विज्ञापन

ईरान जंग ने बिगाड़ा तेल का दाम, प्रति बैरल 29 डॉलर बढ़े दाम, जानें सरकार की क्या तैयारी

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध की वजह से भारत सरकार वे तेल के आयात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को एक्टिवेट कर दिया है. आज संसद में भी पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है.

ईरान जंग ने बिगाड़ा तेल का दाम, प्रति बैरल 29 डॉलर बढ़े दाम, जानें सरकार की क्या तैयारी
ईरान जंग के कारण इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल बढ़ चुकी है.
नई दिल्ली:

पेट्रोलियम मंत्रालय के Petroleum Planning and Analysis Cell (PPAC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की वजह से 11 मार्च, 2026 को कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत $ 113.57/बैरल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. इस वजह से 1 मार्च से 11 मार्च, 2026 के के बीच कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत $ 98.01/बैरल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. PPAC के मुताबिक, फरवरी 2026 में कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत 69.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी.

गल्फ देशों में जारी संघर्ष का कच्चे तेल की कीमत पर असर

  • यानि, मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध की वजह से अब तक कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत फरवरी के औसत कीमत से 29 अमेरिकी डॉलर/बैरल तक बढ़ चुकी है.
  • पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध की वजह से भारत सरकार वे तेल के आयात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को एक्टिवेट कर दिया है.

पेट्रोलियम सचिव ने बताया- होर्मुज स्ट्रेट के अलावा दूसरे रास्तों से आ रहे कच्चे तेल

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, "भारत की क्रूड सप्लाई सुरक्षित है. भारत में हर दिन की खपत 55 लाख बैरल कच्चे तेल की है. औसतन Strait of Hormuz से जितना कच्चा तेल आता है, आज हमने उससे ज़्यादा क्रूड ऑयल की सप्लाई डायवर्सिफिकेशन के ज़रिए मैनेज कर लिया है. भारत आज 40 देशों से क्रूड आयात करता है. भारत में 70% क्रूड ऑयल का आयात आज होर्मुज स्ट्रेट के अलावा दूसरे समुद्री मार्गों से आ रही है, पहले ये 55% होता था".  

तेल कंपनियों के मुताबिक, दो कार्गो जहाज़ भारत की तरफ चल पड़े हैं, और कुछ ही दिन में वो भारत कच्चा तेल की खेप लेकर पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें - ईरान युद्ध: सरकार ने बताया- होर्मुज बंद होने के बाद कहां-कहां से ला रहे हैं तेल और गैस?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com