- 1985 में रवि शास्त्री को मिली थी Audi Car
- शास्त्री ने शेयर की खास तस्वीर
- Audi Car की तस्वीर शेयर कर इमोशनल हुए शास्त्री
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shatri) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक कार की तस्वीर शेयर की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. दरअसल शास्त्री ने 'Audi 100 Car' की तस्वीर शेयर की है जो 37 साल पुरानी है. दरअसल जिस कार की तस्वीर रवि शास्त्री (Ravi Shatri) ने पोस्ट की है वह कार उन्हें 1985 में बेंसन एंड हेज्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे जाने के बाद मिली थी. इस खास तस्वीर को शेयर कर शास्त्री ने कमेंट किया और लिखा, 'सबकुछ वैसा है जैसा पहले दिन (1985) में था. मैं ऑडी कार चलाता हूं और और इस कार को रिस्टोर देखना इमोशनल पल है. यह देश की संपत्ति है.'
टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐतिहासिक कमाल, जेम्स एंडरसन-स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी ने रचा इतिहास
This is as nostalgic as it can get! This is a ???????? national asset. This is #TeamIndia's @AudiIN - @SinghaniaGautam pic.twitter.com/fkVITwTXw1
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) June 3, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल शास्त्री ने अपनी इस यादगार कार को रिस्टोर किया है. गौतम सिंघानिया ने इस विंटेज ऑडी 100 कार को पूर्व हेड कोच शास्त्री को सौंपी. बता दें कि 1985 में बेंसन एंड हेज्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का परफ़ॉर्मेंस कमाल का रहा था. इस टूर्नामेंट में सुनील गावस्कर भारत के कप्तान थे.
पूरे टूर्नामेंट में शास्त्री ने कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने पांच मैचों में 45.50 की औसत से 182 रन बनाए थे और साथ ही 8 विकेट भी लेने में सफल रहे थे. उनके इस खास परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था. दीपक चाहर की शादी के बाद बहन मालती को सता रहा है यह डर, 'आगे विश्व कप है इसलिए हनीमून में..'
जब शास्त्री को यह कार मिली थी तो सभी खिलाड़ियों ने कार में बैठकर मैदान की सैर की थी. उस समय ऑडी कार मिलना खिलाड़ियों के लिए बड़ी बात थी, ऐसे में शास्त्री उस समय फैन्स के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
बता दें कि क्रिकेट से अलग होने के बाद शास्त्री ने कमेंट्री में हाथ आजमाया और यहां भी उन्होंने झंडे गाड़े इसके अलावा रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बने, उनकी कोचिंग में भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार 2 टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया था. शास्त्री की कोचिंग में भारत ने 76 वनडे और 65 टी-20 मैच खेली जिसमें 51 वनडे में जीत और 43 टी20 में भारतीय टीम को जीत नसीब हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं