- अब टीम के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर जा रहे हैं
- आईपीएल में दिखा चुके हैं अपनी स्पीड का जलवा
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने चार मैचों में छह विकेट हासिल किए
भारतीय टीम (Team India) को भी अब जल्दी ही शोएब अख्तर, ब्रैट ली और शेन बांड जैसा तेज गेंदबाज मिलने वाला है. भारतीय क्रिकेट को वैसे तेज गेंदबाजों के लिए नहीं जाना जाता लेकिन अब समय बदलने वाला है. चलिए आपको बताते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं. दरअसल आईपीएल के नए स्पीडस्टार गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को भारतीय ए टीम (India A team) में शामिल कर लिया है और वे अब टीम के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर जा रहे हैं. 21 साल के जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय ए टीम में जगह दी गई है. इस टीम की कप्तानी गुजरात के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज प्रियांक पांचाल कर रहे हैं. 23 नवंबर ने भारत के लिए अफ्रीका दौरे की शुरुआत होने जा रही है.
'दो ग्रुप में बंटी हुई है भारतीय टीम, विराट कोहली भी लेंगे जल्दी टी20 से संन्यास'
भारतीय सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने 14 सदस्यीय टीम (India A team) का ऐलान किया है जो अफ्रीका में तीन, चार दिवसीय मैच खेलेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
21 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने करियर में अभी तक केवल एक लिस्ट-A मैच खेला है और 8 टी20 मैच खेले हैं. आज तक उमरान मलिक ने लाल गेंद से प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है. टी20 वर्ल्डकप से पहले यूएई में अपनी रफतार ने उमरान ने सभी को प्रभावित किया था. रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद (SRH) की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 152. 95 किली मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी.
आंकड़े बोलते हैं, जानिए कप्तान के रूप में रोहित के Record और Stats
उमरान मलिक (Umran Malik) के पिता एक फ्रूट की दुकान चलाते हैं. रेलवे के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही उमरान ने तीन विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने करन शर्मा को अपनी स्पीड से आउट किया था. जारी सैयद मुश्ताक अली ट्ऱॉफी में अपने चार मैचों में उमरान ने छह विकेट हासिल किए हैं हालांकि जे एंडके अपने ग्रुप सी में सबसे नीचे रही है.
अभी हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रियांक पांचाल गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं. गुजरात ने अपने ग्रुप डी में टॉप किया है इसलिए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय 'ए' टीम (India A team): प्रियांक पांचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, बाबा अपराजित, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), के गौतम, राहुल चाहर, सौरभ कुमार, नवदीप सैनी , उमरान मलिक, ईशान पोरेल, अर्जन नागवासवाला
भारत ए का कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहला चार दिवसीय मैच ब्लोमफोंटेन में
23 से 26 नवंबर : पहला चार दिवसीय मैच ब्लोमफोंटेन में
29 नवंबर से दो दिसंबर: दूसरा चार दिवसीय मैच ब्लोमफोंटेन में
6 से 9 दिसंबर: तीसरा चार दिवसीय मैच ब्लोमफोंटेन में
(इनपुट भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं