विज्ञापन

IND W vs PAK W: पाक के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने महिला टीम को दी शुभकामनाएं

रविवार को भी भारत अपने दबदबे को पाकिस्तान के खिलाफ कायम रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. भारतीय टीम को इस मुकाबले में स्मृति मंधाना,शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ की जोड़ी पाकिस्तान की बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकती है.

IND W vs PAK W: पाक के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने महिला टीम को दी शुभकामनाएं
वैभव सूर्यवंशी ने दी बधाई

महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। देशभर में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआ मांगी जा रही है. फैंस ने उम्मीद जताई है कि इस मुकाबले में भारत की बेटियां दमदार प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज करेंगी। वहीं, भारत के युवा दिग्गज वैभव सूर्यवंशी भी इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. 15 साल के वैभव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया को बधाई दी है. वैभव ने भारतीय महिला टीम के लिए बेस्ट ऑफ लक संदेश इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. 

दूसरी ओर सीनियर भारतीय खिलाड़ियों ने भी महिला टीम को जमकर खेलने के लिए शुभकामनाएं दी है. शुभमन गिल- रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ खेलने की सलाह दी है. वहीं, भारत के कोच गौतम गंभीर ने टीम को निडर होकर खेलने की सलाह दी है. 

मंधाना और हरमनप्रीत पर रहेगी नजर

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी से धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी। दोनों को ही इंग्लैंड की परिस्थितियां काफी रास आती है. मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली 10 पारियों में 239 रन बनाए हैं. वहीं, शेफाली ने 4 मुकाबलों में 121 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ेंकब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख\\\ 

ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट

ये भी पढ़ेंINDW vs PAKW: 37 की शेरनी, पाकिस्तान के लिए अकेली काफी है!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, India Women, Pakistan Women, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com