विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में तेजी, ₹8,000 तक चढ़ीं कीमतें, एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसी रहेगी चाल

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोना 1,22,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,47,527 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में तेजी, ₹8,000 तक चढ़ीं कीमतें, एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसी रहेगी चाल

Gold Silver Price Today: लगातार गिरावट के बाद आखिरकार गुरुवार (26 नवंबर) को सोने-चांदी के दामों में फिर से तेजी लौटी. सोना महंगा होकर 1.22 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, एक किलो चांदी की कीमत भी बढ़कर 1.47 लाख रुपये हो गई है. निवेशकों मन में सवाल है कि क्या गिरावट का दौर खत्म हो गया है और अभी खरीदारी कर लेनी चाहिए या इंतजार करना चाहिए?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 26 नवंबर, 2026 की सुबह 9:52 बजे सोना का भाव 1.50 फीसदी मजबूती के साथ 1,22,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. सोना के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है. एमसीएक्स पर सुबह 9:53 बजे चांदी 3.52 फीसदी तेजी के साथ 1,47,527 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी. 

सोना 3,550 डॉलर के करीब लुढ़का

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली. सोना गिरकर 3,550 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया. केडिया एडवाइजरी के मुताबिक, गोल्ड में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है. अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े ताजा आंकड़ों ने संकेत दिया है कि वहां महंगाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी मजबूत है. अमेरिका में महंगाई का एक अहम पैमाना कोर पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) अक्टूबर में बढ़कर 3.3 फीसदी पर पहुंच गया. यह 2023 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. वहीं, अमेरिका की अर्थव्यवस्था ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4.3 फीसदी की दर से ग्रोथ दर्ज की. यह बाजार के अनुमान 3.5 फीसदी से काफी ज्यादा है. इन आंकड़ों के बाद बाजार को आशंका है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है.
 

आज आपके शहर में कितना है सोने का रेट?

अहमदाबाद- 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
अमृतसर- 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु- 1,24,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,24,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली- 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद- 1,24,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
जयपुर- 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता- 1,24,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ- 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई- 1,24,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
पुणे- 1,24,450 रुपये प्रति 10 ग्राम
सूरत- 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में चांदी के दाम

लेटेस्ट आंकड़ों के आधार पर प्रमुख महानगरों में 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं-

अहमदाबाद- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम
अमृतसर- 1,674,000 रुपये प्रति किलोग्राम
बेंगलुरु- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम
चेन्नई- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम
दिल्ली- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम
हैदराबाद- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम
जयपुर- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता- 1,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम
लखनऊ- 1,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई- 1,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम
पुणे- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम
सूरत- 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Price, Silver Price, Gold Price Today, Silver Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com