विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2024

कुछ ऐसे पांड्या ब्रदर्स के सौतेले भाई ने लगाया दोनों को करोड़ों का चूना, डिटेल से जानें

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को हाल ही में उनके सौतेले भाई ने करोड़ों रुपये का चूना लगाया

कुछ ऐसे पांड्या ब्रदर्स के सौतेले भाई ने लगाया दोनों को करोड़ों का चूना, डिटेल से जानें
नई दिल्ली:

Hardik Pandya: मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम कई वजहों से चर्चा में है. मैदान के भीतर भी और बाहर भी. ताजा मामला उनके सौतेले भाई का पांड्या के साथ की गई धोखाधड़ी से जुड़ी है, जिस मामले में उनके भाई वैभव पांड्या की गिरफ्तारी हो गई है. हाल ही में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराद शाखा (EOW) ने सौतेले भाई वैभव पांड्या को 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया. हार्दिक और क्रुणाल दोनों ने वैभव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. 

यह भी पढ़ें:

हार्दिक को कप्तानी से निकाल देना चाहिए, उसकी कैप्टेंसी बहुत खराब है, किसने लगा दी पंड्या की क्लास? VIDEO

सौतले भाई के साथ स्थापित की थी साझेदारी फर्म

पांड्या भाई ने पिछले दिनों सौतेले भाई वैभव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. दरअसल हार्दिक और क्रुणाल ने वैभव के साथ मिलकर 40:40:20 के अनुपात में साझेदारी फर्म स्थापित की थी. व्यवस्था ऐसी थी कि मुनाफे को तीनों में बराबर अनुपात में बांटा जाएगा. तीनों ने मिलकर यह कपंनी साल 2021 में स्थापित की थी.  और यह कंपनी पॉलीमर का बिजनेस कर रही थी. पॉलीमर सिंथेटिक पदार्थ से बनता है. वहुलक या पालीमर (polymer) बहुत अधिक अणु मात्रा वाला कार्बनिक यौगिक होता है. यह सरल अणुओं जिन्हें मोनोमर कहा जाता है, के बहुत अधिक इकाईयों के पॉलीमेराइजेशन के फलस्वरूप बनता है.

सौतले भाई ने कुछ ऐसे लगाई मोटी चपत

पांड्या बंधुओं के लगाए गए आरोप के अनुसार वैभव मुनाफे की रमक को अपने निजी अकाउंट में ट्रांसफर करता रहा. इससे पांड्या बंधुओं के प्रॉफिट को तो चपत लगी ही, तो वहीं वैभव ने हार्दिक और क्रुणाल दोनों को ही बिना भनक लगे ही खुद के मुनाफे ही सिस्सेदारी को बीस से बढ़ाकर 33.3 प्रतिशत कर दिया. इससे भी पांड्या बंधुओं को नुकसान हुआ. 

सौतेले भाई ने फिर चली यह चाल

पांड्या बंधुओं का सौतेला भाई सिर्फ यहीं पर ही नहीं रुका. इसके बाद इसने बिना हार्दिक और क्रुणाल की जानकारी या सहमति के बिना ही साझेदारी फर्म के खाते को एक और कंपनी से जोड़ दिया. और इससे पांड्या बंधुओं को 4.30 करोड़ रुपये की मोटी चपत लगी. इस धोखाधड़ी का पता चलने के बाद दोनों भाइयों का जब सौतेले भाई से आमना-सामना हुआ, तो दोनों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी. 

...और पांड्या बंधुओं ने लिया यह फैसला

इसके बाद दोनों भाइयों ने ही खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस ने भी तुरंत ही तत्परता दिखाते हुए मामले की आगे की जांच के लिए  आर्थिक अपराधा शाखा को केस ट्रांसफर कर दिया. पूरी जांच के बाद वैभव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पांच दिन की रिमांड पर लिया. फिलहाल वैभव पांड्या जेल की हवा खा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Krunal Himashu Pandya, India, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com