भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है. इस सीरीज के बाकी के तीन मैचों के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. उम्मीद की जा रही है कि चयनकर्ता जल्द ही इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बचे बाकी के तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकते हैं. ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर है कि आखिर विराट कोहली क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं. विराट कोहली की वापसी को लेकर स्पष्टता की कमी है. भारत के पूर्व कप्तान ने पारिवारिक कारणों के चलते सीरीज के पहले दो मैचों से नाम वापस ले लिया. हालांकि, एबी डिविलियर्स के इस बात की पुष्टी की है कि कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं. हालांकि, विराट कोहली के परिवार या क्रिकेट की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. साथ ही बीसीसीआई ने फैंस से पूर्व कप्तान की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए किसी भी तरह की अटकलों से बचने की बात कही है. वहीं जब इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम से कोहली के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय स्टार के परिवार के साथ सब कुछ ठीक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम से टॉकस्पोर्ट पर विराट कोहली की तीसरे टेस्ट में वापसी को उम्मीद को लेकर सवाल पूछा गया तो मैकुलम अपना उत्साह नहीं छिपा सके. मैकुलम ने विराट कोहली को लेकर कहा,"विराट को खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह इस टीम को बेहतर बनाता है. जैसा कि हमने कहा है, भारतीय क्रिकेट में गहराई, भारत में प्रतिभा बहुत अधिक है. इसलिए हम हर विपक्षी खिलाड़ी का सम्मान करते हैं जिसका हम सामना करते हैं."
मैकुलम ने विराट को लेकर आगे कहा,"अगर विराट वापस आते हैं... तो हमें उम्मीद है कि उनके परिवार के साथ सब कुछ ठीक होगा. हम उस चुनौती का भी इंतजार कर रहे हैं. वह एक महान प्रतियोगी हैं. मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैंने उनके खिलाफ खेलने का आनंद लिया, मैंने हमारी टीम के खिलाफ खेलने का आनंद लिया. और अगर आपको सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ सफलता मिलती है, तो मुझे यकीन है कि आपने इसे अर्जित किया है."
विशाखापट्टनम में सीरीज के दूसरे मैच के बाद जब भारतीय कोच राहुल द्रविड़ से विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया तो द्रविड़ ने कहा कि उनकी उपलब्धता के बारे में पूछने के लिए अभी तक उनसे फोन पर बात नहीं हुई है. राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को लेकर कहा,"मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं से पूछना सबसे अच्छा है. मुझे यकीन है कि अगले तीन टेस्ट के लिए टीम चयन से पहले जवाब देने के लिए वे सबसे अच्छे लोग हैं. हम उस पर पहुंचेंगे. मुझे यकीन है कि अगले कुछ दिनों में चयन हो जाएगा. हम उनसे संपर्क करेंगे और पता लगाएंगे."
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया में इस तेज गेंदबाज की वापसी तय, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को भी लेकर आई अपडेट
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह का आलोचकों को करारा जवाब , ICC रैंकिंग में इतिहास रचने के बाद ऐसा रिएक्शन देकर मचाई सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं