Rehan Ahmed credits Ben Stokes and McCullum for England spinners' success: भारत के दौरे पर इंग्लैंड के स्पिनरों ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों में उम्मीदों से कही बेहतर प्रदर्शन किया है और युवा गेंदबाज रेहान अहमद ने इस सफलता का श्रेय टीम के माहौल और बेन स्टोक्स के नेतृत्व को दिया है. पांच मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है, लेकिन इसका आश्चर्यचकित करने वाला पहलू यह है कि इंग्लैंड के अनुभवहीन स्पिनरों ने भारतीय स्पिनरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. बता दें, भारत को सीरीज के पहले मुकाबले में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि टीम इंडिया ने सीरीज का दूसरा मुकाबला 106 रनों से जीता था. ऐसे में सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम साबित होने वाला है. इंग्लैंड के स्पिनर टॉम हार्टले ने इस सीरीज से ही अपना डेब्यू किया था. लेकिन उनके प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है, जबकि रेहान अहमद के पास भी अधिक अनुभव नहीं है.
इंग्लैंड टीम में शामिल रेहान, टॉम हार्टले और शोएब बशीर की स्पिन गेंदबाजों की तिकड़ी दो मैचों में 33 विकेट चटकाये है तो वहीं अनुभवी रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने सिर्फ 23 विकेट आपस में साझा किये है. उन्नीस साल के अहमद ने बीबीसी से कहा,"इससे पता चलता है कि टीम का माहौल कितना बढ़िया है." उन्होंने कहा,"अपने देखा होगा कि हार्टले और बशीर यहां आने के बाद दबाव में नहीं दिखे और इसका श्रेय टीम को जाता है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेहान ने कहा,"हमारी टीम में माहौल और नेतृत्व ऐसा है कि आप यह भूल जाते है कि आप किसके खिलाफ खेल रहे है. आपका ध्यान सिर्फ इस बात पर होता है कि आपको क्या करने की जरूरत है." टीम की नेतृत्व इकाई में स्टोक्स और मैकुलम जैसे दिग्गजों की मौजूदगी में रेहान ज्यादा दबाव लेने से बचना चाहते है.
उन्होंने कहा,"उन्हें (स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम) इसकी परवाह नहीं है कि चीजें कितनी बुरी हो सकती हैं. यह हमेशा इस बारे में होता है कि आप इससे क्या हासिल कर सकते है. अगर मैं चार खराब गेंद फेंकने के बाद विकेट चटकाने में सफल रहता हूं तो यह लगातार 16 अच्छी गेंदें फेंकने से बेहतर है." रेहान ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया था. वह इंग्लैंड के लिए सबसे कम उम्र (तब 18 साल 126 दिन) टेस्ट पदार्पण करने वाले खिलाड़ी है.
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह का आलोचकों को करारा जवाब , ICC रैंकिंग में इतिहास रचने के बाद ऐसा रिएक्शन देकर मचाई सनसनी
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "अगर विराट वापस आते हैं तो..." ब्रैंडन मैक्कुलम ने कोहली की वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं