जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में नंबर-एक गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया. जसप्रीत बुमराह बुधवार को पहले भारतीय तेज गेंदबाज जो आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचा हो. इसके अलावा बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम एक बार नंबर-एक पायदान पर पहुंचने वाले पहले तेज तेज गेंदबाज हैं. उनसे पहले यह कोई नहीं कर पाया है. जसप्रीत बुमराह को इसके बाद फैंस खूब बधाई दे रहे हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह द्वारा इतिहास रचने के बाद पहला रिएक्शन भी सामने आया है. बुमराह के इस रिएक्शन ने सनसनी मचा दी है क्योंकि उन्होंने इसमें अपने 'शुभचिंतकों' पर एक तरह से निशाना साधा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बनने के बाद जसप्रीत बुमराह ने बुधवार शाम को एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है. बुमराह ने जो स्टोरी शेयर की है वो 'सपोर्ट बनाम बधाई' की है. बुमराह ने ऐसा करके अपने 'शुभचिंतकों' पर कटाक्ष किया है. ऐसा प्रतीत होता है कि तेज गेंदबाज उन लोगों की आलोचना कर रहे हैं जो कठिन समय के दौरान उनके साथ नहीं थे, जबकि जब उन्हें सफलता मिलती है तो सबसे पहले सामने आए. बुमराह के इस रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.

बता दें, विशाखापट्टनम में हुए सीरीज के दूसरे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने यह मुकाबला अपने नाम किया. विशाखापट्टनम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में ओली पोप को एक तिलिस्मी यॉर्कर पर बोल्ड किया था. बुमराह की इस गेंद की अभी तक चर्चा हो रही है. इसके अलावा इसी पारी में बुमराह ने इस पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भी आउट किया था. बेन स्टोक्स ने बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने के बाद जो रिएक्शन दिया था, उसकी भी खूब चर्चा हुई थी. जसप्रीत बुमराह ने सीरीज के दूसरे मैच में कुल 9 विकेट हासिल किए थे. बुमराह को उनकी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के अभी तीन मुकाबले बचे हुए हैं और बुमराह द्वारा इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: "सभी फॉर्मेट में उनका..." जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर के फैन हुए डिविलियर्स, हिंदी में कि तेज गेंदबाज की तारीफ
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया में इस तेज गेंदबाजी की वापसी तय, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को भी लेकर आई अपडेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं