भारत और न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में भारत की तरफ से जिस डेब्यू का हर किसी को इंतज़ार था, वो इंतज़ार आज़ ख़्त्म हुआ और जम्मू एक्सप्रेस के नाम से मशहूर उमरान मलिक (Umran Malik Debut) को भारत की तरफ से वनडे डेब्यू करने का मौका मिला है. साथ ही पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को भी डेब्यू करवाया गया है. इस तरह से भारत की तरफ से दो तेज़ गेंदबाज़ों को एक साथ डेब्यू करवाया गया है.
इससे पहले भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में भी उमरान मलिक को मौका नहीं दिए जाने के कारण चर्चाएं काफी तेज़ थी और मैनेजमेंट पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे. इसी बीच अब उमरान को भारत की तरफ से अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला है. भारत के अब तक के सबसे तेज़ गति के गेंदबाज़ कहे जाने वाले उमरान मलिक इस मौका का कितना फायदा उठा पाते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं टीम में अनुभवी गेंदबाज़ों के तौर पर शामिल दीपक चाहर और कुलदीप यादव को आखिरी 11 में जगह नहीं मिली है. भारतीय टीम पहले वनडे मैच में तीन तेज़ गेंदबाजों और दो स्पिनर्स के साथ उतरी है. उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह के अलावा तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के रूप में शार्दुल ठाकुर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी को लीड करते हुए नज़र आएंगे. वहीं स्पिनर्स के तौर पर टीम में वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल को टीम में जगह दी गई है. फैंस के लिए खुशखबरी ये भी है कि टीम में संजू सैमसन को भी चांस दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं