- केन विलियमसन दोनों पारियों में रहे फ्लॉप
- 23 साल के गेंदबाज की रणनीति नहीं भांप पाए विलियमसन
- दोनों पारियों में विलियमसन को मैटी पॉट्स ने किया आउट
England vs New Zealand, 1st Test : लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज Matty Potts ने अपना डेब्यू किया. अपने डेब्यू टेस्ट मैच में मैटी पॉट्स ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाकर क्रिकेट वर्ल्ड को अपने नाम का परिचय दिया है. न्यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान पॉट्स ने 9.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जिसमें उन्होंने कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को आउट करने में सफलता पाई थी. कीवी टीम की पहली पारी में विलियमसन केवल 2 रन ही बना सके थे. इसके बाद दूसरी पारी में टीम न्यूजीलैंड को अपने कप्तान विलियमसन ने बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन इस 23 साल के गेंदबाज ने कीवी कप्तान को अपनी कहर बरपाती गेंद पर आउट करके कमाल कर दिया.
दीपक चाहर की शादी के बाद बहन मालती को सता रहा है यह डर, 'आगे विश्व कप है इसलिए हनीमून में..'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरी पारी में विलियमसन केवल 15 रन ही बना सके. बता दें कि एक ओर जहां पॉट्स ने पहली पारी के दौरान विलियमसन को विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई थी तो वहीं, दूसरी ओर दूसरी पारी में अपनी शानदार गेंद पर कप्तान को चकमा दिया और चौथी स्लिप में बेयस्टो द्वारा लपके गए.
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
Matty Potts ने दूसरी पारी में विलियमसन को बैकफुट पर जाकर शॉट खेलने पर मजबूर किया जिससे गेंद बल्ले से लगकर सीधे स्लिप में चली गई. जहां बेयरस्टो ने आसानी के साथ कैच को लपक लिया. बता दें कि जिस गेंद पर कीवी कप्तान आउट हुए, उस गेंद को विलियमसन सही टाइम के साथ नहीं खेल पाए. गेंद की गति ने उन्हें चकमा दे दिया जिसके कारण बल्ले पर गेंद लगी और स्लिप में चली गई. आउट होते ही विलियमसन चौंक गए तो वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपनी हंसी नहीं छूपा पाए. डेरिल मिशेल और टॉम ब्लंडेल का रिकॉर्डतोड़ कमाल, Lord's टेस्ट में ऐसा कर दोहराया इतिहास
विलियमसन का विकेट गिरने पर स्टोक्स जोर-जोर से हंसते हुए भी दिखाई दिए तो वहीं लॉर्ड्स की बालकनी से मैच का मजा ले रहे इंग्लिश कोच मैक्कुलम कीवी टीम के कप्तान के आउट होने पर शांत भाव से मैदान पर खिलाड़ियों के जश्न को देख रहे थे.
This is some debut
— England Cricket (@englandcricket) June 3, 2022
Scorecard/Clips: https://t.co/w7vTpJwrLP
#ENGvNZ ???????? | @MattyJPotts pic.twitter.com/9028Sleasc
बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 227 रनों की बढ़त बना ली है. इस समय मिशेल और ब्लंडेल क्रीज पर मौजूद हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं