चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस किस कदर टीम के दीवाने हैं ये देखते ही बनता है. आईपीएल 2023 के फाइनल में CSK की रोमांचक जीत ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. रवींद्र जडेजा ने जैसे ही आखिरी गेंद पर चौका लगाया. पूरा स्टेडियम में मौजूद हर एक फैन उछल बैठा.इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन चेन्नई की जीत के साथ ही हॉस्टल रूम और अलमीरा के दरवाज़ों को पंच कर आक्रामक जश्न मनाने लगा.ये फैन इतना आक्रामक हो गया कि इसके साथी भी इसे रोक पाने में नाकामयाब रहे. फैन का ये दरवाज़ा तोड़ जश्न वायरल हो रहा है. खैर चेन्नई और धोनी के फैंस की दीवानगी अमूमन हमें देखने को मिलती है. जैसे कि इस सीज़न भी हमने देखा कि CSK के मैच जिस भी टीम के होमग्राउंड पर होते थे, फैंस की भीड़ जमकर उमड़ती थी. होम टीम से ज्यादा चेन्नई के स्पोटर स्टेडियम में नज़र आते थे.
यहां देखें वीडियो
Congratulations CSK..
— Tulip Siddiq (@SiddiqTulip) May 30, 2023
Csk fan reaction on csk win on the last ball 💛.
CSK CSK CSK 💪
Mahendra Singh Dhoni#CSKvGT #IPL2023final #MSDhoni𓃵 #Jadeja #MSDhoni #GTvsCSK #CSKvsGT #Dhoni #earthquake #IPL2023 #HardikPandya #jayshah pic.twitter.com/YCHiL6M7I7
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच की अगर बात करें तो कुल मिलाकर चेन्नई का ये पांचवां खिताब रहा और धोनी एंड कंपनी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली. यह एक ऐसा फाइनल मुकाबला रहा, जिसे दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेटपप्रेमी शायद ही कभी भुला सकें. चेन्नई को चैंपियन बनने के लिए आखिरी ओवर में 13 रन बनाने. और एक समय लक्ष्य 2 गेदों पर दस रन रन गया. इन निर्णायक पलों में अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीतने वाले और गुजरात के लिए मैच बनाने् वाले मोहित शर्मा आखिरी दो गेंदों पर बाजी हार गए.
उनके फेंके आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर पहले जडेजा ने लांग-ऑन के ऊपर से बेहतरीन छ्क्का जड़ते हुए लक्ष्य को आखिरी गेंद पर चार रन कर दिया. और यह एक ऐसा लम्हा रहा, जब शून्य पर आउट हुए और डगआउट में बैठे कप्तान धोनी ने भी आंखें बंद कर लगीं. बेहद ही दबाव और मुश्किल पलों मोहित शर्मा आखिरी गेंद पर भटक गए. गेंद लेग स्टंप की दिशा में रही. शॉर्ट फाइन लेग ऊपर था. और रवींद्र जडेजा का शॉट विकेटकीपर और शॉर्ट फाइनलेग के बीच से बाउंड्री लाइन के पार चला गया. इसी के साथ ही रवींद्र जडेजा के साथ-साथ स्टेडियम में जमा हुए चेन्नई सुपर किंग्स के लाखों फैंस खुशी में झूम उठे. चेन्नई ने आईपीएल इतिहास की सुपर से ऊपर जीत दर्ज करते हुए पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपनी झोली में डाल लिया. चेन्नई के डेवोन कॉन्वे को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इससे पहले चेन्नई ने साल 2010, 2011, 2018 और साल 2021 में खिताब जीता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं