IND vs SA T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को खेला जाएगा. टी-20 सीरीज में भारत की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) करने वाले हैं. दरअसल रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. यही नहीं रोहित के अलावा कई सीनियर खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं जिसे विराट कोहली भी शामिल हैं. लेकिन इस सीजन में कई खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस को देखना काफी दिलचस्प रहेगा. खासकर उमरान मलिक, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक और अर्शदीप सिंह पर नजर रहेगी. इन खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में शानदार खेल दिखाया है जिसके कारण भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में देखना होगा कि क्या ये खिलाड़ी आईपीएल में किए अपने परफॉर्मेंस को दोहरा पाएंगे या नहीं. इनसबके अलावा टी-20 सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं. जब एक खिलाड़ी को नहीं बल्कि पूरी टीम को मिला 'मैन ऑफ द मैच' का अवार्ड, पाकिस्तान के साथ भी हुआ है ऐसा अनोखा
भारतीय टीम वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब
भारतीय टीम के पास टी-20 सीरीज के दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. यदि पहले टी-20 में भारत को जीत मिलती है तो भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन जाएगी जिसके नाम लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड होगा. इस समय भारत अबतक लगातार 12 मैच जीत चुका है. बता दें कि अफगानिस्तान और रोमानिया की टीम टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 12 मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पहले टी-20 में भारत को जीत मिल पाती है या नहीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
37 साल पहले रवि शास्त्री को मिली थी Audi Car, अब हुए इमोशनल, बोले- 'यह भारत की धरोहर है..'
भुवनेश्वर कुमार पर रहेगी नजर
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के करीब है. यदि इस टी-20 सीरीज में भुवी 3 विकेट लेने में सफल रहे तो वो भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे. भारत के अश्विन ने IND-SA T20Is में कुल 10 विकेट लिए हैं और भुवी ने अबतक 8 विकेट चटकाए हैं.
केएल राहुल के पास भी रिकॉर्ड बनाने का मौका
केएल राहुल के पास अपने 2000 रन पूरा करने का मौका होगा. राहुल ने अबतक टी-20 इंटरनेशनल में 1831 रन बनाए हैं, यानि 169 रन बनाने के साथ ही वो अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 2000 रन पूरा कर लेंगे. टी-20 इंटरनेशनल में इस समय रोहित और विराट कोहली ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने केएल राहुल से ज्यादा रन बनाए हैं.
टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐतिहासिक कमाल, जेम्स एंडरसन-स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी ने रचा इतिहास
कागिसो रबाडा के पास भी है मौका
साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा के साथ टी-20 सीरीज में अपने 50 विकेट पूरा करने का मौका होगा. अबतक रबाडा ने टी-20 इंटरनेशनल में 49 विकेट चटकाए हैं. टी-20 इंटरनेशनल में डेल स्टेन साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. स्टेन ने 47 मैच में 64 विकेट लिए हैं. इमरान ताहिर ने 38 मैच में 63 और तबरेस शम्सी ने 47 मैच में 57 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका टी20 में
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अबतक कुल 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 9 मैच में भारत को जीत और 6 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है. अबतक दोनों देशों के बीच टी-20 में एक भी मैच टाई नहीं हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं