इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया के ऐलान को लेकर बीते कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन आखिरकार शानिवार को टीम का ऐलान किया गया. इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है, उसमें विराट कोहली का नाम नहीं है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी अपनी जगह गंवा चुके हैं. दूसरे टेस्ट मैच से चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हुए केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है. हालांकि, यह दोनों बल्लेबाज तभी टीम इंडिया में शामिल हो पाएंगे जब वह फिटनेस मानकों को पूरा कर लेंगे. विराट कोहली इससे पहले व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के शुरुआती दोनों टेस्ट से हट गए थे. वहीं अब विराट कोहली की अनुपस्थिति अब पूरी सीरीज के लिए बढ़ चुकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी के तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम के ऐलान को लेकर जारी बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में कोहली को लेकर कहा गया है कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से बाकी बची सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है. बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीट कर बताया कि यह बीते 13 सालों में पहली बार है कि जब स्टार बल्लेबाज किसी टेस्ट सीरीज़ से पूरी तरह गायब है. यानि भारत बीते 13 सालों में किसी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के बिना होगी.
The first Test series in 13 years without Virat Kohli. 🥺
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 10, 2024
The nation is with you, and your seat remains reserved whenever you're ready to return, King. 👑❤️🔥#PlayBold #INDvENG #TeamIndia @imVkohli pic.twitter.com/fxOgLIlhWL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा,"बीते 13 सालों में विराट कोहली के बिना पहली टेस्ट सीरीज. देश आपके साथ है, और जब भी आप लौटने के लिए तैयार हों, आपकी सीट आरक्षित रहेगी."
टीम इंडिया के ऐलान के बाद न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में विराट कोहली को लेकर दावा किया कि 'व्यक्तिगत कारणों से कोहली की अनुपलब्धता के बारे में बीसीसीआई को पता था लेकिन अधिकारी यह देखना चाहते थे कि क्या वह सात से 11 मार्च तक धर्मशाला में होने वाले अंतिम टेस्ट के लिये उनकी सेवाएं ले सकते हैं.' रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,"चयन समिति को पता था कि विराट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और इसके अनुसार आकस्मिक योजना तैयार रखी गयी थी. बीसीसीआई में हर कोई चाहता है कि विराट अपनी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं को पूरा करें और फिर जब भी वह उचित समझे वापस आयें."
इंग्लैंड के खिलाफ बाकी के तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (वीसी), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप
यह भी पढ़ें: U19 World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार फाइनल में होंगे आमने-सामने, जानिए कहां देख पाएंगे लाइव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं