Team India New Coach: BCCI ने सोमवार को सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. बीसीसीआई (BCCI) की प्रेस रिलीज करके इस बारे में जानकारी दी है. प्रेस रिलीज में जय शाह के हवाले से कहा गया है कि,"चयन प्रक्रिया में आवेदनों की गहन समीक्षा, उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन शामिल होगा." बीसीसीआई ने मुख्य कोच पद के लिए आवेदन करने की समयसीमा 27 मई शाम छह बजे तक निर्धारिक की है. नए कोच का कार्यकाल 3.5 साल के लिए होगा, जिसकी शुरुआत टी20 विश्व कप के ठीक बाद 1 जुलाई 2024 से होगी और यह 31 दिसंबर 2027 तक का होगा. इसके अलावा बीसीसीआई ने ये भी कहा है कि कोच के लिए आवदन वही शख्स दे सकते हैं जिनकी उम्र 60 साल से कम हो.
ये भी पढ़े- मैथ्यू हेडन की भविष्यवाणी, चेन्नई सुपरकिंग्स नहीं बल्कि इस टीम को बताया IPL 2024 का विजेता
ऐसे में अब देखना है कि भारतीय टीम के नए कोच के लिए कौन-कौन से दिग्गज अपना आवेदन देते हैं. वहीं अब टाइम्स ऑफ इ़ंडिया के रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच और वर्तमान में आईपीएल में लखनऊ की कोचिंग करने वाले जस्टिन लैंगर (Justin Langer) भारतीय टीम का हेड कोच बनने के लिए अपना आवेदन बीसीसीआई को सौंप सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान लैंगर से उनसे पूछा गया कि "क्या आप टीम इंडिया के हेड कोच के लिए अपना आवेदन देंगे. इस सवाल ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने रिएक्ट किया और कहा, "हां मैं काफी उत्सुक हूं. लेकिन मैंने इसके लिए कभी नहीं सोचा है. मैं दबाव जैसी स्थिति को समझता हूं इसलिए मेरे मन में किसी भी इंटरनेशनल कोच के लिए काफी सम्मान है. जहां तक टीम इंडिया को कोचिंग करने की बात है तो ये मेरे लिए काफी असाधारण भूमिका हो सकती है. भारतीय क्रिकेट में काफी प्रतिभा है, टीम इंडिया को कोच बनना यकीनन मेरे लिए आकर्षक होगा."
ये भी पढ़े- विवियन रिचर्ड्स ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया T20 World Cup 2024 का विजेता
ये भी पढ़े- शाहीन अफरीदी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा धमाका कर विश्व क्रिकेट में मचाई खलबली
शाह ने यह भी कहा कि मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) अगर अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहते हैं तो इस पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं. शाह ने मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में बातचीत के दौरान कहा, "हम अगले कुछ दिनों में आवेदन मंगाएंगे, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में खत्म हो रहा है. अगर वह दोबारा आवेदन करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच जैसे कोचिंग स्टाफ का फैसला नए कोच के परामर्श के बाद किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं