विज्ञापन

बुलेट ट्रेन पायलट की ऊंची सैलरी, पायलट बनना है तो क्या करें, क्या है योग्यता, जानें कितनी लंबी ट्रेनिंग

भारत में अगले साल से बुलेट ट्रेन दौड़ने लग जाएगी. जिसके साथ ही आनेवाले सालों में बुलेट ट्रेन पायलट बनने का विकल्प भी आपके पास होगा. ये करियर चुनकर आप लाखों रुपये काम सकेंगे. आखिर बुलेट ट्रेन पायलट कैसे बना जा सकता है और इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है, आइए जानते हैं इसके बारे में.

बुलेट ट्रेन पायलट की ऊंची सैलरी,  पायलट बनना है तो क्या करें, क्या है योग्यता, जानें कितनी लंबी ट्रेनिंग
बुलेट ट्रेन पायलटों को ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है.

भारत में बुलेट ट्रेन का आगाज होने जा रहा है. रेल मंत्रालय की कोशिश है कि 15 अगस्त, 2027 तक देश में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने लग जाए.  बुलेट ट्रेन को हाई-स्पीड ट्रेन भी कहा जाता है. इसे चलाने वाले लोको पायलट को बुलेट ट्रेन पायलट कहा जाता है. बुलेट ट्रेन चलाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है. दरअसल बुलेट ट्रेन भारत में पहली बार आ रही है. ऐसे में इसे कैसे चलाया जाए और इसकी मेंटीनेंस को लेकर जापान में ट्रेनिंग दी गई है. उम्मीद है कि भविष्य में भारत में बुलेट ट्रेन का नेटवर्क ओर बढ़ाया जाएगा. ऐसे में आनेवाले समय में बुलेट ट्रेन पायलट की नौकरियां भी निकलेंगी. अगर आप भी बुलेट ट्रेन पायलट बनने का सपना देखते हैं और लाखों में सैलरी कमाना चाहते हैं, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें.   

बुलेट ट्रेन पायलट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई है जरूर

  1. 12वीं में साइंस (PCM) की पढ़ाई की हो.
  2. B.E./B.Tech, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में कोर्स होना चाहिए.
  3. RRB ALP परीक्षा पास करनी होती है.
  4. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती में चयन होना चाहिए.
  5. अलग-अलग ट्रेनों का संचालन का अनुभव होना चाहिए 

पढ़ाई के अलावा नीचे बताई गई जरूरी स्किल भी होनी चाहिए

  1. निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए
  2. तकनीकी समझ होनी चाहिए
  3. तनाव को डील करना आना चाहिए

कितने लंबी होती है ट्रेनिंग

बुलेट ट्रेन पायलट को ट्रेनिंग दी जाती है. इस ट्रेनिंग के दौरान ट्रेन को कैसे चलाया जाए, स्पीड मॉनिटरिंग, आपातकालीन सिग्नल और इससे जुड़े सिस्टम की जानकारी दी जाती है. बुलेट ट्रेन पायलट की ट्रनिंग का खर्चा NHSRCL उठाता है. भारत में हाई-स्पीड रेल के लिए प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान वडोदरा (गुजरात) में स्थित हैं, जिसका नाम हाइ स्पीड रेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (HSRTI) है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने इसे बनाया है. इसके अलावा विदेश में भी ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है. जापान का JR East Center इसके लिए फेमस. भारत के कुछ ट्रेन पायलट को यहां ट्रेनिंग दी गई है. इस ट्रेनिंग में एक साल का समय लग जाता है.

कितनी मिलती है सैलरी

बुलेट ट्रेन लोको पायलट की सैलरी कितनी होगी, ये भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद ही पता चलेगा. लेकिन अनुमान है कि भारत में बुलेट ट्रेन पायलट की सैलरी 1 से 3 लाख प्रति महीना हो सकती है. दरअसल जापान, फ्रांस, चीन और ताइवान जैसे देशों में बुलेट ट्रेन पायलट को आराम से 45 लाख प्रति महीने पैकेज मिल जाता है. तो उम्मीद है कि भारत में भी बुलेट ट्रेन पायलट को इतनी सैलरी आराम से मिल जाएगी. 

भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) देख रहा है. कुछ समय पहले ही NHSRCL ने कई टेक्निकल ट्रेड में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है. इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन से लेकर सिग्नलिंग और टेलीकॉम टेक्नीशियन के पदों पर नौकरी निकाली गई है. यानी आप चाहें तो बुलेट ट्रेन से जुड़े इन पदों पर भी काम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- देश में चलेगी पहली देसी बुलेट ट्रेन B-28, जापान से E-10 मिलने में देरी पर सरकार का ऐलान, जानें स्पीड, रूट समेत सारा डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bullet Train Pilot Salary, Bullet Train Ahmedabad, Bullet Train Corridor India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com