और भीड़ तितर बितर हो गई. इस दौरान करतब दिखाते समय निहंग का संतुलन बिगड़ा और वह खुद भी जमीन पर गिर पड़ा.
दिल्ली में 25 जुलाई को 18 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है. 25 जुलाई सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद रहेगा, जबकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास की अनुमति नहीं होगी.
बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशन:
लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंभा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्थ
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
झंडेवालान
न्यू दिल्ली
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 24, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (25th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…
PM मोदी की एक वीडियो से 24 घंटे में बढ़ गए 10 लाख फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (रील) पोस्ट किए जाने के बाद उनके फॉलोअर्स में करीब 10 लाख (1 मिलियन) की बढ़ोतरी हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बढ़ोतरी 12 से 24 घंटे के भीतर दर्ज की गई और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का आंकड़ा 102 मिलियन पहुंच गया.

पेपर लीक मामले में NTA की बड़ी कार्रवाई, 47 अधिकारी किए गए बर्खास्त | Major action by NTA 47 officials dismissed further cleanup to follow - NDTV India
देश भर में हुए प्रदर्शन के बाद सरकार एक्शन में आई है और उन्होंने एनटीए पेपर लीक और गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने 47 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है.
Exclusive: हमारे दरवाजे सभी देशवासियों के लिए खुले हैं... छात्रों के प्रदर्शन पर NDTV से बोले CJI सूर्य कांत | Our doors are open to all citizens of the country CJI Surya Kant told NDTV regarding the student protests - NDTV India
छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े मामले में CJI सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार नहीं किया था क्योंकि उस समय कोई विधिवत याचिका दाखिल ही नहीं हुई थी.
सरकार और CJP के बीच तीसरे दौर की वार्ता हो सकती है कल दोपहर तीन बजे
आज सरकार और CJP के बीच वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. अब कल दोपहर तीन बजे के आसपास तीसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं.
CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को खोला | Delhi Metro reopened Mandi House and Central Secretariat stations amidst the CJP protest - NDTV India
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बीच DMRC ने मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को फिर से आम यात्रियों के लिए खोल दिया है.
सिस्टम को जगाने की जिद में सोना छोड़ बैठा जंतर मंतर... एक रात की कहानी | An Entire Night Spent at Jantar Mantar A Different Perspective on the Protest our experience - NDTV India
दिल्ली अगर देश का दिल है तो दिल्ली का दिल है कनॉट प्लेस और इसी कनॉट प्लेस के पास है जंतर मंतर. दिल्ली का ये दिल पिछले एक महीने के एक अलग रफ्तार में धड़क रहा है. वजह है यहां चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी का धरना
पुलिस से बातचीत के बीच गूंजा 'जन गण मन', राष्ट्रगान शुरू होते ही सम्मान में थम गए कदम
नागपुर के संविधान चौक पर चल रहे सीजेपी प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी थी, तभी प्रदर्शनकारियों ने अचानक राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाना शुरू कर दिया. राष्ट्रगान शुरू होते ही मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी और अन्य लोग सम्मान में शांत खड़े हो गए. वहीं, संविधान चौक पर पुलिस सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी कर रही है. भीड़ के नहीं हटने की स्थिति में प्रमुख नेताओं से फिर बातचीत की तैयारी की जा रही है.
'पेलेट गन के छर्रे फंसे मिले', सफदरजंग अस्पताल की रिपोर्ट में CJP प्रदर्शनकारी पर पेलेट गन के इस्तेमाल का जिक्र | Explainer: Did Delhi Police actually fire pellet guns during the CJP protest at Jantar Mantar? What we know so far - NDTV India
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कुछ लोगों की केस शीट में चोटों का जो ब्योरा दिया है उसमें उनकी त्वचा में छर्रे के टुकड़े धंसे होना बताया गया है. इसने दिल्ली पुलिस के स्टूडेंट्स पर पेलेट गन इस्तेमाल नहीं करने के दावे पर सवाल उठा दिए हैं.
NCP(SP) नेता रोहित पवार ने की CJP प्रमुख अभिजीत दीपके से मुलाकात
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने युवाओं के मुद्दों और मौजूदा हालातों पर चर्चा की.
VIDEO | Delhi: NCP(SP) leader Rohit Pawar joins protest at Jantar Mantar.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Delhi pic.twitter.com/joa4MNLmFX
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की फिलहाल कोई संभावना नहीं: शीर्ष सरकारी सूत्र | No possibility of Union Education Minister Dharmendra Pradhan resignation at present Top government sources claims - NDTV India
पीएम मोदी ने कल रात पेपरलीक करने वालों पर सख्त एक्शन लेने का देश की जनता को भरोसा दिया था. मगर कॉकरोच जनता पार्टी अभी भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है.
ठाकरे बंधुओं ने नीट परीक्षा के विरोध में निकाली तिरंगा रैली
मुंबई के दादर में शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे ने नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में तिरंगा रैली निकाली और उनकी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई.
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena (UBT) MLA Aaditya Thackeray and MNS leader Amit Thackeray hold a Tiranga Rally in Dadar in support of students protesting over the NEET paper leak issue
— ANI (@ANI) July 24, 2026
(Video Source: Shiv Sena (UBT) pic.twitter.com/nxQCXo0oFD
बेटी की अर्थी या पेपर लीक? न्याय की गुहार लगाती मां का छलका दर्द
नागपुर में NEET परीक्षा में पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी की माँ नीलम चतुर्वेदी नागपुर के संविधान चौक पर चल रहे आंदोलन में शामिल हुईं. बेटी की तस्वीर थामे नीलम का दर्द छलक उठा. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग करते हुए कहा कि हमने अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए खेत और सब कुछ बेच दिया, लेकिन अपनी बेटी को भी खो दिया. उन्होंने शासन-प्रशासन से कड़े कदम उठाने की गुहार लगाई ताकि भविष्य में किसी अन्य छात्र को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगे.
सरकार के मिड नाइट ऑपरेशन के बाद खत्म सोनम वांगचुक का अनशन-12 घंटों में कितनी बदली सिचुएशन | modi government efforts and sonam wangchuk ends fast know inside story cjp protest news - NDTV India
CJP का प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का अनशन-सरकार का मिड नाइट ऑपरेशन-स्क्रिप्ट और किरदार.
नीट पेपर लीक: कोलकाता में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
नीट (NEET) पेपर लीक और धांधली के विरोध में देशव्यापी आक्रोश के तहत कोलकाता में 'ऑल इंडिया डेमोग्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन' (AIDSO) के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.
#WATCH | West Bengal: All India Democratic Students' Organisation members hold protest in Kolkata over the NEET paper leak issue pic.twitter.com/lYrJozkgzr
— ANI (@ANI) July 24, 2026
हैदराबाद में चारमीनार छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई से आक्रोश
हैदराबाद के चारमीनार के पास NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों ने सड़कों पर उतरकर तीव्र विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित तौर पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना सामने आई थी, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है.
VIDEO | Hyderabad: Students stage protest near Charminar over NEET paper leak, alleged police lathi charge on protesters at Jantar Mantar.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/mzpAUadTlk
पेपर लीक विधेयक में संशोधन को मिली कैबिनेट की मंजूरी
पेपर लीक विधेयक में संशोधन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. नए प्रावधानों के तहत दोषियों को 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ेगा. ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी.
🔴#BREAKING | पेपर लीक विधेयक में संशोधन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। नए प्रावधानों के तहत दोषियों को 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। ऐसे मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।#PaperLeak #CabinetApproval pic.twitter.com/iz0TNJgO14
— NDTV India (@ndtvindia) July 24, 2026
प्रदर्शनों के दौरान कैसे व्यवहार करे पुलिस? सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल, अदालत की निगरानी में जांच की मांग | cjp protest How should the police conduct themselves during protests PIL filed in the Supreme Court - NDTV India
याचिका में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा के बार-बार इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की गई है और उचित न्यायिक दिशा-निर्देशों की मांग की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी शक्तियों का प्रयोग केवल असाधारण परिस्थितियों में ही किया जाए.
NEET पेपर लीक मामला में सुप्रीम कोर्ट ने NTA के सुधारों और SOP पर मांगा जवाब
NEET परीक्षा मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने NTA के संस्थागत सुधारों और आगामी कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट की तैयारियों पर कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य याचिकाकर्ता FAIMA की वकील तन्वी दुबे ने बताया कि अदालत ने सरकार और NTA को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने एन्क्रिप्शन सुरक्षा, पर्याप्त परीक्षा केंद्र और छात्रों के लिए डेमो टेस्ट उपलब्ध कराने जैसे अहम सुझावों को हलफनामे में शामिल करने को कहा है. सरकार को इन सभी बिंदुओं पर जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी.
#WATCH | Delhi: On NEET Paper leak case, Advocate Tanvi Dubey says, "... We are for the main petitioners, which is the petition filed on behalf of FAIMA. Today, Prima facie asked the government certain pointers which they should include in their affidavit. The government also… pic.twitter.com/kkCAX4l2rV
— ANI (@ANI) July 24, 2026
राहुल गांधी का धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा हमला, बोले- 'अपराधी शिक्षा मंत्री हैं, उन्हें हटाना होगा' | Rahul Gandhi Calls Dharmendra Pradhan a Criminal Education Minister Demands His Removal - NDTV India
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अपराधी शिक्षा मंत्री' बताया.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं इसे प्रधानमंत्री तय करेंगे: प्रकाश जावड़ेकर | Prime Minister will decide whether there will be a resignation or not: Prakash Javadekar - NDTV India
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार संवाद के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है.
सोनम वांगचुक के उपवास खत्म करने पर मिलिंद देवड़ा का बड़ा बयान
सोनम वांगचुक द्वारा भूख हड़ताल समाप्त किए जाने पर शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना की ओर से हम इस फैसले का स्वागत करते हैं. देवड़ा ने विश्वास जताया कि देश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे सरकार के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ें और अपनी आलोचना तथा शिकायतें हमेशा सकारात्मक व रचनात्मक तरीके से रखें.
VIDEO | Delhi: Speaking on activist Sonam Wangchuk ending his hunger strike, Shiv Sena MP Milind Deora says, "On behalf of the Shiv Sena and our party leader, Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde, we welcome Sonam Wangchuk's decision to end his fast. We are confident… pic.twitter.com/jObJeEr0uZ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
NEET मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक बेनतीजा नहीं, कल फिर होगी चर्चा: सौरभ दास
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक की जानकारी दी. पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET व्यवस्था के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग उठाई. इसके अलावा, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और भविष्य में कोई कार्रवाई न करने की लिखित गारंटी की मांग की गई. सौरभ दास के अनुसार, सरकार ने मुआवजे और एफआईआर वापसी की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच कल फिर बैठक होगी.
#WATCH | Delhi | Cockroach Janta Party's Chief Spokesperson Saurav Das says, "When Ashutosh and I went there, Union Ministers JP Nadda and Dr Jitendra Singh were also present...We clearly conveyed, both verbally and in writing, our three main demands...The first demand, which is… pic.twitter.com/lQbw2K2ZUj
— ANI (@ANI) July 24, 2026
सोनम वांगचुक की सेहत में सुधार, लेकिन अस्पताल में रहना होगा
सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार हुआ है और उनके सभी वाइटल्स पूरी तरह सामान्य हैं. लंबे उपवास के बाद उनके कीटोन का स्तर भी अब बेहतर स्थिति में बताया जा रहा है. हालांकि, उनकी सेहत में सुधार के बावजूद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना बेहद कम है. एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है. डिस्चार्ज करने से पहले डॉक्टर उनके सभी स्वास्थ्य पैमानों की दोबारा बारीकी से जांच करेंगे, जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक आने की उम्मीद है. रिपोर्ट सामान्य आने पर ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोलकाता में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
कोलकाता में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया. हाथों में पोस्टर लिए युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकारी रैली निकालकर विरोध जता रहे थे. व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. देश के अन्य हिस्सों की तरह कोलकाता में भी छात्रों का यह आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग पर मुंबई में प्रदर्शन, ठाकरे बंधु होंगे शामिल
दादर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छात्रों का प्रदर्शन आज भी जारी है. प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. शाम 5 बजे शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और मनसे नेता अमित ठाकरे इस आंदोलन में राष्ट्रगान के लिए शामिल होंगे. छात्रों ने पुलिस तैनाती को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा कल तक का समय: CJP प्रवक्ता आशुतोष रंका
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने सरकार के साथ हुई बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है. इसके साथ ही, सरकार ने NEET छात्रों के आत्महत्या मामलों में मुआवज़े और छात्रों पर दर्ज कानूनी मुकदमों को वापस लेने की दोनों मुख्य मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है. CJP को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही सकारात्मक कदम उठाएगी.
#WATCH | Delhi | After meeting with the government, Cockroach Janta Party's National Spokesperson Ashutosh Ranka says, "The government has asked for time till tomorrow afternoon on our demand for Dharmendra Pradhan's resignation. We hope the govt will remove him soon. The… pic.twitter.com/0zwUGAJ6W0
— ANI (@ANI) July 24, 2026
परीक्षा सुधारों पर सरकार और CJP के बीच मैराथन बैठक बेनतीजा, कल फिर होगी चर्चा: मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधिमंडल के बीच परीक्षा सुधारों और प्रमुख मांगों को लेकर लगभग दो घंटे तक उच्च-स्तरीय बैठक चली. इस मैराथन बैठक में CJP प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष तीन मुख्य मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए पांच अहम सुझाव रखे.बैठक के बाद जेपी नड्डा ने मीडिया को बताया कि चर्चा सकारात्मक रही है और सरकार इस पर विचार कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के भीतर इन प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद, दोनों पक्ष कल दोपहर दोबारा मिलेंगे और आगे की रणनीति पर निर्णय लेंगे.
#WATCH | Delhi: After meeting with Cockroach Janta Party (CJP), Union Minister JP Nadda says, "...The meeting went on for almost 2 hours...They had 3 main demands and 5 reform suggestions for exams. We have told them that we will meet them again tomorrow afternoon and tell them… pic.twitter.com/t8u2YkBHQ8
— ANI (@ANI) July 24, 2026
CJP Protest LIVE: सीजेपी संग अच्छे माहौल में बातचीत हुई-जेपी नड्डा
सीजेपी संग बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनके साथ अच्छे माहौल में बातचीत हुई. हमने उनकी बात अच्छी तरह सुनी.
CJP Protest LIVE: शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशव्यापी प्रदर्शन-सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की बात नहीं मानी तो देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे-सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास
सरकार हमारे 2-3 पॉइंट्स पर सकारात्मक- सौरव दास
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान जब तक इस्तीफा नहीं देते, तब तक कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा और विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा. दिल्ली पुलिस लगातार हमारे समर्थकों को हिरासत में ले रही है.सरकार की तरफ से उनकी 2-3 पॉइंट्स पर सकारात्मक रुख देखने को मिला है.
CJP Protest LIVE: सीजेपी प्रवक्ताओं की जेपी नड्डा से मुलाकात
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच बैठक हुई। pic.twitter.com/xsnUvwgKao
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
CJP Protest LIVE: दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन आज बंद
दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन पहले से ही बंद थे. अब अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया है. मतलब आज टोटल 18 स्टेशन बंद हैं.
नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर कोई इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध नहीं होगी: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) pic.twitter.com/8ucoCr5Hax
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वंदे मातरम बिल पेश
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वंदे मातरम बिल पेश हो गया. यह बिल 'जन गण मन' की तरह वंदे मातरम गाने को भी कानूनी सुरक्षा देगा.
CJP Protest LIVE: विनीत जोशी को हटाकर नरेश पाल गंगवार को शिक्षा सचिव बनाने पर अभिजीत दीपके का तंज
NEET पेपर लीक पर चल रहे बवाल के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार रात IAS विनीत जोशी को शिक्षा सचिव पद से हटाए जाने और नरेश पाल गंगवार को उनकी जगह शिक्षा सचिव बनए जाने पर अभिजीत दीपके ने तंज कसा है.
The government is rewarding corruption instead of ensuring accountability!
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 24, 2026
Last night, the Education Secretary was transferred. He was replaced by an IAS officer from the Animal Husbandry Department who has severe multi-crore corruption charges against him.
The entire crisis…
Monsoon Session Live: लोकसभा में मुझे बोलने का मौका नहीं दिया, मुझसे माइक ले लिया-राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में किरेन रिजिजू ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से कहें कि चर्चा होनी चाहिए. नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसे जवाब दिया जाता है. लेकिन जब मैं उसका जवाब देना चाह रहा था, तो फिर मुझसे माइक ले लिया गया, मुझे बोलना का मौका नहीं दिया.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "अभी किरेन रिजिजू ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से कहें कि चर्चा होनी चाहिए। नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसे जवाब दिया जाता है लेकिन जब मैं उसका जवाब… pic.twitter.com/y3lNOikUEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव लाए जाने पर चर्चा की जाएगी.
CJP Protest LIVE: बातचीत में सरकार और CJP से कौन-कौन शामिल, जानें
विट्ठल भवन में चल रही बातचीत में सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और जतेंद्र सिंह शामिल हैं. वहीं सीजेपी ती तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका पहुंचे हैं.
CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच वार्ता की जगह बदली
सरकार और CJP के बीच बातचीत चल रही है. लेकिन ये बातचीत कॉन्स्टीट्यूशन क्लब नहीं बल्कि विट्ठल हाउस में हो रही है. सरकारी वार्ता की जगह बदल गई है. ये जानकारी सीजेपी की तरफ से दी गई है.
Parliament Monsoon Session Live: हमें सभी लोगों का इस्तीफा चाहिए-सांसद इकरा हसन
सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि इधर-उधर की बाते चल रही हैं. पहले छात्रों की मांग पूरी की जाए. सभी लोगों का इस्तीफा चाहिए हम उस पर अटल हैं.
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद इकरा हसन ने कहा, "इधर-उधर की बाते चल रही हैं...पहले छात्रों की मांग पूरी की जाए। सभी लोगों को इस्तीफा चाहिए हम उस पर अटल हैं। छात्रों की मांग अटल है। फास्ट ट्रैक कोर्ट होना लेकिन रेप के मामलों में जो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनें हैं उनमें कितनी कार्रवाई हुई है?… pic.twitter.com/SBsIaV7JGn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
Parliament Monsoon Session Live: NTA को हटा देना चाहिए-सांसद डिंपल यादव
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार यह चाहती है छात्रों का मुद्दा खत्म हो जाए. अगर सरकार वास्तव में छात्रों का हित चाहती है, तो उनको NTA को हटा देना चाहिए. शिक्षा मंत्री को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए था.
#WATCH दिल्ली: सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सरकार यह चाहती है छात्रों का जो मुद्दा है, वो खत्म हो जाए...अगर सरकार वास्तव में छात्रों का हित चाहती है, तो उनको NTA को हटा देना चाहिए...बहुत सारी शिकायतें आ रही हैं...शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए… pic.twitter.com/YK7QEr2a2r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा सोमवार के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू हुई तो फिर से विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी सांसद इस्तीफा-इस्तीफा के नारे लगा रहे थे. हंगामे के चलते सदन को सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया.
Parliament Monsoon Session Live: विपक्षी सांसदों की नारेबाजी लगातार जारी
लोकसभा में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी लगातार जारी है.
Parliament Monsoon Session Live: राहुल गांधी अपने सांसदों को समझाएं-किरण रिजिजू
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी अपने सांसदों को समझाएं.
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बोलते हुए कहा, "मैंने आज एक बार फिर केसी वेणुगोपाल जी से अनुरोध किया है कि जब हम सबकी राय है कि NEET पर चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया है। सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है और चर्चा की… pic.twitter.com/663smPPh6z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा जारी
लोकसभा की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हो गई है. हालांकि विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है. इस बीच मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है.
Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष ने पहले बहस की मांग की, अब बहस नहीं करनी- राजीव रंजन
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि विपक्ष का रवैया पूरा गैर जिम्मेदारी वाला है. पहले मांग थी बहस कराएं. सरकार हर तरह की बहस के लिए तैयार है. अब बहस नहीं करना है. सदन मुद्दों पर बहस के लिए चलता है तो बहस करें और अपनी बात रखें. सरकार अपनी बात रखेगी.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि विपक्ष का रवैया पूरा गैर जिम्मेदारी वाला है। विपक्ष की मांग थी बहस कराएं। सरकार हर तरह की बहस के लिए तैयार है। अब बहस नहीं करना है उसके बाद सदन को समाप्त करना है। सदन चलता है मुद्दों पर बहस के… pic.twitter.com/eXh2ewsFp4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द
छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं. केवल इमरजेंसी हालत में छुट्टी मिलेगी.बता दें कि दिल्ली में करीब 85 हजार पुलिसकर्मी है. 
Parliament Monsoon Session Live: वंदे मातरम गाने को कानूनी सुरक्षा देने वाला बिल आज राज्यसभा में होगा पेश
वंदे मातरम बिल आज दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पेश हो सकता है. यह बिल 'जन गण मन' की तरह वंदे मातरम गाने को भी कानूनी सुरक्षा देगा. सरकार 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971' में संशोधन के लिए एक बिल पेश करेगी.गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय इसे पेश करेंगे.
Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
संसद का मॉनसून सत्र पिछले पांच दिनों से विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. शुक्रवार को भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. 
Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई.
Parliament Monsoon Session Live: सदन में चर्चा न करने देना भी राजनीति-भूपेंद्र यादव
छात्रों के मुद्दे पर CJP और विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जिनको राजनीति करनी है, उन्हें विषयों से कोई लेना-देना नहीं है. चर्चा न करने देना भी राजनीति है.
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने छात्रों के मुद्दे पर CJP और विपक्ष के विरोध पर कहा, "जिनको राजनीति करनी है, उन्हें विषयों से कोई लेना-देना नहीं है। चर्चा न करने देना भी राजनीति है। सदन के कार्य को ठप कराके, चर्चा ना होने देना, यह तो सबसे बड़ी राजनीति है। विपक्ष के… pic.twitter.com/U9OCtLdSlB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2026
Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष का संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन
छात्रों के मुद्दों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद ससंद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

मोदी कैबिनेट आज पेपर लीक और नकल कानून में संसोधन को दे सकती है मंजूरी-सूत्र
पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 में कोई संशोधन किए जा सकते हैं.
Parliament Monsoon Session Live: विपक्षी सांसद आज संसद के मकर द्वार पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
विपक्षी सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे
धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके सदन में आइए-मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से कहा कि आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके आइएगा.
CJP Protest LIVE: पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर तंज कसते हुए कहा कि जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर स्टेटमेंट देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफा 'मन की बात' नहीं करनी होती.
जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर Statement देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा “मन की बात” नहीं करनी होती !! @narendramodi जी,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 24, 2026
आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। पहले छात्रों से माफ़ी माँगिए और…
Bihar Students Protest: बिहार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द
बिहार में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया हैं.

CJP Protest LIVE: सोनम सर आपके साधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद- अभिजीत दीपके
सोनम वांगचुक के अनशन खत्न करने पर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हमें राहत महसूस हो रही है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आपके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया. आपका जीवन इस देश के लिए अमूल्य है.
We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026
Thank you, sir, for your extraordinary courage and sacrifice. By putting your own life on the line, you awakened the conscience of an entire nation. Your life is far too precious to this…
CJP Protest LIVE: आज सीजेपी और सरकार के बीच होगी बातचीत
दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत होने जा रही है. CJP का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा.
CJP Protest LIVE: पीएम मोदी छात्रों की समझदारी का अपमान न करें- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा करीब आधी रात वीडियो संदेश करने और उसमें शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को नजर अंदाज करने को लेकर उनकी आलोचना की. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा कि पीएम को छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए.
Mr. Modi, our students are demanding Dharmendra Pradhan’s resignation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
Don’t insult their intelligence with this pathetic midnight video.
1. Sack Pradhan.
2. Punish those who beat students.
3. Apologise https://t.co/7SLB6pQqZx
CJP Protest LIVE: दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन बंद
- 1. लोक कल्याण मार्ग
- 2. राजीव चौक
- 3. पटेल चौक
- 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- 5. बाराखंभा रोड
- 6. सुप्रीम कोर्ट
- 7. सेवा तीर्थ
- 8. जनपथ
- 9. मंडी हाउस
- 10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- 11. ITO
- 12. दिल्ली गेट
- 13. इंद्रप्रस्थ
- 14. खान मार्केट
- 15. जोर बाग
- 16. शिवाजी स्टेडियम
- 17. झंडेवालान
CJP Protest LIVE: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से यह स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…
CJP Protest LIVE Update: 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक
दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा ऐसे पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है जो गलत जानकारी फैला कर छात्रों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.
480 Pakistan-based social media handles involved in coordinated misinformation campaigns were identified and blocked.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
Delhi Police appeals to students and youth to be wary of such foreign accounts spreading rumours to mislead the situation.@LtGovDelhi #DPUpdates pic.twitter.com/SXzwXosDGr
Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन
संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा सदन में जमकर गूंज रहा है. पिछले सभी दिन विपक्ष के ंहगामे की भेंट चढ़ गए.
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा- अभिजीत दीपके
सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आपकी असाधारण हिम्मत और त्याग के लिए धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया. देश के लिए आपकी जान बहुत कीमती है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.
CJP Protest LIVE: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-पीएम मोदी
NEET पेपर लीक को लेकर जारी विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर आश्वासन दिया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ सरकार और सख्त कार्रवाई करेगी. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
शिक्षा मंत्रालय से विनीत जोशी हटाए गए
केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 13 सचिव स्तर की नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी. लंबे समय से शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे विनीत जोशी को अब पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है.उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है.
सोनम वांगचुक ने 26 दिनों का अनशन तोड़ा
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों का अनशन गुरुवार रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में खत्म कर दिया. अनशन तोड़ते हुए उन्होंने कहा, “मैं आभारी हूं और खुशी-खुशी अपना उपवास समाप्त करता हूं.”

CJP Protest LIVE: 400 से ज्यादा पाकिस्तानी अकाउंट्स ब्लॉक
दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी साझा करने की कोशिश हो रही है. अभी तक 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जो मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर कर रहे हैं.