हार्दिक पंड्या को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हरफनमौलाओं में से एक बताते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला लांस क्लूजनर ने शनिवार को कहा कि अपने कार्यभार के प्रबंधन के लिए वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ सकता है. अपने कैरियर में कई बार चोटों से जूझते आये पंड्या ने आखिरी टेस्ट सितंबर 2018 में खेला था. वह तब से सीमित ओवरों का क्रिकेट ही खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC Final से खुद को बाहर रखा है. क्लूजनर ने कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब द्वारा आयोजित बातचीत में कहा, ‘पंड्या शानदार क्रिकेटर है और अगर वह फिट रहता है और 135 की रफ्तार से गेंद डालता है तो उसका सामना करना हमेशा कठिन है. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से है.'
SPECIAL STORIES:
इन 3 कारणों से जो रूट तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
जो रूट ने 32 की उम्र में टेस्ट में 11,000 रन पूरा कर मचाई खलबली, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड खतरे में
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंड्या ने यह कहकर खुद को WTC Final से बाहर कर लिया कि यहां तक पहुंचने के भारत के सफर में एक प्रतिशत योगदान भी नहीं देने के बाद किसी और की जगह लेना अनुचित होगा. यह पूछने पर कि क्या पंड्या ने आसानी से टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया, पर क्लूजनर ने कहा, ‘शायद, किसी भी क्रिकेटर के लिये सबसे बड़ी कसौटी टेस्ट क्रिकेट होता है. टेस्ट क्रिकेट में इतने बदलाव भी नहीं आये हैं, लेकिन मैं समझ सकता हूं कि समय भी बदल गया है.'
क्लूजनर ने कहा कि भारत WTC Final में तेज गेंदबाजी या स्पिन आधारित आक्रमण उतार सकता है. उन्होंने कहा, ‘स्पिन पारंपरिक तौर पर भारत की ताकत रहा है. उनके पास ऐसा आक्रमण है जो किसी भी पिच पर अच्छा खेल सकता है. तेज गेंदबाजों ने भी पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि वे लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचे हैं. अब हरी भरी पिच पर भी वे बेहतरीन खेल दिखाते हैं.' WTC Final में प्रबल दावेदार के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘यह कहना कठिन है. यह ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों और भारत के बल्लेबाजों का मुकाबला होगा. इसमें जो जीतेगा, वही विजेता होगा.'
--- ये भी पढ़ें ---
* आखिरी बॉल पर CSK की जीत देख होश खो बैठा फैन, दरवाज़ा तोड़ जश्न हुआ वायरल, Video
* WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे IND -AUS के बीच का फाइनल, पूरी टीम, लाइव टेलीकास्ट और कौन होगा अंपायर, जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं