विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2024

'तू भी मजाक उड़ाएगा?' आपको तो डिफेंस मिनिस्टर होना चाहिए, राहुल की टीम ही ले रही है उनकी फिरकी, VIDEO

'Tu bhi majak udayega?': आईपीएल 2024 में राहुल की कप्तानी का तो जलवा है, लेकिन उनकी धीमी स्ट्राइक रेट टीम की लिए चिंता की सबसे बन गई है. उन्होंने जारी सीजन में अबतक कुल 4 मैच खेले हैं. इस बीच चारो मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए केवल 126 रन बना पाए हैं.

'तू भी मजाक उड़ाएगा?' आपको तो डिफेंस मिनिस्टर होना चाहिए, राहुल की टीम ही ले रही है उनकी फिरकी, VIDEO
KL Rahul, Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans

'Tu bhi majak udayega?': आईपीएल 2024 में भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज केएल राहुल अबतक अपनी क्षमता के अनुरुप कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन उनकी कप्तानी में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. टूर्नामेंट के 21 मुकाबले बीत जाने के बाद लखनऊ की टीम अपने 4 मुकाबलों में 3 जीत और 1 हार के बाद 6 अंक (+0.775) अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है. 

लखनऊ ने राहुल का मजाकिया वीडियो किया शेयर 

मैदान के बीच लगातार रन के लिए जूझ रहे राहुल का एक मजाकिया वीडियो लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने साझा किया है. इस वीडियो में एक फैन को राहुल को बधाई देते हुए दिखाया गया है. वीडियो में फैन को कहते हुए सुना जा सकता है, बधाई हो राहुल भाई. इसपर राहुल जवाब देते हुए कहते हैं धन्यवाद भाई.

फैन आगे कहता है मेरे हिसाब से आपको भारत का डिफेंस मिनिस्टर होना चाहिए. इसपर राहुल कहते हैं, 'अब तू भी मजाक उड़ाएगा स्ट्राइक रेट का यार'. इसपर फैन तुंरत जवाब देते हुए कहता है, 'अरे नहीं नहीं आप 160 का स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड कर लेते हो इसलिए'. 

राहुल की धीमी स्ट्राइक रेट बनी टीम के लिए चिंता 

आईपीएल 2024 में राहुल की कप्तानी का तो जलवा है, लेकिन उनकी धीमी स्ट्राइक रेट टीम की लिए चिंता की सबसे बन गई है. उन्होंने जारी सीजन में अबतक कुल 4 मैच खेले हैं. इस बीच चारो मुकाबले में पारी का आगाज करते हुए केवल 126 रन बना पाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 128.57 का रहा है, जो काफी धीमी मानी जाती है.

गुजरात के खिलाफ भी राहुल का बल्ला रहा खामोश

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पिछला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ था. इस मुकाबले में जरुर लखनऊ की टीम को जीत मिली, लेकिन मैच के दौरान राहुल मैदान में गुजरात के गेंदबाजों के सामने जूझते हुए ही नजर आए. उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 31 गेंदों का सामना किया.इस बीच 106.45 की स्ट्राइक रेट से महज 33 रन ही बना पाए. 

यह भी पढ़ें- जो नहीं कर पाए रोहित, गेल, डिविलियर्स जैसे धुरधंर, वो 50 लाख के ऑलराउंडर ने कर दिखाया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Super Giants, Gujarat Titans, Kannaur Lokesh Rahul, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com